hacklink al
waterwipes ıslak mendilasetto corsa grafik paketijojobetjojobet girişjojobetjojobet girişholiganbetholiganbet girişjojobetjojobet girişmatbetpusulabetpadişahbetpadişahbet girişcasibomjojobetjojobet girişholiganbet giriş
ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्वालियर जिले में आकाशीय बिजली से नागरिकों के निधन पर शोक व्यक्त किया

मृतकों के परिजन को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता देने के निर्देश

ग्वालियर 18 जून 2024/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर जिले के भितरवार विकासखंड की ग्राम पंचायत करहिया में आकाशीय बिजली गिरने से नागरिकों के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत नागरिकों की आत्मा को शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जिला प्रशासन को मृतकों के परिजन को आरबीसी 6/4 के तहत चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता तथा घायल के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं।
उल्लेखनीय है कि इस दु:खद दुर्घटना में हरी सिंह उम्र 40 वर्ष, बल्ली उम्र 40 वर्ष, सुशील उम्र 68 वर्ष एवं बृजभान सिंह परमार उम्र 52 वर्ष की मौके पर ही मृत्यु हो गई। आकाशीय बिजली गिरने से घायल हुए उदयभान उम्र 32 वर्ष को बेहतर उपचार के लिये ग्वालियर भेजा गया है।