hacklink al
jojobet girişjojobetjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişholiganbetjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişholiganbetholiganbet girişpadişahbetpaşacasinograndpashabetjojobetjojobet girişcasibom girişcasibom girişcasibom girişcasibom girişkralbetkingroyalmatbetmatbet girişmatbet güncel girişmatbetmatbet girişmatbet güncel girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişholiganbet girişnakitbahisnakitbahis girişnakitbahisnakitbahis girişnakitbahisnakitbahis girişmatbetmatbet girişcasibomcasibom girişkavbetkavbet girişkavbet güncel girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel giriş

आर पी एफ ने अवैध वेंडरों की धरपकड़ के लिए चलाया अभियान

पिछले साल के मुकाबले इस साल करीब 3 हज़ार ज्यादा मामले दर्ज। RPF ने 11 हज़ार 70 अवैध वेंडर्स पर की कार्यवाई..

भोपाल। भोपाल रेल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों में अवैध वेंडरों द्वारा चोरी और दूसरे अपराधों की रोकथाम के लिए RPF ने विशेष अभियान चलाया। अभियान के तहत भोपाल मंडल के रेलवे स्टेशनों और यात्री गाड़ियों में सक्रिय 11हज़ार से ज्यादा अवैध वेंडरों पर कार्यवाई की गई। भोपाल रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त प्रशांत यादव ने बताया कि अवैध वेंडरों द्वारा रेलवे स्टेशनों और यात्री गाड़ियों में अमानक वस्तुओं की MRP से ज्यादा दाम पर बिक्री, यात्रियों के साथ मारपीट और चोरी की वारदातों की शिकायत लगातार मिल रही थी। जिसको मद्देनज़र रखते हुए रेल आईजी अजय सड़ानी के मार्गदर्शन में सघन चैकिंग अभियान चलाया । RPF के तलाशी अभियान में पिछले साल के मुकाबले करीब 3 हज़ार अधिक मामले दर्ज किये गए। RPF कमांडेंट प्रशांत यादव ने बताया कि कई आपराधिक पृष्ठभूमि के अवैध वेंडरों को भी चिन्हित कर दण्डात्मक कार्यवाई की गई है।

इटारसी में सबसे ज्यादा अवैध वेंडर्स पर हुई कार्यवाई, मिलीभगत में शामिल रेलवे स्टाफ पर भी की गई कार्यवाई

RPF कमांडेंट प्रशांत यादव ने बताया कि अवैध वेंडर्स के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में सबसे ज्यादा अवैध वेंडर्स इटारसी जंगशन से पकड़े गए। इटारसी में करीब 3200 अवैध वेंडर्स पर मामले दर्ज किए गए। साथ ही इन अवैध वेंडर्स से मिलीभगत के आरोप में रेलवे स्टाफ पर भी दण्डात्मक कार्यवाई की गई। RPF कमांडेंट के मुताबिक पिछले साल भोपाल मंडल में जहाँ 8700 के करीब अवैध वेंडर्स पर कार्यवाई की गई थी वहीं इस साल चलाये गए अभियान में 11हज़ार 70 मामले दर्ज कर नया रिकॉर्ड बनाया गया है।

भोपाल मंडल में यात्री सुरक्षा और सुविधाएं बढ़ाना है लक्ष्य- प्रशांत यादव

RPF कमांडेंट प्रशांत यादव के मुताबिक भोपाल रेल मंडल में यात्री सुरक्षा और सुविधाए बढ़ाना हमारा पहला लक्ष्य हैं। जिसके लिए RPF , भोपाल डीआरएम , और IRCTC के साथ मिलकर लगातार अभियान चलाए हुए हैं। साथ ही यात्री सुविधा को ध्यान में रखते हुए RPF ने कई नम्बर भी जारी किए हैं। जिसके जरिये यात्री तत्काल RPF की सहायता प्राप्त कर सकता है।