hacklink al
jojobet girişjojobetjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişholiganbetjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişholiganbetholiganbet girişpadişahbetpaşacasinograndpashabetjojobetjojobet girişcasibom girişcasibom girişcasibom girişcasibom girişkralbetkingroyalmatbetmatbet girişmatbet güncel girişmatbetmatbet girişmatbet güncel girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişholiganbet girişnakitbahisnakitbahis girişnakitbahisnakitbahis girişnakitbahisnakitbahis girişmatbetmatbet girişcasibomcasibom girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişcasibomcasibom girişjojobetjojobet girişpusulabetpusulabet girişholiganbetholiganbet girişpusulabetpusulabet girişpusulabet güncel giriş

चुनाव जीतने में बूथ एजेंटो व बूथ कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका- हितानंद शर्मा

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद ने छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा विधानसभा के शक्ति केन्द्रों के संयोजकों, प्रभारियों व प्रवासी कार्यकर्ताओं की बैठक को किया संबोधित..
प्रधानमंत्री की गरीब कल्याण की योजनाएं दिलाएंगी ऐतिहासिक विजय
छिंदवाड़ा में चल रहा भाजपा का विजय अभियान अमरवाड़ा में भी जारी रहेगा 

छिंदवाड़ा, 02/07/2024। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने मंगलवार को छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा विधानसभा के सिंगोड़ी, अमरवाड़ा ग्रामीण और सुरखापाल मंडल के शक्ति केन्द्रों के संयोजकों, प्रभारियों व प्रवासी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की गरीब कल्याण की योजनाओं के हितग्राही उपचुनाव में ऐतिहासिक विजय दिलाएंगे। लोकसभा चुनाव में छिंदवाड़ा में भाजपा को ऐतिहासिक विजय प्राप्त हुई है, यह विजय अभियान अमरवाड़ा उपचुनाव में भी जारी रहेगा।
भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं ने देश की जनता को जातियों में बांटकर समाज में विष घोलने का कार्य किया है। कांग्रेस हमेशा से छल-कपट की राजनीति करती आई है। लेकिन भाजपा ने जनता के लिए जी जान लगाकर काम किया है।
ऐतिहासिक विजय में भाजपा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका
भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित संगठन है। भाजपा कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत व परिश्रम से पिछले वर्ष हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी को ऐतिहासिक विजय प्राप्त हुई। देवतुल्य कार्यकर्ताओं की मेहनत व परिश्रम से हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा को छिंदवाड़ा सहित प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर ऐतिहासिक विजय मिली है। लोकसभा चुनाव से छिंदवाड़ा में शुरू हुआ भाजपा का विजय अभियान अमरवाड़ा उपचुनाव में भी जारी रहेगा। बूथ जीता तो चुनाव जीता, इस मंत्र के साथ हमें उपचुनाव में विजय प्राप्त करना है। बूथ जितना मजबूत होगा, पार्टी को उतनी ही ऐतिहासिक विजय प्राप्त होगी। इसलिए आप सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ को और मजबूत कर शत प्रतिशत वोटिंग कराने का प्रयास करें। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की गरीब कल्याण की योजनाओं के हितग्राहियों से घर-घर जाकर संपर्क करें और उन्हें भाजपा को अपना आशीर्वाद प्रदान करने की अपील करें। अमरवाड़ा में भाजपा कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर पार्टी प्रत्याशी बनकर चुनाव लड़े और अमरवाड़ा में ऐतिहासिक जीत दिलाएं।


इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शेषराव यादव, जिला संगठन प्रभारी संतोष पारिक, जिला महामंत्री टीकाराम चंद्रवंशी पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।