hacklink al
padişahbetpaşacasinograndpashabetcasibom girişcasibom girişcasibom girişcasibom girişkralbetkingroyalmatbetmatbet girişmatbet güncel girişmatbetmatbet girişmatbet güncel girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişholiganbet girişnakitbahisnakitbahis girişnakitbahisnakitbahis girişnakitbahisnakitbahis girişmatbetmatbet girişcasibomcasibom girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişcasibomcasibom girişjojobetjojobet girişpusulabetpusulabet girişholiganbetholiganbet girişpusulabetpusulabet girişpusulabet güncel girişvdcasinovdcasino girişholiganbetholiganbet girişkonya eskortvaycasinovaycasino girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet giriş
ब्रेकिंग

भाजपा अपने नैसर्गिक नेतृत्व को दरकिनार कर दलबदलुओं को दे रही है तवज्जो: मुकेश नायक

भाजपा में मची अंतरकलह का परिणाम है मंत्री नागर सिंह चौहान के इस्तीफे की पेशकश: मुकेश नायक

भोपाल 22 जुलाई 2024। प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने भाजपा मंत्रीमंडल में तीन महीने पहले की वन एवं पर्यावरण विभाग के मंत्री पद से नवाजे गये नागर सिंह चौहान द्वारा मंत्री पद से की गई इस्तीफे की पेशकश भाजपा के नैसर्गिक नेतृत्व को दरकिनार कर दलबदलुओं को तवज्जों देने का जीवंत उदाहरण हैं। दलबदलुओं को स्थान देने से भाजपा में कई वर्षों से जमें नेताओं, कार्यकर्ताओं में घुटन और बैचेनी स्पष्ट दिखाई दे रही है और इसको लेकर भाजपा के कई विधायक, वरिष्ठ नेतागण पार्टी नेतृत्व के समाने अपनी नाराजगी व्यक्त कर चुके है।

श्री नायक ने कहा कि भाजपा में मची अंर्तकलह से सरकार की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लग रहे हैं। सरकार की छवि धूमिल हो रही है और इससे जनहित में किये जाने वाले कार्य पूरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं। भाजपा सरकार के मुखिया डॉ. मोहन यादव और भाजपा नेतृत्व द्वारा नागर सिंह चौहान का वन एवं पर्यावरण मंत्री का पद छीनकर कांग्रेस से भाजपा में गये रामनिवास रावत को दे दिया गया। भाजपा में मची उथलपुथल, भाजपा की कथनी-करनी और चाल-चरित्र से व्यथित होकर मंत्री चौहान ने इस्तीफे की पेशकश की है।
श्री नायक के कहा कि भाजपा अपने सत्ता स्वार्थ के लिए जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। नागर सिंह चौहान को मंत्री बने हुये अभी मात्र तीन महीने ही हुये थे। भाजपा नेतृत्व ने बिना कार्य मूल्यांकन किस आधार पर उनका पद छीनकर किसी अन्य व्यक्ति को दे दिया गया?