egebet girişpusulabetegebethotslotpusulabetegebethotslotpusulabetpusulabetegebetegebethotslothotslotpusulabetpusulabetpusulabetpusulabetpusulabetpusulabetpusulabetjojobet girişpusulabetegebethotslotpusulabetegebethotslotpusulabetpusulabetegebethotslotpusulabetpusulabetegebethotslotpusulabetjojobet girişzirvebetzirvebet girişjojobet girişjojobet girişmeritkingmeritking girişmeritking güncel girişmeritkingmeritking girişmeritking güncel girişzirvebetzirvebet girişpusulabethotslothotslothotslothotslothotslothotslotegebetegebetegebetegebetegebetegebetegebetegebetpusulabetpusulabetegebetegebethotslothotslotpusulabethotslothotslotegebetegebetegebethotslotpusulabetpusulabetmeritkingmeritking girişmeritking güncel girişmeritkingmeritking girişmeritkingjojobet girişholiganbetjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobet girişpusulabetjojobet girişjojobet girişjojobet girişmatbetmatbet girişjojobet girişjojobet girişceltabetceltabet girişzirvebetzirvebet girişpusulabetpusulabet girişjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobet girişKavbetzirvebetzirvebet girişjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobetjojobet girişpadişahbetpadişahbet girişpadişahbet güncel girişzirvebetzirvebet girişjojobet girişjojobet girişjojobet girişholiganbet girişholiganbet güncel girişbetsmovebetsmove girişbetsmove güncel girişmeritking girişimajbetrestbetmeritking güncel girişjojobet güncel girişjojobet girişjojobetpadişahbetpadişahbet girişpusulabetpusulabetcasibomcasibom girişvaycasinovaycasino girişvaycasino güncel girişbetebetmeritkingholiganbet girişholiganbet güncel girişmarsbahis güncel girişjojobetzirvebetjojobet girişbetsmovebetsmove girişakım koruyucuvoltaj koruyucukaçak akım rölesiakım koruyucuvoltaj koruyucukaçak akım rölesipusulabetpusulabet girişmatbetholiganbetholiganbetholiganbetjojobetjojobetbetasusbetasus girişgalabetgalabet girişbahiscasinobahiscasino girişgobahisgobahisgobahis girişjojobet girişbetasusbetasus girişgalabetgalabetbetmarinobetmarino girişpusulabetpusulabet girişmatbetmatbet girişgalabet girişgalabetpusullabetpusulabet güncel girişbetasusscratosroyalbetkavbetkavbet girişkavbet güncel girişcapitolbetparobet

पंचतत्व में विलीन हुए स्व. प्रभात झा, हजारों लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद स्वर्गीय प्रभात झा का बिहार के सीतामढ़ी जिले के ग्राम कोरियाही में हुआ अंतिम संस्कार
भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने नई दिल्ली स्थित मेदांता अस्पताल में किए अंतिम दर्शन

बिहार/सीतामढ़ी, 27/07/2024। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद श्री प्रभात झा की पार्थिव देह शनिवार को दोपहर पंचतत्व में विलीन हो गई। श्री प्रभात झा का पैतृक गांव कोरियाही, जिला सीतामढ़ी, बिहार में धार्मिक रीति रिवाजों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार किया गया। स्व. प्रभात झा के ज्येष्ठ पुत्र श्री तुष्मुल झा ने उन्हें मुखाग्नि दी। इसके पूर्व स्व. प्रभात झा जी की अंतिम यात्रा उनके पैतृक निवास से निकली। इस दौरान अंतिम दर्शन करने व अपने प्रिय स्व. झा को विदाई देने सैकड़ों लोग सड़कों पर जमा हो गये। प्रभात जी अमर रहें के नारों से आसमान गूंज उठा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य श्री सुरेश सोनी जी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी, प्रदेश शासन के मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय सहित पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं आमजन अपने प्रिय नेता स्व. प्रभात झा जी की अंतिम यात्रा में शामिल हुए और नम आंखों से अंतिम विदाई दी।
इस दौरान प्रदेश शासन के मंत्री श्री नागर सिंह चौहान, श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, श्री राकेश शुक्ला, पूर्व मंत्री एवं विधायक सुश्री उषा ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री चौधरी मुकेश चतुर्वेदी, श्री जीतू जिराती एवं विधायक श्री आशीष शर्मा सहित हजारों की संख्या में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, विभिन्न समाजों के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
*मेदांता हॉस्पिटल में पुष्पांजलि अर्पित कर दी अंतिम विदाई*
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद स्व. प्रभात झा की पार्थिव देह मेदांता हॉस्पिटल में अंतिम दर्शन के लिए रखी गई। जहां पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी एवं हजारों कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर नम आंखों से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व. प्रभात झा जी को अंतिम विदाई दी। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य श्री सुरेश सोनी, पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल संतोष, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिवप्रकाश , मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव श्री राधामोहन अग्रवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, सह प्रभारी श्री सतीश उपाध्याय, केन्द्रीय मंत्री श्री दुर्गादास उइके, प्रदेश शासन के मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, श्री प्रदुम्नसिंह तोमर, श्री रामनिवास रावत, राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी श्री संजय मयूख, प्रदेश उपाध्यक्ष व सांसद श्रीमती संध्या राय, सांसद श्रीमती सुमित्रा वाल्मीकि, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्रीमती माया नारोलिया, प्रदेश मंत्री श्री राहुल कोठारी, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष उषा अग्रवाल समेत पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके अंतिम दर्शन कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद स्व. प्रभात झा का दिल्ली के मेदांता हॉस्पिटल में शुक्रवार को निधन हो गया था। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य श्री सुरेश सोनी जी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी, प्रदेश शासन के मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, श्री नागर सिंह चौहान सहित पार्टी पदाधिकारियों ने विशेष विमान से उनकी पार्थिव देह शनिवार को बिहार के पैतृक लेकर पहुंचे, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया।