hacklink al
waterwipes ıslak mendilasetto corsa grafik paketijojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişmatbetmatbet girişjojobetjojobet girişjojobet girişjojobetmatbetmatbet girişnakitbahisjojobetjojobet girişholiganbetaresbetaresbet girişjojobetholiganbet girişpadişahbetpadişahbet girişbetnanobetnano girişgalabetgalabet giriştrendbettrendbet giriş

ऊर्जा मंत्री ने एक परिसर में दो विद्युत कनेक्शन दिए जाने के संबंध में घरों का किया निरीक्षण

ग्वालियर 05 अगस्त 2024/ ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने अपर मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव एवं प्रबंध संचालक वि.वि.क. क्षितिज सिंघल के साथ लधेडी क्षेत्र के उपभोक्ताओं के घरों एक परिसर में दो विद्युत कनेक्शन दिए जाने को लेकर निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान लधेडी जोन के वार्ड क्रमांक 8 चौडे के हनुमान नगर निवासी श्री रमाशंकर मिश्रा के घर के निरीक्षण के दौरान ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने संबंधित अधिकारियों को बताया कि इनके चार पुत्र हैं, मकान एक है परंतु सभी का खाना अलग अलग बनता है। उक्त विद्युत कनेक्शन की समस्या को दूर करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही चौडे के हनुमान नगर निवासी श्री राजेश शर्मा के घर का भी निरीक्षण सभी अधिकारियों के साथ किया। जहां पाया कि श्री राजेश शर्मा दो भाई हैं, दोनो ने एक ही परिसर में दो अलग अलग मकान बना लिए हैं। दोनो भाइयों को अलग अलग विद्युत कनेक्शन दिए जाने के लिए भी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा कि एक परिसर में दो विद्युत कनेक्शन दिए जाने का प्रोजेक्ट पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लिया गया है। इसके सार्थक परिणाम आयेगें तो आवश्यक सुधार कर लागू किया जाएगा।