hacklink al
casibompadişahbetjojobet girişjojobetjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişmatbetmatbet girişmeritkingmeritking girişmeritkingmeritking girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişmeritkingmeritking girişmeritkingmeritkingmeritking girişholiganbet girişholiganbet girişbetlikebetpuanbetpuanbetpuanbetlikecasibomaresbet girişaresbet girişaresbetprimebahisprimebahis girişjojobetjojobet girişholiganbetholiganbet girişholiganbet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişmeritkingmeritking girişaresbetaresbet girişpadişahbetpadişahbet girişpashagamingpashagaming girişpadişahbetpadişahbet girişpashagamingpashagaming girişbetlikearesbet girişcratosslotcratosslot girişcratosslotcratosslot girişartemisbetartemisbet girişmeritkingmeritking girişbetlikebetlike girişbetlikebetlike girişmatbetmatbet girişmatbetmatbet girişmatbetmatbet girişartemisbetartemisbet girişartemisbetartemisbet girişartemisbetartemisbet girişmatbetmatbet girişprimebahisprimebahis girişjojobetjojobetjojobet girişkavbetkavbetkavbet girişkavbetkavbet girişkavbet girişkavbetkavbetkavbet girişprimebahisjojobetjojobet girişpusulabetpusulabet girişpusulabet girişpusulabet girişcratosslotcratosslot giriş

सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कटनी में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर आयोजित प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कटनी में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन कर संगोष्ठी को किया संबोधित, प्रदेश भर में हुए कार्यक्रम..
तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों ने पद की लालच में देश का बंटवारा होने दिया
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश के बंटवारे और धारा 370 दोनों के खिलाफ बलिदान दिया
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मानवीय संवेदनाओं को और मजबूत करेगा- विष्णुदत्त शर्मा

कटनी, 14/08/2024। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने बुधवार को कटनी में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन कर संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों नें 1947 में देश का बंटवारा होने दिया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने कहा था कि मेरे शरीर के दो टुकड़े होंगे, इसके बाद देश का बंटवारा होगा, लेकिन पद की लालसा रखने वाले प्रधानमंत्री बनने के लिए 1947 में देश का बंटवारा होने दिया। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने देश के बंटवारे का विरोध किया था, लेकिन उनकी बात को नहीं माना गया और देश के बंटवारे के बाद जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देकर देश से अलग करने का पूरा षड्यंत्र रचा गया। इसके बाद डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने विरोध करते हुए का एक देश में दो निशान, दो विधान और दो प्रधान नहीं चलेंगे और आंदोलन शुरू कर दिया। डॉ. मुखर्जी को धारा 370 के उल्लंघन के विरोध में गिरफ्तार किया गया और जेल के अंदर रहस्यमय तरीके से उनकी मौत हो गई। इसी प्रकार प्रदेश भर में विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।
देश के बंटवारे का दर्द कभी भुलाया नजीं जा सकता


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने भी कहा है कि देश के बंटवारे के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता। पद की लालसा वाले लोगों ने तुष्टिकरण की राजनीति करते हुए देश का बंटवारा हो जाने दिया और बंटवारे का दंश सहने वाले लोगों की पीड़ा को नहीं देखा। स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी ने कहा था कि जब भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी, तब जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटा लिया जाएगा। श्री नरेन्द्र मोदी जी जब देश के प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने सबसे पहले जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के संकल्प को पूरा किया है।
संघर्ष और बलिदान की याद में मनाया जा रहा स्मृति दिवस
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री शर्मा ने कहा कि देश के बंटवारे के समय हमारे लाखों हिंदू भाई-बहनों का कत्लेआम करके लाशों को पाकिस्तान से आने वाली ट्रेनों में भरकर भारत भेजा गया था। हिंदू समाज की लाखों माताओं-बहनों के साथ पाकिस्तान में दरिंदगी की गई। देश की स्वतंत्रता से पहले हुए संघर्ष, बलिदान की याद में केंद्र सरकार ने प्रति वर्ष 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाने का निर्णय लिया है। यह स्मृति दिवस विभाजन के समय अपना बलिदान देने वालों के कष्ट व दर्द की याद दिलाता है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने कहा है कि विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस देश के बंटवारे के समय बलिदान देने वालों को याद करने के साथ एकता व मानवीय संवेदना को मजबूत करने का कार्य करेगा। आजादी के तत्काल बाद सत्ता में आने वाले लोगों ने पद की लालसा में देश का बंटवारा होने दिया। लेकिन भाजपा तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों को बेनकाब करती रहेगी। एक कांग्रेस पार्टी थी जिसने देश का बंटवारा होने दिया और एक भाजपा है कि केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी यहां तक कहते हैं कि पाक अधिकृत कश्मीर हमारा है, हम उसे लेकर रहेंगे। अखंड भारत एक भूमि का टुकड़ा मात्र नहीं है, यह सांस्कृतिक भारत है। आज देश के अंदर लोग इस दिशा में सोचते भी हैं।
कांग्रेस आज भी बांटो और राज करो की नीति पर चल रही
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि आजादी के बाद वर्षों तक देश में शासन करने वाली कांग्रेस पार्टी ने देश के बंटवारे के समय बलिदान देने वाले हिंदू समाज के लाखों लोगों को कभी याद नहीं किया। कांग्रेस आज भी देश में अंग्रेजों की तरह बांटों और राज करो की नीति पर कार्य कर रही है। आज बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ अमानवीय दुर्व्यवहार हो रहा है। पाकिस्तान और अफगानिस्तान में रहने वाले हिंदुओं को धर्म के आधार पर प्रताड़ित किया जाता है। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में रहने वाले हिंदू, सिख समाज के लोगों को भारत की नागरिकता देने के लिए सीएए कानून बनाते हैं तो कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति शुरू कर देती है। सीएए कानून को लेकर कांग्रेस पार्टी भारत में रहने वाले मुस्लिम समाज को भ्रमित करने का कार्य कर रही है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भी कहा कि बांग्लादेश में हिंदू समाज के लोगों की प्रताड़ना सहन नहीं की जाएगी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी इस विषय पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
इस अवसर पर विधायक व पूर्व मंत्री श्री संजय सत्येंद्र पाठक, विधायक श्री संदीप जयसवाल, श्री धीरेंद्र बहादुर सिंह, नगर निगम अध्यक्ष श्री मनीष पाठक, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री पीतांबर टोपनानी, श्री रामरतन पायल, श्री रामचंद तिवारी, श्री चमनलाल आनंद, जिलाध्यक्ष श्री दीपक टंडन सोनी, जिला प्रभारी श्री संजय साहू, श्री मोहनलाल पारेचा, श्री सुनील उपाध्याय, श्री अभिषेक ताम्रकार, सिंधी समाज के वरिष्ठ श्री अशोक चेलानी, श्री नंदलाल बसरानी, श्री करमचंद असरानी, श्री वीरेंद्र तीर्थनी सहित जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विभाजन विभीषिका दिवस पर प्रदेश भर में हुए कार्यक्रम, लगी प्रदर्शनी


भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में विभाजन विभीषिका दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विभाजन की त्रासदी को प्रदर्शित करने वाली चित्र प्रदर्शनियां लगाई गई साथ ही विभाजन की विभीषिका पर केंद्रित डॉक्यूमेंट्री फिल्मों का प्रदर्शन भी किया गया। भोपाल के उत्तर विधानसभा स्थित गुरुनानक मंडल में आयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी “मौन पद यात्रा“ में शामिल हुए। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व सांसद श्री आलोक शर्मा, महापौर श्रीमती मालती राय, प्रदेश महामंत्री व विधायक श्री भगवानदास सबनानी, जिला अध्यक्ष श्री सुमित पचौरी सहित पार्टी पदाधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। उज्जैन के सिंधी कालोनी स्थित धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश शासन के मंत्री श्री गौतम टेटवाल, सांसद श्री अनिल फिरोजिया, पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष व विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर श्री मुकेश टटवाल उपस्थित रहे। ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रम में सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह, जिला अध्यक्ष श्री अभय चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री देवेश शर्मा, श्री जयप्रकाश राजौरिया, श्रीमती मंजू सिकरवार, श्रीमती नीलिमा शिंदे, पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता, जिला महामंत्री श्री राजू पलैया उपस्थित रहे। भिण्ड में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश शासन के मंत्री श्री राकेश शुक्ला, जिला अध्यक्ष श्री देवेन्द्र सिंह नरवरिया सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता, जिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। झाबुआ में प्रदेश शासन की मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया, जिलाध्यक्ष श्री भानू भूरिया सहित जिले के वरिष्ठ नेता, पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।