hacklink al
jojobet girişjojobetjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişholiganbetjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişholiganbetholiganbet girişpadişahbetpaşacasinograndpashabetjojobetjojobet girişcasibom girişcasibom girişcasibom girişcasibom girişkralbetkingroyalmatbetmatbet girişmatbet güncel girişmatbetmatbet girişmatbet güncel girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişholiganbet girişnakitbahisnakitbahis girişnakitbahisnakitbahis girişnakitbahisnakitbahis girişmatbetmatbet girişcasibomcasibom girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişcasibomcasibom girişjojobetjojobet girişpusulabetpusulabet giriş

भाजपा प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह ने इंदौर में संगठन पर्व की कार्यशाला को किया संबोधित, टीकमगढ और बुरहानपुर में भी संपन्न हुईकार्यशाला

सदस्यता के मामले में भी नंबर-1 होना चाहिए इंदौर महानगर
इंदौर के कार्यकर्ता क्षमतावान, हर चुनौती को करेंगे स्वीकार-डॉ. महेंद्र सिंह
कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर पार्टी के सदस्य बनाएं- कैलाश विजयवर्गीय

इंदौर 22 अगस्त 2024। भारतीय जनता पार्टी इंदौर महानगर द्वारा रविन्द्र नाट्य गृह में सदस्यता अभियान को लेकर संगठन पर्व की जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के जितने भी महानगर हैं, उनमें नई सदस्यता के मामले में इंदौर नंबर वन पर होना चाहिए। इंदौर शहर के कार्यकर्ता बहुत क्षमतावान हैं और जैसी भी चुनौती होगी हम उसे स्वीकार करेंगे। कार्यशाला को पार्टी की वरिष्ठ नेत्री श्रीमती सुमित्रा महाजन, प्रदेश शासन के मंत्री एवं वरिष्ठ नेता श्री कैलाश विजयवर्गीय, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जीतू जिराती, पूर्व विधायक श्री सुदर्शन गुप्ता एवं जिला अध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे ने भी संबोधित किया।
सदस्यता दिलाने में इंदौर महानगर को नंबर एक बनाएं
भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी द्वारा सदस्यता ग्रहण कराने के पश्चात प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा सदस्यता ग्रहण करेंगे। उसके पश्चात हमारी सदस्यता प्रारंभ होगी। उन्होंने कहा कि हमें देश में दो संदेश पहुंचाना है। पहला यह कि अगर सदस्यता अभियान में नंबर वन कोई प्रदेश है तो वह मध्यप्रदेश है और दूसरा संदेश यह कि अगर कोई महानगर नंबर वन है तो वह इंदौर है। संगठन पर्व की रूपरेखा हमें शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर तक बनानी है। प्रत्येक बूथ पर हमें पार्टी में नए लोगों को जोड़कर सदस्य बनाना है। जिस दिन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी सदस्यता लेंगे उस रात को प्रवासी कार्यकर्ता को जिस बूथ की जिम्मेदारी दी गई है, वह रात्रि विश्राम उस बूथ पर ही करेंगे और कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। अगले दिन बूथ की टोली सदस्यता अभियान में जुट जाएगी और शाम होते-होते एक नया इतिहास बनाते हुए इंदौर नंबर वन पर पहुंच जाएगा।
मध्यप्रदेश में आदर्श संगठन, सदस्यता दिलाने में इतिहाए बनाएं
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश में पार्टी का आदर्श संगठन है। पार्टी के मध्यप्रदेश संगठन की देश-दुनिया में चर्चा होती रहती है। कई राज्य मध्यप्रदेश के संगठन से सीखते हैं। आप सभी कार्यकर्ता अपनी मेहनत और परिश्रम से विधानसभा और लोकसभा चुनाव में पार्टी को ऐतिहासिक विजय दिलाकर रिकार्ड बना चुके हैं। जिस तरह से विधानसभा और लोकसभा के चुनावों में आप सभी ने इतिहास बनाया है, उसी तरह संगठन पर्व में भी कार्य करते हुए लोगों को सदस्यता दिलाने में इतिहास बनाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्तमान में 41 लाख से अधिक रजिस्टर्ड कार्यकर्ता हैं और डेढ़ करोड़ कार्यकर्ता बनाने का लक्ष्य रखा गया है। ऐसे में मध्यप्रदेश का हर रजिस्टर्ड कार्यकर्ता 4-4 सदस्य बनाए तो प्रदेश में एक करोड़ 60 लाख से अधिक कार्यकर्ता बन जाएंगे जो लक्ष्य से अधिक है।
घर-घर पहुंचकर पार्टी के सदस्य बनाएं कार्यकर्ताः श्री कैलाश विजयवर्गीय
प्रदेश शासन के मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय जी ने कहा कि संगठन पर्व के अंतर्गत प्रत्येक कार्यकर्ता को घर-घर जाकर पार्टी के सदस्य बनाने का प्रयास करना चाहिए। कई बार लोगों के मन में होता है कि हमें भाजपा से जुड़ना है, पार्टी के लिए काम करना है, परंतु हम ही उन तक नहीं पहुंच पाते। उन्होंने कहा कि हमें इस विचार पर काम करना है कि समाज में दो तरह के लोग होते हैं-एक स्वयंसेवक और एक भावी स्वयंसेवक। ठीक उसी तरह हमें भी इसी मनोभाव से सभी से संपर्क कर उन्हें भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाने का कार्य करना है। गुरूवार को प्रदेश के टीकमगढ, बुरहानपुर में भी कार्यशाला संपन्न हुई।