egebet girişpusulabetegebethotslotpusulabetegebethotslotpusulabetpusulabetegebetegebethotslothotslotpusulabetpusulabetpusulabetpusulabetpusulabetpusulabetpusulabetjojobet girişpusulabetegebethotslotpusulabetegebethotslotpusulabetpusulabetegebethotslotpusulabetpusulabetegebethotslotpusulabetzirvebetzirvebetzirvebet girişzirvebetzirvebetmeritkingmeritking girişmeritking güncel girişmeritkingmeritking girişmeritking güncel girişzirvebetzirvebet girişpusulabethotslothotslothotslothotslothotslothotslotegebetegebetegebetegebetegebetegebetegebetegebetpusulabetpusulabetegebetegebethotslothotslotpusulabethotslothotslotegebetegebetegebethotslotpusulabetpusulabetmeritkingmeritking girişmeritking güncel girişmeritkingmeritking girişmeritkingzirvebet girişzirvebetzirvebetzirvebetzirvebetzirvebetzirvebetzirvebet girişpusulabetzirvebet girişzirvebetzirvebetmatbetmatbet girişzirvebetzirvebetceltabetceltabet girişzirvebetzirvebet girişpusulabetpusulabet girişzirvebetmavibetmavibet girişroyalbet güncel girişikimisli girişikimisli güncel girişmarsbahispusulabetzirvebetzirvebetbetsmovezirvebet girişzirvebet girişteosbet girişmatbet girişinterbahismegabahisartemisbetzirvebetgrandpashabet girişgrandpashabet güncelzirvebet girişzirvebet girişKavbet girişzirvebetzirvebet girişzirvebetzirvebetzirvebetzirvebetzirvebet girişzirvebet girişakım koruyucuvoltaj koruyucukaçak akım rölesiakım koruyucuvoltaj koruyucukaçak akım rölesijojobetjojobet girişpadişahbetpadişahbet girişpadişahbet güncel girişzirvebetzirvebet girişmatbet matbet güncel matbet güncel girişzirvebet girişjojobet girişzirvebet girişpadişahbet güncelholiganbet girişholiganbet güncel girişbetsmovebetsmove girişbetsmove güncel girişyakabet girişyakabetrestbet güncel girişrestbet yeni girişjojobet güncel girişjojobet girişjojobetpadişahbetpadişahbet girişholiganbetholiganbet girişpusulabetpusulabetcasibomcasibom girişholiganbetvaycasinovaycasino girişvaycasino güncel girişbetebetbetsmovearesbetaresbet girişaresbet girişjojobetjojobet girişholiganbet girişholiganbet güncel girişmarsbahis güncel giriş@rayeabetasusholiganbet girişbetasusbetasusjojobetzirvebetjojobetjojobetbetgaranti girişistanbulbahisparobetbetixircapitolbetcasibommeritking giriş

संगठन पर्व हमारे लिए पार्टी का सबसे बड़ा त्योहार है-डॉ.मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह, प्रदेश सह प्रभारी सतीश उपाध्याय एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने प्रदेश कार्यालय में संगठन पर्व को लेकर मोर्चों एवं प्रकोष्ठों की संयुक्त बैठक को किया संबोधित

सदस्यता अभियान कमजोरी को मजबूती में बदलने का अवसर- विष्णुदत्त शर्मा
संगठन पर्व के लिए हर मोर्चा और प्रकोष्ठ अपनी योजना बनाएं-डॉ. महेंद्र सिंह
नई सदस्यता का इतिहास रचने का अवसर है सदस्यता अभियान- सतीश उपाध्याय
हर बूथ पर 200 से ज्यादा सदस्यों को सदस्यता दिलाएं- हितानंद शर्मा

भोपाल, 28/8/2024। भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व को लेकर बुधवार को प्रदेश कार्यालय में मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पार्टी का संगठन पर्व हमारे लिए सबसे बड़ा त्योहार है। हमें प्राणप्रण से जुटकर सदस्यता के लिए पार्टी ने जो लक्ष्य तय किया है उसे हासिल करना है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि सदस्यता अभियान सत्ता प्राप्ति के लिए नहीं, बल्कि कमजोरी को मजबूती में बदलने का अवसर है। प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि संगठन पर्व के लिए हर मोर्चा और प्रकोष्ठ अपनी योजना बनाए तथा अपने-अपने लक्ष्य तय करें। प्रदेश के सह प्रभारी श्री सतीश उपाध्याय ने कहा कि हमने चुनावों में नया इतिहास रचा है। सदस्यता अभियान नई सदस्यता के मामले में भी नया इतिहास रचने का अवसर है। प्रदेश सगंठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने कहा कि हर बूथ पर 200 से ज्यादा सदस्यों को सदस्यता दिलाने के लिए हर पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को जुटना होगा।
हम सब मिलकर सदस्यता अभियान को सार्थक करेंगेः डॉ.मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन पर्व हमारे लिए सबसे बड़ा त्योहार है। हमें गर्व है कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी हमारी है। हम सामूहिक रूप से एक साथ मिलकर पार्टी के संगठन पर्व के अभियान को सार्थक करेंगे। हम हमेशा दो दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़े हैं। देश की संस्कृति और लोकतंत्र की निष्ठा के दृष्टिकोण ने हमें सबसे अलग खड़ा किया है। जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी की स्थापना से लेकर आज तक हमने लोकतंत्र को जिंदा रखा है। कांग्रेस ने हमेशा झूठ और चालाकियां की हैं। कांग्रेस संविधान के नाम पर देश को गुमराह करने का काम कर रही हैं। महात्मा गांधी ने कहा था आजादी के बाद कांग्रेस को राजनीतिक यात्रा नहीं करना चाहिए, लेकिन कांग्रेस नेताओं ने इसे नहीं माना और आज भी कांग्रेस सुधरने का नाम नहीं ले रही है।
प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने हमारी छाती 56 इंच की कर दी
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने पिछले 10 सालों में भारत का मान-सम्मान बढ़ाया है। अभी हाल ही में यूक्रेन-रूस से बातचीत कर शांति वार्ता की दिशा में कदम बढ़ा दिया है। दुनिया भारत की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है। य़ह कोई छोटी-मोटी बात नहीं है। आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है और दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। ऐसा कोई क्षेत्र नहीं जहां विकास नहीं हुआ हो और विकास ने रफ्तार नहीं पकड़ी हो। सदस्यता अभियान में हमें इस अनुकूलता का लाभ लेना चाहिए।
अपनी-अपनी भूमिका निभाकर लक्ष्य हासिल कर सकते हैं कार्यकर्ताः श्री विष्णुदत्त शर्मा
बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में हमने 163 सीटें हासिल की और लोकसभा चुनाव में 29 में से 29 सीटें जीतकर इतिहास रचा। इन चुनावों में हमारे मोर्चों और प्रकोष्ठ ने यह चरितार्थ कर दिया कि ’संगठन तंत्र की ताकत ही वैभव का चित्र सजाती है’। उन्होंने कहा कि हमारे मोर्चे और प्रकोष्ठ समाज के विभिन्न वर्गों तक पार्टी की पहुंच बनाने के माध्यम हैं। मध्यप्रदेश स्व. कुशाभाऊ ठाकरे जी, राजमाता सिंधिया जी, सुंदरलाल पटवा जी, कैलाश जोशी जी और प्यारेलाल खंडेलवाल जी जैसे कार्यकर्ताओं का प्रदेश है। यहां प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की ताकत और उसका चेहरा है। सदस्यता अभियान में अगर हर कार्यकर्ता अपनी-अपनी भूमिका का निर्वाह करे, तो 1.5 करोड़ नए सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य बहुत आसानी से हासिल किया जा सकता है।
विद्वेष फैलाने वालों पर प्रहार के लिए पार्टी की ताकत बढ़ाना जरूरी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि हमें हर बूथ पर 200 नए सदस्य जोड़ना है और इस काम में हर मोर्चे की भूमिका होनी चाहिए। इसके लिए हर मोर्चा और प्रकोष्ठ एडवांस प्लानिंग करें और ठीक तरीके से योजनाएं बनाएं। श्री शर्मा ने कहा कि हमारे 25 हजार जनप्रतिनिधि हैं और सभी जनप्रतिनिधियों को अपने-अपने क्षेत्र में काम करना है। अनेक बूथों पर हम अधिक सशक्त नहीं हैं। जहां हमें इतने नए सदस्यों को जोड़ना है कि हर बूथ पर कमल खिले। हर समाज और वर्ग के लोग भाजपा से जुड़ना चाहते हैं। हमें उन तक पहुंचकर उन्हें पार्टी से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सत्ता में बने रहने के लिए कश्मीर में धारा 370 लगाई, जिसके विरोध में हमारे नेता डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने नेहरू मंत्रिमंडल से इस्तीफा देकर जनसंघ की नींव रखी। उन्होंने धारा 370 हटाये जाने के लिए अपने प्राणों का बलिदान दे दिया। स्व. अटलजी की सरकार भाजपा का पूर्ण बहुमत न होने के कारण 370 नहीं हटा सकी, लेकिन मोदी जी की पूर्ण बहुमत वाली सरकार ने धारा 370 हटा दी। देश ने नक्सलवाद और आतंकवाद का तांडव देखा है। जनता भ्रष्टाचार और हर तरह के आतंकवाद से मुक्त हो तथा सामाजिक समरसता की स्थापना हो, भाजपा इसी के लिए बनी है। उन्होंने कहा कि हमारा सदस्यता अभियान सत्ता प्राप्ति के लिए नहीं, बल्कि जिन क्षेत्रों में हम कमजोर हैं, उनमें मजबूती प्रदान करने के लिए है। देश में आज भी कई ताकतें विद्वेष फैला रही हैं। इन ताकतों पर प्रहार करने के लिए भाजपा का शक्तिशाली होना जरूरी है। इसलिए सदस्यता अभियान में पार्टी का विस्तार कर पार्टी की ताकत बढ़ाएं।
कार्यकर्ताओं के परिश्रम से दुनिया की आशाओं के केंद्र बने मोदी जीः डॉ. महेंद्र सिंह


बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी कहते हैं कि भारतीय जनता पार्टी हमारी मां है और वास्तव में हमारी पार्टी हम सभी की मां है। हम आज जो भी हैं, वो भाजपा के कारण हैं। उन्होंने कहा कि भारत उस समय विश्व गुरु था, जब भारत पर भारत के ही लोगों का शासन था। आज देश के 57 प्रतिशत भूभाग पर भाजपा का परचम फहरा रहा है। ये मोदी जी का प्रभाव ही है कि विदेशी आक्रांता हमारी जिस धरोहर को लूटकर ले गए थे, उसमें से ऐतिहासिक महत्व की 65 मूर्तियों और 105 कलाकृतियों को वापस लाया जा चुका है। दुनिया के 14 देशों ने प्रधानमंत्री मोदी जी को अपने सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया है। दुनिया आज हर समस्या का समाधान भारत और प्रधानमंत्री मोदी जी में देख रही है और कोविड संकट के दौरान प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने भारत के लोगों को बचाने के अलावा सारी दुनिया को दवाएं और वैक्सीन देकर इसे साबित किया है। लेकिन ये सब अगर संभव हुआ है, तो आप जैसे कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत।
अपना-अपना लक्ष्य तय करें मोर्चा और प्रकोष्ठ
प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश के 80 लाख से अधिक किसानों को किसान सम्मान निधि मिल रही है। बड़ी संख्या में महिलाएं केंद्र और राज्य सरकारों की योजनाओं का लाभ ले रही हैं। बाबा साहेब अंबेडकर के जीवन से जुड़े पंचतीर्थों का विकास आजादी के बाद पहली बार मोदी सरकार ने किया है और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत भी मोदी सरकार के कार्यकाल में हुई है। प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने पहली बार पिछड़ा वर्ग आयोग की स्थापना की और अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए अनेक कदम उठाए। मध्यप्रदेश में सभी उपचार पद्धतियों के लाखों डॉक्टर हैं। बड़ी संख्या में अधिवक्ता साथी हैं और झुग्गी-झोपड़ियों में निवास करने वाले लोग लोकतंत्र में सक्रिय योगदान देते हैं। इसलिए पार्टी का हर मोर्चा और प्रकोष्ठ सदस्यता अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए अपने लक्ष्य तय करें।
संगठन पर्व नया इतिहास रचने का अवसरः श्री सतीश उपाध्याय
बैठक को संबोधित करते हुए मध्यप्रदेश के सह प्रभारी श्री सतीश उपाध्याय ने कहा कि मध्यप्रदेश का पार्टी संगठन देश में नंबर एक है। विधानसभा और लोकसभा चुनावों में हमने नया इतिहास बनाया है। सभी मोर्चे और प्रकोष्ठ पार्टी की बड़ी ताकत हैं और उनका काम हम दोनों चुनावों में देख चुके हैं। हमारा सदस्यता अभियान जिसे हम संगठन पर्व के रूप में मनाते हैं, नई सदस्यता के मामले में भी इतिहास रचने का एक अवसर है। इसलिए आप सभी हर बूथ पर 200 सदस्य जोड़ने का संकल्प लेकर जाएं और लक्ष्य हासिल करें। श्री उपाध्याय ने कहा कि 2014 में श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद एक नए युग का प्रारंभ हुआ है। 5 अगस्त, 2019 को कश्मीर से धारा 370 और 35 ए हटा दी गईं। मोदी जी के नेतृत्व में भव्य श्रीराम मंदिर के निर्माण से 500 वर्षों का संघर्ष समाप्त हुआ। तीन तलाक और नागरिकता संशोधन जैसे कानून बने। भारत को दुनिया की पांचवे अर्थव्यवस्था से तीसरे स्थान पर लाने का लक्ष्य है। श्री उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने विकसित भारत का सपना देखा है। भारत फिर से विश्व गुरु बने और हमारा तिरंगा दुनिया में आगे बढ़े, इस दृष्टि से भी हमारा संगठन पर्व अत्यंत महत्वपूर्ण है।
विचारधारा पर आधारित भाजपा अन्य दलों से अलग
श्री उपाध्याय ने कहा कि भाजपा का इतिहास गौरवशाली रहा है और अपनी कार्यपद्धति के कारण भाजपा अन्य दलों से अलग है। भाजपा की वैचारिक यात्रा और राजनीतिक यात्रा के बारे में कार्यकर्ताओं को ज्ञान होना आवश्यक है, तभी वे इसकी जानकारी अन्य लोगों को दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमें देश की संस्कृति से लगाव है, इसलिए हम भाजपा हैं। हमें स्वदेशी से और देश को आगे ले जाने वाली विचारधारा से लगाव है, इसलिए हम भाजपा हैं। हम सर्वसमावेशी और विश्वबंधुत्व की भावना रखने वाले दल हैं। 1925 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के साथ ही हमें वैचारिक अधिष्ठान मिला। हमने अपने सिद्धांत तय किए और हमारी पंच निष्ठाओं में लोकतंत्र जीवंत है। हम सर्वस्पर्शी, सर्व समावेशी और मूल्य आधारित राजनीति पर विश्वास करते हैं। चाहे एक वोट से अटल जी की सरकार का गिरना हो, या फिर आपातकाल के बाद जनसंघ का जनता पार्टी में विलय हो, हमने यह दिखाया है कि हमारे लिए दल से बड़ा देश है।
हर बूथ पर 200 सदस्यों को जोड़कर लक्ष्य पूरा करेंः श्री हितानंद जी
प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन ने प्रदेश में डेढ़ करोड़ नए सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। हर बूथ पर हमें पूरी शिद्दत के साथ काम करके 200 से ज्यादा सदस्य बनाना है। हमारा बूथ मजबूत होगा तो हमारी पार्टी मजबूत होगी और हम विधानसभा और लोकसभा की तरह बड़ी जीत हासिल करेंगे। लोकसभा चुनाव में करीब 15 हजार बूथों पर हम कमजोर रहे, इसलिए उन पर ज्यादा फोकस करना हर पदाधिकारी के साथ-साथ कार्यकर्ताओं की भी जिम्मेदारी रहेगी। हमारी सदस्यता जितनी ज्यादा होगी उतनी ही हमारी जीत सुनिश्चित होती जाएगी। श्री हितानंद जी ने कहा प्रदेश संगठन को पार्टी में नवाचार करने और हमेशा अव्वल करने के तौर पर जाना जाता है। मुझे विश्वास है कि हर कार्यकर्ता पूरी मेहनत के साथ एक बार फिर लक्ष्य से ज्यादा सदस्यता दिलाकर देशभर में रिकॉर्ड बनाएगा।
प्रधानमंत्री 2 सिंतबर को करेंगे सदस्यता ग्रहणः श्री रजनीश अग्रवाल
भाजपा के प्रदेश मंत्री श्री रजनीश अग्रवाल ने बैठक में जानकारी देते हुए कहा कि प्रधाममंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी 2 सितंबर और मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा 3 सितंबर को सदस्यता ग्रहण करेंगे। उसके बाद जिला, मंडल स्तर पर सदस्यता कार्यक्रम चलेगा। सभी को अपने-अपने क्षेत्र के लिए सदस्यता अभियान के लिए जो लक्ष्य दिया गया है उस दिशा में काम करके आगे बढ़ना होगा। सदस्यता अभियान का पहला चरण 25 सितंबर तक चलेगा उसके बीच में ही इसकी समीक्षा भी की जाएगी। बैठक का संचालन पार्टी के प्रदेश महामंत्री, प्रदेश सदस्यता प्रभारी व विधायक श्री भगवानदास सबनानी एवं आभार मध्यप्रदेश शासन की मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने माना।


इस दौरान मंच पर प्रदेश महामंत्री श्री रणवीर सिंह रावत, श्री हरिशंकर खटीक, श्री सरतेंदु तिवारी एवं सांसद व प्रदेश प्रवक्ता श्री सुमेर सिंह सोलंकी उपस्थित रहे।