hacklink al
jojobet girişjojobetjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişholiganbetjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişholiganbetholiganbet girişpadişahbetpaşacasinograndpashabetjojobetjojobet girişcasibom girişcasibom girişcasibom girişcasibom girişkralbetkingroyalmatbetmatbet girişmatbet güncel girişmatbetmatbet girişmatbet güncel girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişholiganbet girişnakitbahisnakitbahis girişnakitbahisnakitbahis girişnakitbahisnakitbahis girişmatbetmatbet girişcasibomcasibom girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişcasibomcasibom girişjojobetjojobet girişpusulabetpusulabet giriş

सशक्त एवं समृद्व भारत के सपने को साकार करेगा संगठन पर्व- हितानंद शर्मा

भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद ने संगठन पर्व के संबंध में सिवनी जिले के केवलारी एवं लखनादौन विधानसभा की बैठकों को किया संबोधित..
भाजपा का सदस्यता अभियान संगठन विस्तार का अभियान है..

सिवनी/भोपाल, 14/09/2024। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने संगठन पर्व के संबंध में शनिवार को सिवनी जिले के केवलारी विधानसभा के छपरा मंडल एवं लखनादौन विधानसभा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन पर्व संगठन विस्तार और बूथ मजबूती का अभियान है। नवीन सदस्यता को लेकर जो लक्ष्य दिया गया है, वह बहुत चुनौतीपूर्ण नहीं है। सभी दायित्ववान कार्यकर्ता सर्वसमावेशी, सर्वस्पर्शी, सर्वक्षेत्रीय, सर्ववर्गीय, सर्व सामाजीय क्षेत्र के लोगों को सदस्य बनाने का लक्ष्य लेकर समग्रता और समर्पण से जुटें जाएं तो यह लक्ष्य आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। नगरीय, ग्रामीण और गांव-गली तक हमें सदस्यता अभियान चलाकर लक्ष्य प्राप्त करना है और भाजपा परिवार के विस्तार के साथ सशक्त और समृद्ध भारत के हमारे सपनों को साकार करना है।
सभी सदस्यों को मिलकर नए सदस्य बनाना है
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने कहा कि हम सर्वप्रथम एक कार्यनीति बनायें और जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नेताओं, जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों, शक्ति केन्द्रों, बूथ केन्द्रों और पन्ना प्रमुखों तक के लिए एक लक्ष्य निर्धारित करके उन्हें जिम्मेदारी सौंपे तो निश्चित ही हम लक्ष्य से अधिक संख्या में सदस्य बनाने में सफल होंगे। उन्होंने कहा कि आज की नई तकनीक संगठन पर्व को आगे बढ़ाने में ज्यादा सहायक है, लेकिन हमें भौतिक सत्यापन भी करना है। आपके जिले का संगठन मजबूत है, हमें किसान मोर्चा, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, एस.टी. मोर्चा, एस.सी. मोर्चा, सहकारिता प्रकोष्ठ, व्यापारिक प्रकोष्ठ जैसी महत्वपूर्ण संगठनात्मक इकाईयां गठित हैं। हमें सभी को साथ में लेकर इस सदस्यता अभियान को मजबूती देना है। आज हितग्राहियों की एक बड़ी संख्या मौजूद है और सभी वर्गों के लिए जनकल्याणकारी योजनायें चलाई जा रही हैं, ऐसे सभी लोगों से संपर्क करके उन्हें भाजपा परिवार का हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश में संविधान तो लागू हुआ लेकिन वह भारत के लिए तो था, जम्मू-कश्मीर के लिए नहीं। हम संपूर्ण राष्ट्र को एकजुट और अखंड रखने के लिए कृतसंकल्पित थे, जिसके लिए हमने संघर्ष किया और उसकी कीमत चुकाई। हमारे पितृ पुरूष डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने अपना बलिदान दिया। आज भारत एक समृद्धशाली, गौरवशाली, सशक्त और विश्व गुरू के रूप में मार्गदर्शन देने की भूमिका में आगे बढ़ रहा है।
संगठन पर्व हमारी पंचनिष्ठाओं का महत्वपूर्ण अंग
प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने कहा कि हमारी पार्टी में एक लोकतांत्रित व्यवस्था है जो कि हमारी पंचनिष्ठाओं में शामिल है। यही कारण है हमें निर्धारित समय पर सदस्यता का नवीनीकरण कराना पड़ता है। आज भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है तो इसके पीछे हमारे कार्यकर्ताओं का परिश्रम हैं। हमारे कार्यकर्ताओं ने एक लंबा संघर्ष किया है और चुनौतियों का सामना किया है। हमने आपातकाल की प्रताड़ना तो सही ही है बल्कि आज भी केरल और बंगाल जैसे राज्यों में हमारे कार्यकर्ता प्रताड़ना का शिकार हैं। बावजूद इसके न हम हारे, न थके, न निराश हुए, न हताश हुए हम निरंतर आगे बढ़ते रहे। कभी लोग 1951 के जनसंघ के गठन के समय और 1980 में भाजपा के गठन के समय हमारा उपहास उड़ाते थे, वे आज संगठन का विस्तार देखकर चकित हैं।


इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री आलोक दुबे, विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन, जिला प्रभारी श्री अरूण द्विवेदी, पूर्व विधायक श्री नरेश दिवाकर, श्री जयदीप सिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री वेदसिंह ठाकुर सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।