hacklink al
jojobet girişjojobetjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişholiganbetjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişholiganbetholiganbet girişpadişahbetpaşacasinograndpashabetjojobetjojobet girişcasibom girişcasibom girişcasibom girişcasibom girişkralbetkingroyalmatbetmatbet girişmatbet güncel girişmatbetmatbet girişmatbet güncel girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişholiganbet girişnakitbahisnakitbahis girişnakitbahisnakitbahis girişnakitbahisnakitbahis girişmatbetmatbet girişcasibomcasibom girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişcasibomcasibom girişjojobetjojobet girişpusulabetpusulabet girişholiganbetholiganbet girişpusulabetpusulabet girişpusulabet güncel giriş

राहुल गांधी के खिलाफ बयानवाजी पर अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में कांग्रेस नेता,भाजपा नेताओं पर एफआईआर दर्ज कराने पहुंचे टी.टी. नगर थाने

विपक्ष में संवैधानिक पद पर बैठे जननायक राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा नेताओं द्वारा टिप्पणी अशोभनीय और अमर्यादित: जीतू पटवारी

भोपाल, 17 सितम्बर 2024।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी के नेतृत्व में आज प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारीगण और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में राजधानी भोपाल के टी.टी. नगर थाने देश के सर्वमान्य नेता और देश की सबसे बड़ी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष जैसे सम्मानजनक पद पर बैठक श्री राहुल गांधी जी के खिलाफ भाजपा नेताओं द्वारा अनर्गल और अमर्यादित टिप्पणियों के खिलाफ भाजपा नेताओं पर एफआईआर दर्ज कराने पहुंचे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री पटवारी ने कहा कि भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, उत्तर प्रदेश के मंत्री रघुराज सिंह और महाराष्ट्र के शिवसेना के विधायक संजय गायकवाड जैसे नेता ने देश के जननायक श्री राहुल गांधी जी पर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की हैं। श्री पटवारी ने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठा कोई भी मंत्री जब सार्वजनिक बयान देता है तो वह पूरे मंत्रीमंडल की सामूहिक जिम्मेदारी बन जाती है। श्री राहुल गांधी जी के विरूद्व इस तरह की टिप्पणियां देश में अराजकता का माहौल पैदा करने जैसी स्थिति निर्मित करना है। आज संविधान खतरे में हैं। भाजपा सत्ता के नशे में चूर होकर बचकानी और ओछी मानसिकता से घिरती जा रही है।
श्री पटवारी ने कहा कि श्री राहुल गांधी लोकसभा में नेताप्रति पक्ष जैसे महत्वपूर्ण संवैधानिक पद पर बैठे हैं, उनके विरूद्व इस तरह का अनर्गल प्रलाप अशोभनीय और अमर्यादित है। श्री राहुल गांधी जी के बारे में एक मंत्री द्वारा आतंकवादी कहना, उनकी जीभ काटने की धमकी देना यह अलोकतांत्रिक और आपराधिक कृत्य है। भाजपा नेताओं द्वारा दिये गये इस तरह के बयानों से पूरी कांग्रेस पार्टी आक्रोशित है। यदि इन नेताओं पर कार्यवाही नहीं की गई तो कांग्रेस सड़कों पर उतर भाजपा के खिलाफ बड़ा जन आंदोलन करेगी और भाजपा नेताओं पर एफआईआर दर्ज करने के लिए बाध्य करेगी।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री पटवारी सहित कांग्रेस पदाधिकारी भाजपा नेताओं पर एफआईआर दर्ज करने की माँग को लेकर चार घंटे से अधिक थाने में बैठे रहें, लेकिन पुलिस प्रशासन ने एफआईआर दर्ज नहीं की। केवल खानापूर्ति के लिए आवेदन लेकर रोजनामचे पर आवेदन लिया गया। पुलिस प्रशासन ने नियमानुसार कार्यवाही का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर श्री पटवारी के साथ मीडिया विभाग के अध्यक्ष पूर्व मंत्री मुकेश नायक, पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा, विजय लक्ष्मी साधौ, मप्र कांग्रेस के उपाध्यक्ष राजीव सिंह, मीडिया सलाहकार के.के. मिश्रा, विधायक आतिफ अकील, पूर्व विधायक कुणाल चौधरी, समस्त विभागों/ प्रकोष्ठों के प्रभारी जे.पी. धनोपिया, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल, अरूण श्रीवास्तव, डॉ. महेंद्र सिंह चौहान, रविन्द्र झूमरवाला, रवि सक्सेना, प्रवीण सक्सेना, अनोखी मानसिंह पटेल, प्रदीप अहिरवार, मनोज शुक्ला, अभिनव बरोलिया, संतोष कंसाना, सुभाष पटेल, राहुल राठौर, नरेन्द्र यादव, संजय गुप्ता, हेमंत नरवरिया, मुकेश बंसल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।