padişahbetpaşacasinograndpashabetcasibom girişcasibom girişcasibom girişcasibom girişkralbetkingroyalmatbet girişmatbet güncel girişmatbet girişmatbet güncel girişholiganbet girişdiyarbakır eskortholiganbet girişholiganbet güncel girişnakitbahisnakitbahis girişnakitbahisnakitbahis girişnakitbahisnakitbahis girişmatbetmatbet girişcasibomcasibom girişholiganbet girişholiganbet güncel girişholiganbet girişholiganbet güncel girişcasibomcasibom girişjojobetjojobet girişpusulabet girişholiganbet girişpusulabetpusulabet girişpusulabet güncel girişvdcasinovdcasino girişholiganbetholiganbet girişkonya eskortvaycasinovaycasino girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişkavbet girişcasibomcasibom girişpusulabetpusulabet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobetjojobet girişnakitbahisnakitbahis girişnakitbahis girişmatbetcasibomcasibomjojobetjojobet girişmavibetsamsun web tasarımnakitbahispusulabetholiganbetholiganbet girişjojobetjojobet giriş

माँ भारती के प्रति सेवा भाव के साथ “स्वच्छता ही सेवा” अभियान में सहभागी बनें: श्री सिंधिया

केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया अचलेश्वर स्थित बीएसएनएल कार्यालय में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए

विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे और स्वच्छता की दिलाई शपथ

ग्वालियर 19 सितम्बर 2024/ केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि माँ भारती के प्रति सेवा भाव के साथ सभी लोग “स्वच्छता ही सेवा” अभियान में सहभागी बनें। हम सब मिलजुलकर अपने देश को स्वच्छ बनायेंगे तो विश्व पटल पर देश की छवि और अच्छी होगी। श्री सिंधिया गुरुवार को ग्वालियर में अचलेश्वर के समीप स्थित भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) कार्यालय परिसर में “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के तहत आयोजित हुए कार्यक्रम में शामिल होने पहुँचे थे। कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर व पूर्व विधायक श्री मुन्नालाल गोयल भी मौजूद थे।

इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने भारत संचार निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित कार्यक्रम में मौजूद सभी गणमान्य नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। साथ ही “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत कार्यालय परिसर में आम, जामुन व अमरूद के पौधे भी रोपे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी ने स्वच्छता की जो अलख जलाई थी, उसे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने संकल्पित होकर आगे बढ़ाया है। प्रधानमंत्री की पहल पर देश भर में स्वच्छता क्रांति फैल चुकी है। उन्होंने कहा हम सब भी अपने घर, गली-मोहल्ले व कार्यालय को साफ-सुथरा रखकर इस पुनीत अभियान में सहयोगी बनें। श्री सिंधिया ने कहा कि स्वच्छता हमारी सोच, विचार व चरित्र में भी शामिल होना चाहिए। इसी भाव के साथ “स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता” की थीम पर प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से महात्मा गाँधी जी की जयंती 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है।