egebet girişpusulabetegebethotslotpusulabetegebethotslotpusulabetpusulabetegebetegebethotslothotslotpusulabetpusulabetpusulabetpusulabetpusulabetpusulabetpusulabetpusulabetegebethotslotpusulabetegebethotslotpusulabetpusulabetegebethotslotpusulabetpusulabetegebethotslotpusulabetzirvebetzirvebet girişmeritkingmeritking girişmeritking güncel girişmeritkingmeritking girişmeritking güncel girişzirvebetzirvebet girişpusulabethotslothotslothotslothotslothotslothotslotegebetegebetegebetegebetegebetegebetegebetegebetpusulabetpusulabetegebetegebethotslothotslotpusulabethotslothotslotegebetegebetegebethotslotpusulabetpusulabetmeritkingmeritking girişmeritking güncel girişmeritkingmeritking girişmeritkingholiganbetpusulabetmatbetmatbet girişceltabetceltabet girişzirvebetzirvebet girişpusulabetpusulabet girişKavbetzirvebetzirvebet girişjojobetjojobet girişpadişahbetpadişahbet girişpadişahbet güncel girişzirvebetzirvebet girişholiganbet güncel girişbetsmovebetsmove girişbetsmove güncel girişmeritking girişimajbetrestbetmeritking güncel girişpadişahbetpadişahbet girişpusulabetpusulabetjojobet girişcasibom girişvaycasinovaycasino girişvaycasino güncel girişbetebetmeritkingholiganbet güncel girişmarsbahis güncel girişzirvebetbetsmovebetsmove girişakım koruyucuvoltaj koruyucukaçak akım rölesiakım koruyucuvoltaj koruyucukaçak akım rölesiholiganbetholiganbetholiganbetholiganbetholiganbetholiganbetholiganbetholiganbetholiganbetholiganbetholiganbetholiganbetholiganbetholiganbetholiganbetholiganbetholiganbetholiganbetbetasusscratosroyalbetkavbetkavbet girişkavbet güncel girişbetyapbetyap girişbetplaybetplay girişkavbetkavbet girişkavbetsohbet odalarıchat.com.trbetsmovebetsmove girişholiganbetholiganbetholiganbetholiganbetholiganbetholiganbetjojobetpusulabetpusulabet girişjojobet girişjojobet girişjojobetpusulabetpusulabetmatbetjojobetholiganbet

भाजपा में आभा बिखेरते ‘आशीष’ : लेखक-सत्येंद्र जैन

लोकसभा विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित हो चुके हैं।अमरवाड़ा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह को विजयश्री का आशीर्वाद जनता ने दिया है।

लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 29 की 29 सीट्स पर विजय रूपी कमल पताका फहराकर स्वर्णिम कीर्तिमान स्थापित किया है।वोट शेयर भी लगभग 60 प्रतिशत अर्जित किया है।केंद्र में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन एनडीए की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार को भी प्रभावी ढंग से कार्य करते हुए लगभग 4 महीनों का समय व्यतीत हो गया है।
विधानसभा चुनाव 2023 में भारतीय जनता पार्टी को तीन राज्यों में अपार,आशातीत सफलता प्राप्त हुई है।राजस्थान, छत्तीसगढ़ में भाजपा विपक्ष में थी।वहां पर भाजपा की सत्ता प्राप्ति की संभावनाएं या गणितीय प्रायिकताएं अत्यधिक प्रबल थीं। किंतु मध्य प्रदेश में विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए जनता के कल्याण के लिए भारतीय जनता पार्टी ने सरकार बनाई । पिछले साढ़े तीन वर्षों से कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल भाजपा सरकार को अलोकतांत्रिक प्रचारित करते रहे।धनबल की सरकार बताते रहे। जनता के समक्ष, मीडिया, सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों द्वारा भ्रम उत्पन्न करने का असफल प्रयास किया गया।2023 विधानसभा चुनाव के समय भी चुनाव प्रचार में कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दलों ने मंहगाई,बेरोजगारी,कृषि,शिक्षा,स्वास्थ्य,ऊर्जा,परिवहन,जल आदि अनेक मुद्दों को जनता के बीच रखा।सत्ता विरोधी लहर एंटी इनकम्बेंसी भी एक महत्वपूर्ण कारक होता है।कांग्रेस ने इस सत्ता विरोधी लहर को उत्पन्न करने हेतु एड़ी से चोटी तक का पुरजोर प्रयास किया।
इन विषम परिस्थितियों पर विजय प्राप्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने लगातार पांचवीं बार मध्य प्रदेश में सरकार बनाई है।भाजपा ने 163 सीटें,दो-तिहाई बहुमत से अधिक जीती हैं।71 प्रतिशत विधानसभा सीटों पर आधिपत्य जमाया है। एंटी इनकंबेंसी टर्मिनोलॉजी को प्रो इनकंबेंसी में रूपांतरण किया है। महाविजय की पटकथा लिखी गई।लोकसभा चुनाव में भी एंटी इनकंबेंसी टर्मिनोलॉजी को प्रो इनकंबेंसी में रूपांतरण किया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दो कार्यकाल पूर्ण कर तीसरी बार शपथ लेकर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के बाद पहले गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री होने का कीर्तिमान रचा है।

भाजपा की इस अनवरत महाविजय की यात्रा में प्रदेश मीडिया विभाग का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। राजनीतिक दल के लिए मीडिया विभाग माउथ पीस होता हैं। मुकुट होता है ।भाजपा मीडिया विभाग के सदस्य पार्टी की रीति-नीति, कार्यक्रमों योजनाओं,भाजपा शासन की उपलब्धियां को मीडिया के माध्यम से जनता के समक्ष विभिन्न चैनल्स पर होने वाली परिचर्चा में रखते हैं।मीडिया का समाचार विभाग प्रतिदिन अनेक प्रेस नोट,फोटो, वीडियो तैयार कर,समय पूर्व मीडिया संस्थानों को प्रकाशन हेतु प्रेषित करता है।
मीडिया विभाग के प्रमुख को सतत रूप से पार्टी की वैचारिक शक्ति का परिशोधन,संशोधन,संवर्धन एवं प्रदेश के सभी सदस्यों को समयबद्ध अथवा समय पूर्व वितरण नितप्रति करना रहता है।मीडिया संस्थानों से सतत सम्पर्क रखना एवं पत्रकारिता जगत से संबध्द स्वामियों,संपादकों,संवाददाताओं,कैमरामैन के सुख-दुख में सम्मिलित होना भी आवश्यक रहता है।
यह सभी अत्यंत ही जटिल कार्य को सम्पन्न करने हेतु भागीरथी परिश्रम करना होता है।यह अखण्ड-प्रचण्ड पुरुषार्थ भूख-प्यास,निद्रा,दिन,रात आदि से परे होता है।इस दुष्कर कार्य को संचालित करने का उत्तरदायित्व मध्य प्रदेश के शुभंकर,उर्जावान प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने मीडिया विभाग के ज्ञानवान,उर्जावान,युवा प्रवक्ता आशीष अग्रवाल को 29 अप्रैल 2023 को सौंपा।भाजपा मध्य प्रदेश के इतिहास में आशीष अग्रवाल ने सबसे कम आयु में मीडिया प्रभारी के रूप में कीर्तिमान स्थापित किया है।आशीष अग्रवाल प्रबंधन में स्नातकोत्तर हैं।दूरस्थ शिक्षा एवं सामाजिक कार्य में भी स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है।भाजपा मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल नियुक्ति उपरांत विगत डेढ़ साल से पूर्ण मनोयोग से,सर्वस्व समर्पण भाव से,कुशलता पूर्वक अपने दायित्वों को निष्पादित कर रहे हैं।आशीष अग्रवाल के पराक्रम की पराकाष्ठा की परिणति लोकसभा चुनाव 2024,विधानसभा चुनाव 2023 के परिणामों में प्रतिबिंबित होती है।उन्होंने भाजपा के महाविजय के अश्वमेध यज्ञ में मीडिया प्रमुख रूप में आहूति दी है।प्रशंसनीय है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा एवं संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के विश्वास की कसौटी पर खरा उतर प्रदेश संगठन के हृदय प्रदेश को विजित कर अपना स्थान सुनिश्चित किया है।

जन आशीर्वाद यात्रा का कुशल मीडिया प्रबंधन

भाजपा की 11000 किलोमीटर की जन आशीर्वाद यात्रा में 24 दिन में लगभग 700 रथ सभाओं का आयोजन हुआ।200 से अधिक बड़ी सभाएँ हुईं।215 से अधिक विधानसभा क्षेत्रों में यात्रा पहुँची।मीडिया विभाग द्वारा पत्रकार साथियों से सतत संपर्क स्थापित रखना, एक दिन में अनेक पत्रकार वार्ताओं का कुशलता पूर्वक सम्पन्न कराना, लाईव लिंक को समय पूर्व उपलब्ध कराना, प्रिंट,इलेक्ट्रॉनिक, पोर्टल मीडिया हेतु प्रेस नोट,फोटो, वीडियो आदि उपलब्ध कराना, यात्राओं की लिंक उपलब्ध कराना, बड़ी सभाओं, रथ सभाओं,स्वागत सभाओं की लिंक उपलब्ध कराना, प्रेस नोट,फोटो, वीडियो आदि उपलब्ध कराना साथ ही साथ केंद्रीय मंत्री गणों,राष्ट्रीय नेताओं,राष्ट्रीय प्रवक्ताओं के आतिथ्य,प्रवास व्यवस्था हेतु संपर्क स्थापित करना आदि आवश्यक कार्य रहे।यह सभी कार्य एक ही समय समानांतर रूप से व्यवस्थित करने का कार्य आशीष अग्रवाल ने शांत चित्त रहकर पूर्ण मनोयोग से निष्पादित किया।उनकी टीम जिसमें नवोदित प्रतिनिधि हैं।सभी ने कुशलता पूर्वक,निर्विघ्न,निर्विवाद संपन्न किया।

उत्कृष्ट चुनाव प्रबंधन

भाजपा मीडिया विभाग में आशीष अग्रवाल एक पालक के रूप में सुयोग्य मीडिया प्रभारी सिद्ध हुए हैं।लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव हेतु मीडिया सेंटर संचालित किया गया।आशीष अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन, प्रबंधन में प्रदेश कार्यालय, जिला कार्यालयों से लगभग 2000 प्रेस वार्ताएं सम्पन्न हुईं हैं

आशीष अग्रवाल की टीम भावना नेतृत्व क्षमता प्रशंसनीय है। सभी प्रवक्ता गणों से उनकी सर्वोच्च क्षमताओं को भाजपा के हित में उपयोग करने की कला भी उनके अंदर कूट-कूट कर समाहित है।मीडिया विभाग के लिए समय-समय पर विभिन्न विषयों पर आवश्यक जानकारी और तथ्यों को उपलब्ध कराने हेतु भारत के विभिन्न राष्ट्रीय स्तर के नेताओं,मंत्रियों से संपर्क स्थापित कर मीडिया टीम को त्वरित रूप से उपलब्ध कराने का कार्य भी उनके द्वारा कुशलता पूर्वक किया गया।जिससे मीडिया टीम तथ्यों और जानकारी से अवगत रही,अद्यतन रही और मीडिया जगत में अपनी गुरुता को सिद्ध किया। प्रतिदिन मीडिया टीम को मार्गदर्शन करना,समसामयिक विषयों पर चर्चा कर नए विषयों की खोज करना और सबके ज्ञान को आवर्धित करना,उनकी अनूठी विशेषता है।आशीष अग्रवाल केन्द्रीय टीम एवं प्रदेश नेतृत्व से प्राप्त आवश्यक दिशा निर्देशों को अपनी टीम तक पहुंचाने,समन्वय स्थापित करने की कला में सिद्ध हस्त हैं।यही कारण है कि मीडिया टीम के सभी साथी प्रवक्ता कुशलतापूर्वक कार्य कर रहे हैं।

वह संगठन की कसौटी पर, प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा की कसौटी पर खरे उतरे हैं।संगठन के निखरते युवा रत्न हैं।अपनी चमक,आभा बिखेर रहे हैं।परम प्रभु आदिनाथ से उनके यशस्वी, उज्जवल जीवन की कामना है ।