hacklink al
jojobet girişjojobetjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişholiganbetjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişholiganbetholiganbet girişpadişahbetpaşacasinograndpashabetjojobetjojobet girişcasibom girişcasibom girişcasibom girişcasibom girişkralbetkingroyalmatbetmatbet girişmatbet güncel girişmatbetmatbet girişmatbet güncel girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişholiganbet girişnakitbahisnakitbahis girişnakitbahisnakitbahis girişnakitbahisnakitbahis girişmatbetmatbet girişcasibomcasibom girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel giriş

कांग्रेस ने बुधनी व मध्यप्रदेश के लिए कुछ नहीं किया, भाजपा ने विकास किया- शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी विधानसभा के चकलदी व भैंरूंदा में चुनावी जनसभाओं एवं गोपालपुर में रोड शो कर मांगा जनता का आशीर्वाद
विकास की गंगा को आगे बढ़ाना है, तो भाजपा को जिताएं..
2023 के विधानसभा चुनाव में मिली जीत का रिकॉर्ड तोड़ना है..
रमाकांत भार्गव की जीत भाजपा के साथ प्रधानमंत्री जी और शिवराज सिंह चौहान की जीत है..

बुधनी 11 नवंबर 2024। केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को बुधनी विधानसभा के ग्राम चकलदी, भैंरूंदा व गोपालपुर में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र में विकास की गंगा को आगे बढ़ाना है तो भारतीय जनता पार्टी को जिताएं। बुधनी क्षेत्र का हर कंकर मेरे लिए शंकर है, हर बूंद गंगा व नर्मदा का जल है। कांग्रेस ने बुधनी व मध्यप्रदेश के विकास के लिए कोई कार्य नहीं। कांग्रेस के शासनकाल में बुधनी और मध्यप्रदेश विकास के लिए तरस रहा था। 2003 में मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद प्रदेश का विकास शुरू हुआ। अब प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन सरकार विकास की गंगा बहा रही है। 2023 में बुधनी विधानसभा में जीत का जो रिकॉर्ड बना है, इस उप चुनाव में उस जीत के रिकॉर्ड को तोड़ना है। विधानसभा उपचुनाव में रमाकांत भार्गव की जीत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और मेरी यानी श्री शिवराज सिंह चौहान की जीत है। केंद्रीय मंत्री ने गोपालपुर में रोड शो कर जनता का आशीर्वाद भी मांगा।
असली भगवान जीवित व जागृति जनता, मैं इसकी सेवा में लगा हूं
केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जब मैं यहां आया तो बच्चों ने मुझे पकड़ लिया। मैं सभी बच्चों को आश्वस्त करता हूं और वचन देता हूं कि जब तक मेरी सांस चलेगी, तुम्हारी जिंदगी में परेशानी नहीं आने दूंगा। स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि असली भगवान तो जीवित, जागृति जनता है। इनकी सेवा कर ली तो भगवान की पूजा हो जाएगी। मुझे बेटियों में देवी, बहनों में लक्ष्मी, बच्चों में राम और श्याम, नौजवानों में शंकर दिखाई देते हैं। इनको कष्ट में पहुंचा कर मंदिर में पूजा कर भी ली तो भगवान कभी प्रसन्न नहीं होंगे। केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र और मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार जनता के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है।
कांग्रेस को खुद सहारे की जरूरत, वह जनता की भलाई नहीं कर सकती
केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से समाप्त हो रही है। कांग्रेस को कोई और नहीं समाप्त कर रहा, वह अपने आप ही समाप्त हो रही है, क्योंकि कांग्रेस पार्टी का जनता से काई वास्ता नहीं। कांग्रेस पार्टी को खुद सहारे की जरूरत है, वह जनता की सहायता क्या करेगी। कांग्रेस फुस्सी बम है, हरियाणा में भी नहीं फूटा और यहां भी नहीं फूटेगा कांग्रेस का साथ देने से क्या फायदा है, इनकी न भोपाल में सरकार है और न ही दिल्ली में। कांग्रेस ने कुछ नहीं किया। हरियाणा में राहुल बाबा जलेबी खा रहे थे, वहाँ भी फुस्स हो गए। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह अब वोट मांगने के लिए आ रहे हैं। मैं दिग्विजय सिंह और कांग्रेस से पूछता हूं कि जब वे मुख्यमंत्री थे, मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी तो विकास क्यों नहीं किया। कांग्रेस पार्टी बुधनी क्षेत्र में विकास एक भी नहीं लगाया, यही कारण है कि वर्षों से सत्ता से दूर हैं। जो लाखों वोटों से राजगढ़ में लोकसभा का चुनाव हारे हैं, वे यहां जिताने की बात करते हैं। विकास की गंगा को आगे बढ़ाना है, तो भाजपा को जिताना है। श्री चौहान ने कहा कि बुधनी की जनता का सुख मेरा सुख है, आपका दुख मेरा दुख है। अगर कांटा आपको गड़ता है, तो दर्द मुझे होता है, बीमार आप होते है तो चिंता मुझे होती है कि आप ठीक कैसे हो जाएं। मैं आपका सेवक हूं। मैं जीयूंगा भी आपके लिये और मरूंगा भी आपके लिये। मरने के बाद भी मेरी राख से आपके लिये ही आवाज आएगी।
कांग्रेस के समय एक फसल होती थी, आज तीन फसल हो रही


केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार किसानों, गरीबों, युवाओं और महिलाओं के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। सोयाबीन के रेट कम हुए तो पाम ऑइल पर हमने आयात शुल्क लगाया, जिससे सोयाबीन के रेट बढ़ जाएं। बासमती के निर्यात पर प्रतिबंध हमने हटाया। कांग्रेस के जमाने में केवल एक फसल होती थी और आज तीन फसल होती है। मूंग खरीदी की व्यवस्था भी भाजपा की सरकार ने की है। उन्होंने कहा कि बहनों की जिंदगी में जब मैंने तकलीफ में देखी तो लाड़ली बहना योजना बना दी। आज यह देश की योजना बन गई है। अब हमें लखपति दीदी बनाना है। हर बहन की आमदनी कम से कम 1 लाख रुपये प्रति वर्ष होना चाहिए, इस काम में हम लोग लग गए हैं। जितने भी भाई-बहन कच्चे मकान में रहते हैं, उनको पीएम आवास के तहत पक्का मकान बनाने का पैसा दिया जाएगा। उन्होंने जनता से आह्वान करते हुए कहा कि घर-घर जाकर सभी को संदेश देना है कि भाजपा का साथ देना है, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का साथ देना है। 13 नवंबर को भाजपा प्रत्याशी श्री रमाकांत भार्गव को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाएं।
बुधनी को विधानसभा क्षेत्र नहीं अपना परिवार मानकर कार्य किया
केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं वर्षों इस क्षेत्र से विधायक रहा, बुधनी को कभी विधानसभा क्षेत्र मानकर कार्य नहीं किया। मैंने हमेशा बुधनी विधानसभा क्षेत्र को अपना परिवार मानकर कार्य किया है। श्री रमाकांत भार्गव यहां से भाजपा प्रत्याशी हैं, वे पांच साल सांसद रहे, इसके पहले भी इस क्षेत्र की सेवा करते रहे हैं। श्री रमाकांत भार्गव हमेशा कार्य करने में, जनता की सेवा करने में भरोसा रखते थे, लेकिन कभी कार्यों का श्रेय नहीं लेते थे। इस क्षेत्र में जो भी कार्य भाजपा सरकार में हुए हैं, सबको पूरा कराने में श्री रमाकांत भार्गव का महत्वपूर्ण योगदान है। वेदों में कहा है कि जनता की सेवा ही भगवान की पूजा है, इसलिए मेरी बहन और भाइयों आपका विधायक रहते हुए सांसद रहते हुए लगातार सेवा की। आप ने हमेशा हमें और भाजपा को अपना आशीर्वाद प्रदान किया है।
कांग्रेस पार्टी और उसके नेता जनता का दर्द नहीं समझते
केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा जनता को परिवार मारकर कार्य करती है, जबकि कांग्रेस जनता को हमेशा वोट समझती है। कांग्रेस पार्टी के नेता चुनाव के समय ही जनता के पास आते हैं और झूठ फैलाकर वोट मांगते हैं। अगर धोखे से जनता कांग्रेस को वोट दे दे और कांग्रेस नेता कोई भी चुनाव जीत जाते हैं तो जीतने के बाद पांच साल जनता से मिलने नहीं आते, उनकी सुध नहीं लेते। भाजपा सरकार और भाजपा के नेता जनता के हर सुख-दुख में शामिल रहते हैं, उन्हें परिवार मानते हैं। कांग्रेस पार्टी कभी जनता का दुख दर्द नहीं समझ सकते हैं। मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार है और केंद्र में भी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार है। दोनों सरकारें जनता के कल्याण के लिए कार्य कर रही हैं। इस उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्री रकामांत भार्गव को आप सभी आशीर्वाद प्रदान करें और 13 नवंबर को ऐतिहासिक वोटों से भाजपा को विजयी बनाने के लिए मतदान करें।
रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, भाजपा जिंदाबाद के नारों की गूंज
केन्द्रीय मंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान व पार्टी प्रत्याशी श्री रमाकांत भार्गव के समर्थन में गोपालपुर बस स्टेण्ड से सभा स्थल तक डेढ़ किलोमीटर लंबा रोड शो किया। रोड शो में उमड़े जनसैलाब ने पुष्पवर्षा कर केन्द्रीय मंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान व पार्टी प्रत्याशी श्री रमाकांत भार्गव का अभिवादन किया। रोड शो के आगे हजारों की संख्या में चल रहे लोगों ने भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। रोड शो के दौरान आमजन सड़क के दोनों ओर खड़े होकर एवं घरों से पुष्पवर्षा कर रहे थे।


इस अवसर पर प्रदेश शासन के मंत्री श्री तुलसी सिलावट, श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सुरेश पचौरी, पार्टी प्रत्याशी श्री रमाकांत भार्गव, पूर्व मंत्री श्री रामपाल सिंह, सुश्री उषा ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष व सांसद श्री आलोक शर्मा, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी, विधायक श्री सीतासरन शर्मा, श्री विजयपाल सिंह, श्री गोलू शुक्ला, श्री आशीष शर्मा, श्री गोपाल सिंह इंजीनियर, श्री सुदेश राय, जिला अध्यक्ष श्री रवि मालवीय, पूर्व विधायक श्री राजेंद्र सिंह राजपूत, वरिष्ठ नेता श्री गुरुप्रसाद शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री रघुनाथ भाटी, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री वैभव पवार,युवा नेता श्री कार्तिकेय सिंह चौहान मंचासीन रहे।