hacklink al
jojobet girişjojobetjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişholiganbetjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişholiganbetholiganbet girişpadişahbetpaşacasinograndpashabetjojobetjojobet girişcasibom girişcasibom girişcasibom girişcasibom girişkralbetkingroyalmatbetmatbet girişmatbet güncel girişmatbetmatbet girişmatbet güncel girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişholiganbet girişnakitbahisnakitbahis girişnakitbahisnakitbahis girişnakitbahisnakitbahis girişmatbetmatbet girişcasibomcasibom girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişcasibomcasibom girişjojobetjojobet girişpusulabetpusulabet girişholiganbetholiganbet girişpusulabetpusulabet girişpusulabet güncel giriş

भाजपा कार्यकर्ता सेना की तर्ज पर हर लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जुटे रहते हैं- हितानंद शर्मा

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने मैहर में बूथ अध्यक्षों का सम्मान कर यात्रा में शामिल होकर किया संबोधित
हर बूथ भाजपा के साथ हर घर भाजपा का लक्ष्य लेकर कार्य करें कार्यकर्ता

मैहर, 25/11/2024। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने सोमवार को मैहर जिला भाजपा कार्यालय में नवनिर्वाचित बूथ अध्यक्षों और बूथ समिति के सदस्यों का सम्मान करते हुए कहा कि हर बूथ भाजपा के साथ अब हर घर भाजपा का लक्ष्य लेकर कार्यकर्ता कार्य करें। भाजपा कार्यकर्ता सेना की तर्ज पर अपने हर लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए लगातार कार्य में जुटे रहते हैं। बूथ कार्यकर्ता पार्टी की बड़ी ताकत हैं, इसे और मजबूत बनाने के लिए कार्य करना चाहिए। प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी बूथ अध्यक्षों के सम्मान के लिए निकाली गई रथ यात्रा में शामिल हुए। इससे पहले श्री हितानंद जी ने मैहर शारदा माता मंदिर पहुंचकर मां शारदा का दर्शन व पूजन किया।
भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने कहा कि संगठन शक्ति, बूथ समितियों की मजबूती और कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत व परिश्रम से मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय मिली है। महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में बूथ मैनेजमेंट और माइक्रो मैनेजमेंट से ही विजय हासिल हुई है।
हर घर में भारतीय जनता पार्टी का सदस्य होना चाहिए
भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने कहा कि आज बूथ अध्यक्षों, बूथ समितियों के सदस्यों का सम्मान कर जो आत्मीय खुशी प्राप्त हुई है, उसकी कल्पना नहीं की जा सकती है। भारतीय जनता पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता संगठन के दिशा-निर्देश पर सेना की तर्ज पर कार्य करते हैं। जिस तरीके से सेना देश की रक्षा और अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए दिन-रात एक करके कार्य में जुटी रहती है, उसी प्रकार भाजपा कार्यकर्ता भी लक्ष्य प्राप्त करने तक कार्य में जुटे रहते हैं। भारतीय जनता पार्टी संगठन पर्व के तहत मध्यप्रदेश सहित देशभर में करोड़ों भारतवासी भाजपा परिवार का हिस्सा बने हैं। संगठन पर्व के तहत पार्टी कार्यकर्ता हर घर भाजपा का लक्ष्य लेकर कार्य करें और अपने-अपने बूथ पर संगठन को और मजबूती प्रदान करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आह्वान करते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य होना चाहिए कि प्रदेश के हर घर में कम से कम भाजपा का एक सदस्य अवश्य होना चाहिए।
सम्मान कर कराया नगर भ्रमण, हुई आतिशबाजी


भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने मैहर के जिला कार्यालय में जिले के सभी बूथ अध्यक्षों का सम्मान किया। सम्मान के बाद बूथ अध्यक्षों को वाहन में बैठाकर नगर भ्रमण कराया और आतिशबाजी की गई। नगर भ्रमण यात्रा मैहर जिला भाजपा कार्यालय से अग्रसेन चौक, घंटाघर व नगर बाजार होते हुए घंटाघर पर संपन्न हुई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री कमलेश सुहाने, विधायक श्रीकांत चतुर्चेदी, पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसी प्रकार प्रदेश के विभिन्न जिलों में बूथ अध्यक्षों एवं समिति के सदस्यों का सम्मान किया गया।