hacklink al
jojobet girişjojobetjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişholiganbetjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişholiganbetholiganbet girişpadişahbetpaşacasinograndpashabetjojobetjojobet girişcasibom girişcasibom girişcasibom girişcasibom girişkralbetkingroyalmatbetmatbet girişmatbet güncel girişmatbetmatbet girişmatbet güncel girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişholiganbet girişnakitbahisnakitbahis girişnakitbahisnakitbahis girişnakitbahisnakitbahis girişmatbetmatbet girişcasibomcasibom girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel giriş

ज्येष्ठ भ्राता श्री देवेन्द्र सिंह तोमर की स्मृति में ऊर्जा मंत्री की अभिनव पहल

उठाया शहर को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने का बीड़ा

ग्वालियर 23 दिसम्बर 2024। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने अपने ज्येष्ठ भ्राता स्वर्गीय श्री देवेन्द्र सिंह तोमर की स्मृति को चिरस्थाई बनाए रखने के लिए एक अभिनव पहल की। उन्होंने सोमवार को ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र को प्रदूषण मुक्त बनाने के संकल्प के साथ पाताली हनुमान से कांच मील तक ग्रीन कारीडोर बनाने के अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने स्वयं सड़क की धूल, मिट्टी तथा कचरा साफ करने के साथ-साथ पेड़ों पर जमी धूल भी साफ की।
उल्लेखनीय है कि ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के ज्येष्ठ भ्राता स्वर्गीय श्री देवेन्द्र सिंह तोमर के असामायिक निधन के बाद उनकी स्मृति में हजीरा सिविल अस्पताल में 20 बिस्तर का आईसीयू संचालित कराने की पहल करते हुए कहा था कि जिस खराब आवोहवा के चलते बड़े भाई साहब का स्वास्थ्य खराब हुआ और अंततः काल के क्रूर हाथों ने उन्हें हमसे छीन लिया। इस तरह की बीमारियां जन्म न लें इसके लिए वह हर संभव प्रयास करेंगें। तभी उन्होंने ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र को प्रदूषण मुक्त तथा हरा-भरा शहर बनाने का संकल्प लिया। इस संकल्प को भौतिकता के धरातल पर उतारने के लिए ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सोमवार की सुबह पाताली हनुमान मंदिर से एक अभियान की शुरुआत की, जिसके तहत सड़क की धूल-मिट्टी के साथ-साथ पेड़ों पर जमी धूल खुद-ब-खुद साफ की। इस दौरान उन्होंने यहां के रहवासियों और दुकानदारों से आग्रह किया अपने स्वास्थ्य की चिंता करना हमारी जिम्मेदारी है, अतः अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ और हरा-भरा बनाए रखने के लिए नगर निगम के कर्मचारियों के साथ-साथ हमें भी अपने नैतिक दायित्व का निर्वहन करते हुए अपने घर और दुकान के आसपास गमले लगाकर वृक्ष रोपें और उनकी देखभाल करने के साथ-साथ साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। इस दौरान उन्होंने प्रथम चरण में पाताली हनुमान मंदिर से कमेटी हाल तक के सभी दुकानदारों को डस्टबिन देते हुए ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि हर बदलाव की शुरुआत हम सबसे पहले अपने घर से करेंगे तो अन्य लोगों तक संदेश पहुंचाने में सफल रहेंगे। उन्होंने कहा कि आज से आप अपनी दुकान में जो भी कचरा निकले उसे इस डस्टबिन में स्वयं डालें तथा ग्राहकों से भी डस्टबिन में ही कचरा डालने का अनुरोध करें।

इस दौरान ऊर्जा मंत्री ने चारपहिया ठेला लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे वृद्धजनों से आग्रह किया कि वह समय रहते शासन की आयुष्मान भारत योजना का लाभ लें तथा आयुष्मान कार्ड बनवाकर नि:शुल्क उपचार सुविधा प्राप्त करें। इस अवसर पर जिला प्रशासन, नगर निगम प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारि उपस्थित रहे ।