hacklink al
jojobet girişjojobetjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişholiganbetjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişholiganbetholiganbet girişpadişahbetpaşacasinograndpashabetjojobetjojobet girişcasibom girişcasibom girişcasibom girişcasibom girişkralbetkingroyalmatbetmatbet girişmatbet güncel girişmatbetmatbet girişmatbet güncel girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişholiganbet girişnakitbahisnakitbahis girişnakitbahisnakitbahis girişnakitbahisnakitbahis girişmatbetmatbet girişcasibomcasibom girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişcasibomcasibom girişjojobetjojobet girişpusulabetpusulabet giriş

 विधार्थियो ने समझा स्मार्ट सिटी द्वारा संचालित आईटीएमएस व आईसीसीसी कंट्रोल रुम की कार्यविधि को

ग्वालियर, 31 दिसंबर 2024। ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा शहर में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य किये गये है, और जो शहर विकास के साथ हेरिटेज ट्यूरिज्म को बढाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाहन कर रहे है। स्मार्ट सिटी द्वारा किये गये विभिन्न विकास कार्यो को जानने के उद्देश्य से मंगलवार को आईटीएम विश्वविधालय के विधार्थियो ने स्मार्ट सिटी द्वारा संचालित आईसीसीसी व आईटीएमएस कंट्रोल रुम का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस एजूकेशनल विजिट मे लगभग 50 से अधिक बच्चे शामिल हुये। भ्रमण के तहत छात्र-छात्रायों ने आई.सी.सी.सी., आई.टी.एम.एस की कार्यशैली को समझा वही विधार्थियो को स्मार्ट सिटी द्वारा संचालित इन्क्यूबेशन सेंटर के बारे मे भी विस्तार से जानकारी दी गई। वही विधार्थियो ने भी इस क्षेत्र मे अपनी रुचि दिखाई व इन्क्यूबेशन सेंटर के बारे मे अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त की।

एजूकेशनल विजिट के दौरान विधार्थियो को स्मार्ट सिटी की कार्यशैली और शहर विकास के लिये क्रियांवित परियोजनाओ के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और विधार्थियो के कैरियर को लेकर भी मार्गदर्शन किया गया। परियोजना से जुडे प्रभारियो द्वारा छात्रों का मार्गदर्शन करते हुए स्मार्ट सिटी ग्वालियर की कार्यप्रणाली से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही, उन्होंने छात्रों को इस क्षेत्र में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने के लिए इंटर्नशिप का प्रस्ताव भी दिया, जिससे वे स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की जमीनी हकीकत को बेहतर ढंग से समझ सकें और भविष्य में संचार रणनीतियों को और अधिक कुशलता से लागू कर सकें। इस अवसर पर छात्रों ने स्मार्ट सिटी के तकनीकी ढांचे, शहरी विकास परियोजनाओं और नागरिक सहभागिता के विभिन्न आयामों पर चर्चा की, और स्मार्ट सिटी ग्वालियर की कार्यशैली से बहुत कुछ सीखा।