hacklink al
jojobet girişjojobetjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişholiganbetjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişholiganbetholiganbet girişpadişahbetpaşacasinograndpashabetjojobetjojobet girişcasibom girişcasibom girişcasibom girişcasibom girişkralbetkingroyalmatbetmatbet girişmatbet güncel girişmatbetmatbet girişmatbet güncel girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişholiganbet girişnakitbahisnakitbahis girişnakitbahisnakitbahis girişnakitbahisnakitbahis girişmatbetmatbet girişcasibomcasibom girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişcasibomcasibom girişjojobetjojobet girişpusulabetpusulabet giriş

आईएसबीटी के पास बनेगा 100 बिस्तर का दो मंजिला रेन बसेरा

स्मार्ट सिटी की परियोजनाओं को स्मार्ट सिटी और नगर निगम के अधिकारी समन्वय बनाकर तेज गति से पूर्ण करें: निगम आयुक्त श्री वैष्णव

 नगर निगम आयुक्त श्री अमन वैष्णव ने अधिकारियों की बैठक लेकर की स्मार्ट सिटी के कार्यों की समीक्षा  

ग्वालियर 03 जनवरी 2025। स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत चल रही परियोजनाओं को स्मार्ट सिटी और नगर निगम के अधिकारी समन्वय बनाकर युद्ध स्तर पर तय समय सीमा में गुणवत्ता के साथ और जल्द से जल्द प्रगतिरत कार्यों को पूर्ण करें। इस आशय के निर्देश नगर निगम आयुक्त श्री अमन वैष्णव ने स्मार्ट सिटी की परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में स्मार्ट सिटी, नगर निगम एवं पीडीएमसी के संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
शुक्रवार को मोती महल स्थित स्मार्ट सिटी के सभाकक्ष में नगर निगम आयुक्त व स्मार्ट सिटी सीईओ प्रभारी श्री अमन वैष्णव ने संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर स्मार्ट सिटी द्वारा क्रियान्वित किये गए कार्य व वर्तमान में प्रगतिरत कार्यों, डिपॉजिट वर्क सहित सभी कार्यों की एक-एक कर समीक्षा की। साथ ही पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के जरिए सभी परियोजनाओं की फाइनेंशियल एवं फिजिकल स्थिति की प्रगति को भी देखा। नगर निगम आयुक्त श्री वैष्णव ने स्मार्ट सिटी के अधिकारी-कर्मचारियों से कहा कि वे सभी प्रगतिरत परियोजनाओं की वर्तमान कार्य प्रगति व वित्तीय स्थिति के आधार पर कार्यो को पूर्ण करवाये।
वही उन्होंने स्मार्ट सिटी के कानूनी स्तर पर रुके कार्यो के बारे में भी जानकारी लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। निगमायुक्त श्री वैष्णव ने आईएसबीटी के पास बनने वाले दो मंजिला 100 बिस्तर के रेन बसेरा की जमीन को चिह्नित कर उसके आगे की कार्यवाही करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। वहीं श्री वैष्णव ने 26 जनवरी पर नगर निगम व स्मार्ट सिटी द्वारा बनाई जाने वाली झांकियों के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। वहीं उन्होंने स्मार्ट सिटी के डिपॉजिट वर्क जो निगम द्वारा क्रियान्वित किये जा रहे हैं, उनको लेकर भी निगम अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह इन कार्यो को तय समय सीमा में पूर्ण कराऐं।