hacklink al
jojobet girişjojobetjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişholiganbetjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişholiganbetholiganbet girişpadişahbetpaşacasinograndpashabetjojobetjojobet girişcasibom girişcasibom girişcasibom girişcasibom girişkralbetkingroyalmatbetmatbet girişmatbet güncel girişmatbetmatbet girişmatbet güncel girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişholiganbet girişnakitbahisnakitbahis girişnakitbahisnakitbahis girişnakitbahisnakitbahis girişmatbetmatbet girişcasibomcasibom girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişcasibomcasibom girişjojobetjojobet girişpusulabetpusulabet giriş

योगमय हुआ ग्वालियर, जिले में भव्यता के साथ मना 11वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

ऐतिहासिक दुर्ग पर मंत्री श्री नारायण सिंह के मुख्य आतिथ्य में हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन

समृद्ध व विकसित भारत के निर्माण के लिए सभी योग अपनाएँ – मंत्री श्री कुशवाह

मंत्री श्री नारायण सिंह व सांसद श्री भारत सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगणों एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

योग से मन को शांति मिलती है और शरीर निरोगी रहता है – सांसद श्री भारत सिंह

ग्वालियर 21 जून 2025/ पूरे देश और दुनिया के साथ ग्वालियर जिले में भी 11वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गाँव-गाँव और शहर-शहर में सामूहिक योग कार्यक्रम हुए। ग्वालियर के ऐतिहासिक दुर्ग पर स्थित राजा मानसिंह तोमर के महल की आभा में उद्यानिकी, खाद्य प्रसंस्करण एवं सामाजिक न्याय व दिव्यांगजन कल्याण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह भी शामिल हुए। कार्यक्रम में बड़ी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के उदबोधन का सीधा प्रसारण भी हुआ।
मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह व सांसद श्री भारत सिंह, जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश कुँवर सिंह जाटव, सूचना आयुक्त श्री उमाशंकर पचौरी, जिला पंचायत की उपाध्यक्ष श्रीमती प्रियंका सिंह, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विवेक कुमार, नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय व आईआईटीटीएम के निदेशक श्री आलोक शर्मा ने सामूहिक योगाभ्यास किया। साथ ही जनप्रतिनिधिगण, योग संस्थाओं से जुड़े नागरिक, विद्यार्थी, शिक्षक गण व बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक सामूहिक योग में शामिल हुए।

मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने इस अवसर पर कहा भारत के लिए गौरव की बात है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर पिछले 11 साल से पूरे विश्व में योग दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा समृद्ध व विकसित भारत के निर्माण के लिये देश के हर नागरिक का शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहना जरूरी है। नियमित योगाभ्यास से यह संभव है। इसलिए सभी लोग योग को अपनी दिनचर्या का अंग बनाएं। योग करने से हमें नई ऊर्जा मिलती है। योग से शारीरिक ही नहीं मानसिक मजबूती भी मिलती है।


सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया ने योग को अपनाया है। यह हम सबके लिए खुशी की बात है। साथ ही कहा कि योग से मन को शांति मिलती है, बुद्धि का विकास होता है और शरीर निरोगी रहता है। इसीलिए योग को भी तपस्या व साधना कहा गया है।
सूचना आयुक्त श्री उमाशंकर पचौरी ने कहा कि चित्त की वृत्तियों को शांत करना मानव जीवन का ध्येय होता है। योग के माध्यम से यह काम बखूबी ढंग से हो जाता है। योग से सम्पूर्ण जीवन पद्धति को सुव्यवस्थित ढंग से अपनाया जा सकता है और इससे चारों पुरुषार्थ अर्थ, धर्म, काम व मोक्ष प्राप्त किए जा सकते हैं।
जिला स्तरीय कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद प्रतिभागियों ने जब एक साथ-एक संकेत पर योगाभ्यास व प्राणायाम किए तो सम्पूर्ण वातावरण योगमय हो गया। आकाशवाणी व सीधे प्रसारण के जरिए मिल रहे पल-पल के संकेतों पर योगाभ्यास किया गया। सामूहिक योगाभ्यास ने लोगों के मानस पटल पर योग के प्रति गहरी छाप छोड़ी।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में लगभग 2650 स्थानों पर हुए आयोजन

विश्व योग दिवसजिला शिक्षा अधिकारी श्री अजय कटियार ने बताया कि जिले में 11वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लगभग 2650 स्थानों पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित हुए। इन सभी कार्यक्रमों में कुल मिलाकर लगभग 2 लाख 30 हजार प्रतिभागियों ने सामूहिक योगाभ्यास किया।