egebet girişpusulabetegebethotslotpusulabetegebethotslotpusulabetpusulabetegebetegebethotslothotslotpusulabetpusulabetpusulabetpusulabetpusulabetpusulabetpusulabetpusulabetegebethotslotpusulabetegebethotslotpusulabetpusulabetegebethotslotpusulabetpusulabetegebethotslotpusulabetzirvebetzirvebet girişmeritkingmeritking girişmeritking güncel girişmeritkingmeritking girişmeritking güncel girişzirvebetzirvebet girişpusulabethotslothotslothotslothotslothotslothotslotegebetegebetegebetegebetegebetegebetegebetegebetpusulabetpusulabetegebetegebethotslothotslotpusulabethotslothotslotegebetegebetegebethotslotpusulabetpusulabetmeritkingmeritking girişmeritking güncel girişmeritkingmeritking girişmeritkingholiganbetpusulabetmatbetmatbet girişceltabetceltabet girişzirvebetzirvebet girişpusulabetpusulabet girişKavbetzirvebetzirvebet girişjojobetjojobet girişpadişahbetpadişahbet girişpadişahbet güncel girişzirvebetzirvebet girişholiganbet güncel girişbetsmovebetsmove girişbetsmove güncel girişmeritking girişimajbetrestbetmeritking güncel girişpadişahbetpadişahbet girişpusulabetpusulabetjojobet girişcasibom girişvaycasinovaycasino girişvaycasino güncel girişbetebetmeritkingholiganbet güncel girişmarsbahis güncel girişzirvebetbetsmovebetsmove girişakım koruyucuvoltaj koruyucukaçak akım rölesiakım koruyucuvoltaj koruyucukaçak akım rölesiholiganbetholiganbetholiganbetholiganbetholiganbetbetasusbetasus girişholiganbetholiganbetholiganbetholiganbetbetasusbetasus girişholiganbetholiganbetholiganbetholiganbetpusulabetpusulabet girişholiganbetholiganbetholiganbetholiganbetholiganbetbetasusscratosroyalbetkavbetkavbet girişkavbet güncel girişbetyapbetyap girişbetplaybetplay girişkavbetkavbet girişkavbetsohbet odalarıchat.com.trbetsmovebetsmove girişholiganbetbetasus girişholiganbetholiganbetholiganbetholiganbetholiganbetjojobetpusulabetpusulabet girişjojobet girişjojobet girişjojobetpusulabet

कमल की चमक को और आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी आप सभी कार्यकर्ताओं की- हेमंत खण्डेलवाल

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल एवं केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके ने बैतूल जिला कार्यालय में आयोजित स्वागत समारोह को किया संबोधित

भाजपा कार्यकर्ता मेरा जीवन व प्राण, उनके सम्मान में कभी कमी नहीं आने दूंगा
कार्यकर्ताओं और जनता ने जो प्यार, स्नेह दिया उसका कर्ज जीवन भर नहीं उतार पाऊंगा
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत दुनिया का सिरमौर बनेगा

बैतूल/भोपाल 06/07/2025। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल एवं केंद्रीय मंत्री श्री दुर्गादास उइके ने रविवार को बैतूल जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल के बैतूल में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने प्रथम नगर आगमन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री खण्डेलवाल का तुलादान कर स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता मेरा जीवन व प्राण है। उनके सम्मान में कभी कमी नहीं आने दूंगा। पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता ने जो प्यार, स्नेह दिया उसका कर्ज जीवन भर नहीं उतार पाऊंगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत दुनिया का सिरमौर बनेगा। कार्यक्रम को केंद्रीय मंत्री श्री दुर्गादास उइके ने भी संबोधित किया।
संगठन को और मजबूत बनाने की जिम्मेदारी हम सभी कार्यकर्ताओं की- श्री हेमंत खण्डेलवाल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि एक सप्ताह में दो घटनाएं मेरे जीवन में घटित हुईं, जिसमें पहली मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता को पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व ने प्रदेश अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा, दूसरी घटना आज आप सभी कार्यकर्ताओं का जगह-जगह प्रेम, स्नेह और आशीर्वाद मिला। इन दोनों घटनाओं को मैं कभी नहीं भूल पाऊंगा। पार्टी नेतृत्व ने आप सभी कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत व परिश्रम से ही प्रदेश अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा। आप सभी कार्यकर्ताओं की बदौलत बैतूल का नाम आज देशभर में रोशन हुआ है। उन्होंने कहा कि आप कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी अब और बढ़ गई है, क्योंकि मैं प्रदेशभर में संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाने में लगा रहूंगा। बैतूल में भाजपा के कमल की चमक को और आगे ले जाने की जिम्मेदारी आप सभी कार्यकर्ताओं की है। हम सभी कार्यकर्ता पार्टी संगठन को और आगे ले जाने का कार्य करना है।
कार्यकर्ताओं के लिए मैं दिन-रात खड़ा रहूंगा, आप सरकार के कायों को जन-जन तक पहुंचाएं
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि भाजपा राजनीतिक दल के साथ एक परिवार है। पार्टी कार्यकर्ता परिवार के सदस्य हैं। पार्टी संगठन मजबूत हो, हर कार्यकर्ता को सम्मान महसूस हो, इसका मैं पूरा प्रयास करूंगा। पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए मैं दिन-रात खड़ा रहूंगा। पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति मेरी असीम श्रद्धा व लगाव है, जिसमें मैं कभी कमी नहीं होने दूंगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में केंद्र और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार कई जनकल्याणकारी और जनहितैषी योजनाएं चला रही हैं, जो लोगों के जीवन में बदलाव लाने कार्य कर रही हैं। लोगों के जीवन में बदलाव लाने सभी कार्यकर्ता गांव-गांव जाएं और जन-जन तक भाजपा सरकारों की कल्याणकारी योजनाओं को बताएं और उनका लाभ दिलाने का प्रयास करें। जनता को जनहितैषी योजनाओं का लाभ मिले, तभी प्रदेश और देश का विकास होगा और भारत विश्व गुरू बनेगा। आप सभी कार्यकर्ताओं के अपार स्नेह से मैं अभिभूत हूं। आप सभी का हृदय से आभार।
बैतूल के विकास में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का अतुलनीय योगदान-श्री दुर्गादास उइके
केंद्रीय मंत्री श्री दुर्गादास उइके ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि बैतूल की पावन पवित्र भूमि से विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल को मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में सेवा का अवसर मिला है, यह हम सभी के लिए गर्व और गौरव का अवसर है। सरल, सहज, सेवाभावी, मिलनसार एवं ऊर्जावान व्यक्तित्व के धनी श्री खंडेलवाल का हम सभी अभिनंदन करते हैं। श्री हेमंत खंडेलवाल का बैतूल के सर्वांगीण विकास में अतुलनीय योगदान है। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद बैतूल क्षेत्र में यह प्रथम प्रवास हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए नई ऊर्जा का संचार करने वाला है। उन्होंने कहा कि श्री हेमंत खंडेलवाल के पिताजी स्वर्गीय श्री विजय कुमार खंडेलवाल जी बैतूल से तीन बार सांसद रहे। वह केवल एक राजनेता नहीं बल्कि जनसेवक थे, जिन्होंने बैतूल अंचल के विकास के लिए जो कार्य किया वह आज भी हमारे स्मरण में अंकित हैं। प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल जी के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश को स्वर्णिम मध्यप्रदेश बनाने की दिशा में हम सभी कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे। कार्यक्रम को जनअभियान परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मोहन नागर, विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, श्री चंद्रशेखर देशमुख, श्री महेन्द्र सिंह चौहान, जिला अध्यक्ष श्री सुधाकर पंवार ने भी संबोधित किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम और बैतूल में कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल के बैतूल प्रवास के दौरान रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम और बैतूल में कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह मंचों के माध्यम से पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने स्वागत में कार्यकर्ताओं के उमड़े सैलाब का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। उन्होंने नर्मदापुरम में पुण्यदायिनी और मध्यप्रदेश की जीवनदायिनी माँ नर्मदा जी के पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और विभिन्न मंदिरों में दर्शन-पूजन किया।
इस दौरान मंच पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री पंकज जोशी, जिला संगठन प्रभारी श्री सुजीत जैन, विधायक श्रीमती गंगा उईके, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजा पंवार, उपाध्यक्ष श्री हंसराज धुर्वे, पूर्व सांसद श्री सुभाष आहूजा, श्रीमती ज्योति धुर्वे, पूर्व विधायक श्री रामजीलाल उइके, श्री अलकेश आर्य, श्री शिवप्रसाद राठौर, श्री अशोक कडवे, श्रीमती गीता उइके, श्री मंगलसिंग धुर्वे, श्री चैतराम मानेकर, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री रामचरित्र मिश्रा, श्री राजा ठाकुर, श्री जितेन्द्र वर्मा, श्री अनिल सिंह कुशवाह, श्री जितेन्द्र कपूर, श्री बसंत बाबा माकोड़े एवं श्री आदित्य बबला शुक्ला उपस्थित रहे।