hacklink al
waterwipes ıslak mendilasetto corsa grafik paketijojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişpusulabetjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişpusulabetjojobetjojobet girişbets10padişahbetpadişahbet girişjojobetjojobet girişholiganbetmatbetmatbet girişjojobetjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobetcasibom

पार्षद एवं एमआईसी सदस्य श्री अशोक वाणी को मिली दोहरी जिम्मेदारी

मध्यप्रदेश वाणी समाज प्रबोधन संस्था के अध्यक्ष एवं महाराष्ट्र राज्य प्रबोधन संस्था की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य का मिला दायित्व

भोपाल, 21 जुलाई 2025। वाणी समाज के प्रबोधन एवं सामाजिक सशक्तिकरण के लिए सतत रूप से समर्पित तथा नरेला विधानसभा अन्तर्गत वार्ड 70 से भाजपा पार्षद एवं एमआईसी सदस्य श्री अशोक वाणी को दो महत्वपूर्ण दायित्वों की जिम्मेदारी मिली है। उन्हें मध्यप्रदेश वाणी समाज प्रबोधन संस्था का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, साथ ही महाराष्ट्र राज्य प्रबोधन संस्था की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में भी मनोनीत किया गया है।

यह नियुक्ति उनके नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक योगदान को ध्यान में रखते हुए की गई है। श्री वाणी लंबे समय से समाज के प्रबोधन, शिक्षा, युवाओं के मार्गदर्शन तथा सांस्कृतिक संरक्षण हेतु निरंतर कार्यरत हैं। उनका यह अनुभव अब राष्ट्रीय स्तर पर भी संस्था के कार्यों को दिशा देने में सहायक सिद्ध होगा।

इस अवसर पर श्री वाणी ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि समाज ने मुझ पर विश्वास जताया। मेरा प्रयास रहेगा कि समाज की एकता, शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए हर संभव प्रयास करूं। आने वाले समय में युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने हेतु विशेष कार्य किए जाएंगे।

श्री वाणी की इस दोहरी नियुक्ति पर समाज के विभिन्न प्रबुद्धजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने हर्ष जताया है और उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। संस्था के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री वाणी के नेतृत्व में संस्था नए आयाम स्थापित करेगी और समाज को प्रबोधन की दिशा में ठोस उपलब्धियां प्राप्त होंगी।