egebet girişpusulabetegebethotslotpusulabetegebethotslotpusulabetpusulabetegebetegebethotslothotslotpusulabetpusulabetpusulabetpusulabetpusulabetpusulabetpusulabetpusulabetegebethotslotpusulabetegebethotslotpusulabetpusulabetegebethotslotpusulabetpusulabetegebethotslotpusulabetzirvebetzirvebet girişmeritkingmeritking girişmeritking güncel girişmeritkingmeritking girişmeritking güncel girişzirvebetzirvebet girişpusulabethotslothotslothotslothotslothotslothotslotegebetegebetegebetegebetegebetegebetegebetegebetpusulabetpusulabetegebetegebethotslothotslotpusulabethotslothotslotegebetegebetegebethotslotpusulabetpusulabetmeritkingmeritking girişmeritking güncel girişmeritkingmeritking girişmeritkingholiganbetpusulabetmatbetmatbet girişceltabetceltabet girişzirvebetzirvebet girişpusulabetpusulabet girişKavbetzirvebetzirvebet girişjojobetjojobet girişpadişahbetpadişahbet girişpadişahbet güncel girişzirvebetzirvebet girişholiganbet güncel girişbetsmovebetsmove girişbetsmove güncel girişmeritking girişimajbetrestbetmeritking güncel girişpadişahbetpadişahbet girişpusulabetpusulabetjojobet girişcasibom girişvaycasinovaycasino girişvaycasino güncel girişbetebetmeritkingholiganbet güncel girişmarsbahis güncel girişzirvebetbetsmovebetsmove girişakım koruyucuvoltaj koruyucukaçak akım rölesiakım koruyucuvoltaj koruyucukaçak akım rölesiholiganbetholiganbetholiganbetholiganbetholiganbetholiganbetholiganbetholiganbetholiganbetholiganbetholiganbetholiganbetholiganbetholiganbetholiganbetholiganbetholiganbetholiganbetbetasusscratosroyalbetkavbetkavbet girişkavbet güncel girişbetyapbetyap girişbetplaybetplay girişkavbetkavbet girişkavbetsohbet odalarıchat.com.trbetsmovebetsmove girişholiganbetholiganbetholiganbetholiganbetholiganbetholiganbetjojobetpusulabetpusulabet girişjojobet girişjojobet girişjojobetpusulabetpusulabetmatbetjojobetholiganbet

“हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता” अभियान के तहत जिले में गतिविधियाँ जारीं

स्व-सहायता समूहों की दीदियों ने हाथों में तिरंगा थामकर किया जनजागरण

जन अभियान परिषद से जुड़ी समितियों ने किया संवाद कार्यक्रम का आयोजन, तीन चरणों में 15 अगस्त तक चलेगा यह अभियान

ग्वालियर 05 अगस्त 2025/ जिले में “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता : स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग” अभियान को प्रभावी ढंग से मूर्तरूप देने के लिये जगह-जगह जन जागरण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। एनआरएलएम (ग्रामीण आजीविका मिशन) से जुड़ीं दीदियाँ एवं जन अभियान परिषद से जुड़ीं प्रस्फुटन व नवांकुर संस्थायें भी इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभा रहीं हैं। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने इस अभियान में शासकीय संस्थाओं के साथ-साथ सम्पूर्ण समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए हैं।
मंगलवार को स्व-सहायता समूहों की दीदियों ने घाटीगाँव जनपद पंचायत के अंतर्गत हाथों में तिरंगा थामकर स्थानीय निवासियों से “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता : स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग” अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। इसी तरह जन अभियान परिषद से जुड़ीं विकासखंड भितरवार की ग्राम पंचायत भरथरी, फतहपुर व बड़ेराभारस में प्रस्फुटन समितियों, नवांकुर संस्थाओं एवं मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के विद्यार्थियों के साथ संवाद बैठक आयोजित कर ग्रामीणों को इस अभियान के प्रति जागृत किया गया। विकासखंड भितरवार के जन अभियान परिषद के समन्वयक श्री मनोज दुबे ने अभियान के तहत आयोजित होने वाली गतिविधियों के बारे में इस अवसर पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
सम्पूर्ण प्रदेश के साथ ग्वालियर जिले में “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता : स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग” अभियान तीन चरणों में आयोजित हो रहा है। प्रथम चरण में 2 से 8 अगस्त तक देशभक्ति के वातावरण का जागरण तथा तिरंगे पर केन्द्रित सार्वजनिक कार्यक्रम, चर्चाएँ आयोजित की जा रही हैं। साथ ही तिरंगा से प्रेरित कला, तिरंगा प्रदर्शनी का प्रदर्शन, तिरंगा रंगोली, तिरंगा राखी निर्माण, तिरंगा बुनाई, तिरंगा पर प्रश्नोत्तरी, तिरंगे के लिए स्वयं सेवा, तिरंगा सजावट और प्रकाश व्यवस्था तथा सैन्य बलों के जवानों और पुलिसकर्मियों को पत्र लेखन आदि गतिविधियां संचालित होगी।
अभियान के द्वितीय चरण में 9 से 12 अगस्त तक लोगों को साथ लाने, व्यापक प्रचार-प्रसार, ध्वजों की उपलब्धता तथा सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगे की दृश्यता के लिये कार्य किये जायेंगे। स्थानीय उत्पादों पर केंद्रित तिरंगा मेला, तिरंगा केसर्ट, तिरंगा बाइक/तिरंगा साइकिल रैली, उच्च जनभागीदारी के साथ तिरंगा यात्रा, तिरंगा ध्वज की बिक्री और समुचित व्यवस्था, मानव श्रृंखला निर्माण, तिरंगा गान जैसे कार्यक्रम होंगे।
अभियान के तृतीय चरण में 13 से 15 अगस्त तक घर, कार्यालयों तथा वाहनों पर तिरंगा लगाने, सेल्फ़ी अपलोड, सर्वत्र तिरंगे की दृश्यता तथा संस्कृति मंत्रालय के साथ सूचनाओं का सतत आदान-प्रदान किया जायेगा। हर जगह तिरंगा दृश्यता, तिरंगा के साथ रिकॉर्ड इत्यादि महत्वपूर्ण कार्यक्रम किये जायेंगे।
इस अभियान की परिकल्पना सामूहिक उत्सव और नागरिक एकता की भावना पर आधारित है, जिसमें स्वतंत्रता के सार को स्वच्छता और सुजलता के संकल्प के साथ जोड़ा गया है। इस प्रकार, ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित जल आपूर्ति, प्रभावी “जल, स्वच्छता और स्वास्थ्य’’ और बेहतर स्वच्छता सुनिश्चित करने से प्रधानमंत्री श्री मोदी के संकल्प को बल मिलेगा।

गाँव-गाँव में होंगी विविध गतिविधियाँ..

 तिरंगा यात्राअभियान में स्वच्छ भारत मिशन (एसवीएम-जी) और जल-जीवन मिशन (जेजेएम) के अंतर्गत गांवों, ग्राम पंचायतों में विविध गतिविधियाँ होंगी, जिनमें स्वच्छ सुजल गांव प्रतिज्ञाएं, सामुदायिक सफाई अभियान, परिसंपत्तियों की सफाई, जागरूकता गतिविधियां, जल-संरक्षण और 15 अगस्त 2025 को अमृत सरोवर, सार्वजनिक स्थानों आदि सहित प्रमुख वाश अवसंरचना स्थलों पर ध्वजारोहण समारोह शामिल है। यह प्रतीकात्मक कार्य सुरक्षित जल और स्वच्छता तक पहुंच द्वारा लाई गई स्वतंत्रता, गरिमा और कल्याण को दर्शाता है।