ब्रेकिंग

माध्यमिक शिक्षा मंडल कर्मचारी संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

विधायक भगवानदास सबनानी और सचिव डॉ. प्रियंका गोयल रहे अतिथि भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल कर्मचारी संघ, मध्यप्रदेश, भोपाल के नव निर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार, 12 नवंबर 2025 को मण्डल कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष श्री सुधीर नायक ने की।…

Read More

लोक निर्माण विभाग ने पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन को भेजा सख्त पत्र

युग क्रांति की खबर पर विभाग की त्वरित कार्यवाही.. भोपाल 13 नवम्बर 2025। विशेष संवाददाता द्वारा..“निजी स्वार्थों के चलते उज्जैन सिंहस्थ-2028 की विद्युत सुरक्षा पर बड़ा खतरा!”– शीर्षक से युगक्रांति में दो दिन पहले प्रकाशित एक्सक्लूसिव रिपोर्ट ने प्रदेश के प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी। रिपोर्ट में यह खुलासा किया गया था कि मध्य…

Read More

वार्ड 28 में विकास कार्यों के लिये किया भूमिपूजन

क्षेत्र का विकास व प्रगति मेरा लक्ष्यः -डाॅ. सिकरवार ग्वालियर। क्षेत्र का विकास व प्रगति मेरा लक्ष्य है और जन आकांक्षाओं को दृष्टिगत् रखते हुये विकास कार्यों को गति देने का काम किया जा रहा है ।यह विचार आज 16 ग्वालियर पूर्व से कांग्रेस विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने वार्ड क्रमांक 28 में विकास कार्यों…

Read More

मंडल रेल प्रबंधक द्वारा ग्वालियर रेलवे स्टेशन का सघन निरीक्षण

जनता भोजन की उपलब्धता एवं पुनर्विकास कार्य को लेकर की समीक्षा ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर संरक्षा सेमिनार का आयोजन, आगामी कोहरे के दृष्टिगत कार्य योजना पर विस्तृत चर्चा ग्वालियर 12 नवंबर 2025। मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरूद्ध कुमार द्वारा आज ग्वालियर रेलवे स्टेशन का सघन एवं विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान श्री कुमार…

Read More

निजी स्वार्थों के चलते उज्जैन सिंहस्थ-2028 की विद्युत सुरक्षा पर बड़ा खतरा !

17 वर्षों से अवैध प्रतिनियुक्ति पर जमे ‘मैकेनिक सब-इंजीनियर’ को सिंहस्थ में विद्युत व्यवस्था देने की योजना.. महानिदेशक/ अध्यक्ष सह प्रबंध संचालक पर लोक निर्माण विभाग को गुमराह करने के आरोप.. भोपाल/उज्जैन। मध्यप्रदेश पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन में नियमों और प्रक्रियाओं को दरकिनार करके वर्षों से चल रही अनियमितता अब उज्जैन सिंहस्थ-2028 जैसी राष्ट्रीय-स्तरीय धार्मिक और भीड़-भाड़…

Read More

शहर में महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ, सफाई करने और प्रतिदिन माला पहनाने के लिए महापौर ने निगमायुक्त को लिखा पत्र

ग्वालियर 11 नवंबर 2025। महापौर श्रीमती डॉ .शोभा सतीश सिकरवार ने नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय को चौराहों पर लगी प्रतिमाओं की साफ-सफाई के संबंध में पत्र लिखकर कहा है कि व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाएं। महापौर ने पत्र में लिखा है कि नगर निगम ग्वालियर में चौराहों पर लगी प्रतिमाओं की नियमित साफ-सफाई नहीं हो…

Read More

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर तीन दिवसीय यूनिटी मार्च पदयात्रा का समापन

सांसद कुशवाह के नेतृत्व में तीसरे दिन द्वारिकाधीश मंदिर ठाठीपुर से परशुराम तिराहा तक निकली पदयात्रा ग्वालियर 11 नवम्बर 2025। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय यूनिटी मार्च पदयात्रा का मंगलवार को समापन हुआ। सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह के नेतृत्व में तीसरे दिन यह पदयात्रा द्वारिकाधीश मंदिर ठाठीपुर…

Read More

“ग्वालियर हेरिटेज सिटी – द ग्लोरी ऑफ ग्वालियर” विषय पर कार्यशाला आयोजित

ग्वालियर 11 नवम्बर 2025/ ग्वालियर की स्थापत्य, सांस्कृतिक और अमूर्त धरोहर को केंद्र में रखकर पर्यटन विभाग द्वारा द्रोणा फाउण्डेशन के सहयोग से कार्यशाला सह संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। “ग्वालियर हेरिटेज सिटी – द ग्लोरी ऑफ ग्वालियर” विषय पर मंगलवार को यह विशेष कार्यक्रम माधव प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान (एमआईटीएस) में आयोजित किया गया।…

Read More

मूक बधिर की जान बचाने बाले टीटीई को क्षत्रिय महासभा ने किया सम्मानित

ग्वालियर 10 नवंबर 2025। विगत 7 तारीख़ को ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने की आपाधापी में दिल्ली की ओर जाने वाली ताज एक्सप्रेस में सवार होने के प्रयास में एक मूक बधिर व्यक्ति पैर फिसलने की बजह से अचानक ट्रेन के नीचे जाने लगा, तभी वहीं खड़े रेलवे के टीटीई श्री उमंग सिंह राजावत…

Read More

दिल्ली लाल किला के पास धमाका, अब तक 10 की मौत, 30 से ज्यादा घायल

दिल्ली 10 नवंबर 2025।  लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास देर शाम लगभग सात बजे एक गाड़ी में जोरदार धमाका हुआ। जिसमें अभी तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है, और दो दर्जन से ज्यादा लोगों के घायल होने की मीडिया रिपोर्ट आ रही है। घायलों को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।…

Read More