ब्रेकिंग

उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज के महाप्रबंधक द्वारा झाँसी मंडल के तीन कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार से किया सम्मानित

झांसी 7 जुलाई 2026। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबन्धक श्री नरेशपाल सिंह ने आज रेल संचालन में सतर्कता, सजगता एवं त्वरित कार्यवाही के लिए झाँसी मंडल के तीन कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार प्रदान किया। यह पुरस्कार उन कर्मचारियों को दिया गया, जिन्होंने संचालन के दौरान अनियमितताओं को पहचानकर समय रहते आवश्यक कदम उठाए और रेल यातायात की सुरक्षा सुनिश्चित की।

झाँसी मंडल से सम्मानित कर्मचारियों में श्री बार्थीष कुमार (कांटेवाला/ओहन), श्री मोहित कुमार द्विवेदी (वरिष्ठ सहायक लोको पायलट) तथा श्री पवन कुमार (ट्रैकमैन) शामिल हैं। सभी को प्रशस्ति पत्र के साथ-साथ नकद पुरस्कार भी दिया गया।

इस अवसर पर महाप्रबन्धक ने सभी कर्मचारियों को भविष्य में भी इसी प्रकार सतर्क एवं उत्कृष्टता पूर्वक कार्य करने की प्रेरणा दी। रेल प्रशासन ने संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ऐसे प्रयासों को प्रोत्साहित करने की बात कही। यह पुरस्कार झाँसी मंडल के कर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा एवं तत्परता का प्रतीक है, जो सुरक्षित रेल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।