ब्रेकिंग

कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, 19 पटवारी निलंबित

फार्मर रजिस्ट्री, स्वामित्व e-KYC, सीएम हेल्पलाइन और न्यायालयीन प्रकरणों में लापरवाही पड़ी भारी

ग्वालियर, 08 अक्टूबर 2026। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर ग्वालियर जिले में लापरवाह राजस्व अमले के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। जिले में शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं और आमजन से जुड़े कार्यों में लापरवाही बरतने वाले 19 पटवारियों को संबंधित अनुविभागीय अधिकारियों (राजस्व) द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी अनुसार_ फार्मर रजिस्ट्री एवं स्वामित्व e-KYC में निम्न प्रगति, सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की अधिक लंबितता, न्यायालयीन प्रकरणों में प्रतिवेदन प्रस्तुत करने में विलंब तथा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना को गंभीरता से लेते हुए यह कार्रवाई की गई है।

जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में कार्रवाई

निलंबित पटवारियों में ग्वालियर सिटी, डबरा, भितरवार, ग्वालियर ग्रामीण, झांसी रोड, लश्कर, मुरार और घाटीगांव क्षेत्र में पदस्थ पटवारी शामिल हैं।

क्र.अनुविभागतहसीलनिलंबित पटवारी
1ग्वालियर सिटीग्वालियर ग्रामीणशैलेश कुशवाह
2ग्वालियर सिटीग्वालियर ग्रामीणराहुल भदौरिया
3डबराडबराश्रीमती नीलम फरले
4डबराडबरासिद्धेश्वरराम भगत
5डबराडबराऋषभ जैन
6डबरापिछोरअचल पाठक
7भितरवारभितरवारहीरा कुरै
8भितरवारभितरवारदेवेंद्र गौड़
9भितरवारचीनौरराकेश रायपुरिया
10भितरवारचीनौरसुरेंद्र धाकड़
11ग्वालियर ग्रामीणतानसेनजितेंद्र यादव
12झांसी रोडसिटी सेंटरसचिन बंसल
13लश्करग्वालियर ग्रामीणरामलखनसिंह गुर्जर
14मुरारमुरारकोकसिंह भदौरिया
15मुरारमुरारनीरज शर्मा
16मुरारमुरारब्रजेश अग्रैया
17घाटीगांवघाटीगांवसंतोष शर्मा
18घाटीगांवघाटीगांवदिनेश भोज
19घाटीगांवघाटीगांवउमाशंकर आदिवासी

लापरवाही पर आगे भी होगी सख्ती

कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने स्पष्ट किया है कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के क्रियान्वयन और आमजन से जुड़े कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन समय-सीमा और गुणवत्ता के साथ करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि लंबित शिकायतों, सरकारी योजनाओं में धीमी प्रगति और न्यायालयीन प्रकरणों में लापरवाही को अब महज प्रशासनिक कमी मानकर नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। अधिकारियों ने भी स्पष्ट संकेत दिए हैं कि कार्यप्रणाली में सुधार नहीं होने पर आगे भी इसी तरह की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।