64 टीमें ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया
भोपाल। शहर के रातीबड़ में “युवा कप ग्रामीण नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट” का भव्य आयोजन किया गया जिसमें भोपाल सहित सीहोर और रायसेन अंचल की लगभग 64 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया है। यह टूर्नामेंट क्षेत्र के युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करने एवं उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करने का महत्वपूर्ण माध्यम बना ।
टूर्नामेंट में विजेता टीम को 71,000 रुपये नगद एवं आकर्षक ट्रॉफी प्रदान की जाएगी, जबकि उपविजेता टीम को 31,000 रुपये नगद एवं ट्रॉफी से सम्मानित किया गया । इसके साथ ही “मैन ऑफ द सीरीज”, “बेस्ट बॉलर”, “बेस्ट फील्डर” तथा प्रत्येक मैच में “मैन ऑफ द मैच” को ट्रॉफी एवं नगद पुरस्कार देकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया। आयोजन के संरक्षक रोहित राजोरिया ने बताया कि इस आयोजन में ग्रामीण क्षेत्र के खेल प्रेमियों एवं युवाओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में दर्शक प्रतिदिन मैचों का आनंद लेने पहुंच रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में खेल का उत्सव जैसा माहौल बना रहा ।
टूर्नामेंट के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक हेमंत कटारे एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी उपस्थित रहे। वहीं समापन में पूर्व मंत्री पीसी शर्मा , युवा कांग्रेस ग्रामीण के जिला अध्यक्ष राहुल मंडलोई उपस्थित रहे । उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा मैच का विधिवत शुभारंभ किया। अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस टूर्नामेंट के संरक्षक रोहित राजौरिया, अजय राजौरिया एवं राम भरोसे राजौरिया जिनके मार्गदर्शन में यह आयोजन सफलतापूर्वक संचालित हुआ।। आयोजन समिति में मान्यवर मैरिज गार्डन (श्री मनीष शर्मा) एवं श्री लक्ष्मी स्पोर्ट्स (श्री ब्रजेश राजौरिया) की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, जिनके सहयोग से यह प्रतियोगिता भव्य रूप ले सकी । रोहित राजोरिया ने कहा कि यह टूर्नामेंट न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर रहा है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र में एकता, उत्साह और खेल संस्कृति को भी सुदृढ़ कर रहा है।
