ब्रेकिंग

जनसुनवाई में त्वरित समाधान, विद्यालय के औचक निरीक्षण में व्यवस्थाओं पर जोर

हर जरूरतमंद तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार का संकल्प- ऊर्जा मंत्री तोमर

ग्वालियर 18 अप्रैल 2026। मध्यप्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के संकल्प को दोहराते हुए ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने शनिवार को रेसकोर्स रोड स्थित अपने कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में आमजन की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान मंत्री श्री तोमर ने कहा कि जन-जन की सेवा ही सरकार का मूलमंत्र है और हर जरूरतमंद तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना उनका अधिकार है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य हर व्यक्ति के चेहरे पर खुशहाली लाना है और इसके लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार अंतिम छोर के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। जिला और तहसील स्तर पर भी जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है।

मंत्री श्री तोमर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक आवेदक की समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। साथ ही उन्होंने नागरिकों से स्वच्छता अपनाने और नशामुक्त, हरित समाज के निर्माण में सहभागिता का आह्वान किया।

औचक निरीक्षणविद्यालय निरीक्षण में दिखी सख्ती

इसी दिन ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने तानसेन नगर रोड स्थित रेलवे कॉलोनी के शासकीय बालक माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण कर शैक्षणिक एवं आधारभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रों से सीधे संवाद कर पढ़ाई की स्थिति जानी और शिक्षकों को गुणवत्ता सुधार पर जोर देने के निर्देश दिए। मंत्री ने विद्यालय में स्वच्छता बनाए रखने और छात्रों में इसके प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष बल दिया।
इसके साथ ही उन्होंने छात्रों के लिए पेयजल सुविधा सुदृढ़ करने हेतु वाटर कूलर लगाने के निर्देश दिए तथा विद्यालय परिसर की साफ-सफाई पर नियमित ध्यान देने को कहा।

विकास और सेवा का संदेश

सेवा का पथऊर्जा मंत्री ने दोहराया कि शहर में शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विकास का यह क्रम निरंतर जारी रहेगा और जनसेवा के माध्यम से जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा।