ब्रेकिंग

केआरजी कॉलेज के प्राध्यापक योगेश कुमार मोदी की पीएच.डी. मौखिक परीक्षा 20 जुलाई को

ग्वालियर। केआरजी कॉलेज, ग्वालियर में कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशन विभाग में फैकल्टी के रूप में कार्यरत योगेश कुमार मोदी की पीएच.डी. की मौखिक परीक्षा (Viva-Voce) 20 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी।

पी.के. विश्वविद्यालय, शिवपुरी (मध्यप्रदेश) द्वारा जारी सूचना के अनुसार शोधार्थी योगेश कुमार मोदी (नामांकन संख्या: 220101157) की पीएच.डी. मौखिक परीक्षा 20 जुलाई 2026 को दोपहर 12:00 बजे विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशन विभाग में संपन्न होगी।

योगेश कुमार मोदी ने Faculty of Computer Science and Application के अंतर्गत “Pioneering approaches for enhanced predictive modeling in stock market dynamics” विषय पर अपना शोधकार्य किया है। यह शोध शेयर बाजार की गतिशीलता में अधिक सटीक पूर्वानुमान (Predictive Modeling) विकसित करने के नवीन एवं उन्नत तरीकों पर आधारित है।

वर्तमान में योगेश कुमार मोदी ग्वालियर के केआरजी कॉलेज में कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशन विभाग में फैकल्टी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनकी पीएच.डी. की मौखिक परीक्षा को शैक्षणिक एवं शोध जगत में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।