जल्द ही एसपी को होना होगा_ गेट आउट : मनीक्षा सिंह तोमर
ग्वालियर 3 जुलाई 2026। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीषा सिंह तोमर, प्रदेश प्रवक्ता कुशवाह , जितेंद्र जैन , प्रदेश यूथ अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष तिलोचन सिंह , संगठन मंत्री मनोहर लाल साहू एवं अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता प्रताड़ित श्री हरिशंकर मौर्य , पुरुषोत्तम बौद्ध लोगों की समस्याओं और न्याय की मांग को लेकर विधिवत प्रक्रिया का पालन करते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय, ग्वालियर पहुंचे थे।
मणीक्षा सिंह तोमर का आरोप है कि इस दौरान पुलिस
अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह द्वारा प्रतिनिधिमंडल के साथ असम्मानजनक एवं अभद्र व्यवहार किया गया। पार्टी के अनुसार, चर्चा के दौरान एसपी ने प्रतिनिधिमंडल से “Get Out From My Office” कहते हुए कार्यालय से बाहर जाने को कहा, जिससे उपस्थित प्रतिनिधियों और न्याय की अपेक्षा लेकर आए लोगों को गहरा आघात पहुंचा। आम आदमी पार्टी का कहना है कि जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के साथ इस प्रकार का व्यवहार लोकतांत्रिक मूल्यों और प्रशासनिक गरिमा के अनुरूप नहीं है। पार्टी का मानना है कि प्रत्येक नागरिक और जनप्रतिनिधि को अपनी बात रखने तथा अपनी शिकायत प्रशासन के समक्ष सम्मानपूर्वक रखने का अधिकार है।
आम आदमी पार्टी ने इस घटना की निष्पक्ष जांच कर संबंधित अधिकारियों से उचित कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी भी नागरिक या जनप्रतिनिधि के साथ इस प्रकार का व्यवहार न हो। पार्टी ने यह भी कहा कि वह जनहित के मुद्दों पर लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठाती रहेगी और पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।
