ब्रेकिंग

24 जुलाई को रिलीज होगी ‘दुल्हनिया ले आएगी’, ग्वालियर के रंगकर्मियों का भी जुड़ाव

भोपाल। 24 जुलाई को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हिंदी फिल्म ‘दुल्हनिया ले आएगी’ में ग्वालियर के कलाकारों का भी अहम योगदान है। फिल्म का निर्देशन जाने माने निर्देशक आकाशादित्य लामा ने किया है, जबकि अमितेश शर्मा, जो लंबे समय से अभिनय और मंच संचालन के क्षेत्र में सक्रिय हैं, फिल्म में सह-निर्देशक की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में बॉलीवुड के चर्चित चेहरे पियूष मिश्रा, भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। तीनों कलाकारों का रंगमंचीय सफर ग्वालियर की संस्था कला समूह (रंग श्री लिटिल बैले ट्रूप) से भी जुड़ा रहा है।

फिल्म में महेश मांजरेकर, पियूष मिश्रा, खुशाली कुमार, स्नेहिल दीक्षित मेहरा, ओमकार कपूर सहित कई जाने-माने कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 24 जुलाई से देशभर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।