hacklink al
waterwipes ıslak mendilasetto corsa grafik paketijojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişpusulabetjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişpusulabetjojobetjojobet girişbets10padişahbetpadişahbet girişjojobetjojobet girişholiganbetmatbetmatbet girişjojobetjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobetcasibomholiganbetholiganbet girişmatbetmatbet giriş

स्वस्थ नारी -सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत महिलाओं की आँखों की जाँच एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

झाँसी 20.09.2025। भारतीय रेल में स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न गतिविधियाँ निरंतर आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में आज मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार के निर्देशन में तथा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुलदीप स्वरूप मिश्रा एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (प्रशासन) डॉ. महेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में महिला नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रगति जैन द्वारा महिलाओं की आँखों की जाँच की गई। उन्होंने आंखों की देखभाल से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी और सलाह दी कि किसी भी प्रकार की नेत्र समस्या होने पर तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि समय पर जांच कराने से आँखों की कई गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को संतुलित खान-पान एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने से संबंधित सुझाव भी दिए गए। बड़ी संख्या में महिलाओं ने इस सुविधा का लाभ उठाया और अपने स्वास्थ्य से जुड़े प्रश्नों पर परामर्श प्राप्त किया।इस अवसर पर डॉ. प्रगति जैन, श्रीमती दिव्या केरी (नर्सिंग सिस्टर) तथा श्री हरी प्रकाश कुशवाहा (एम.एच.ए.) की विशेष उपस्थिति रही।