hacklink al
waterwipes ıslak mendilasetto corsa grafik paketijojobetjojobet girişjojobetjojobet girişmatbetmatbet girişmatbetmatbet giriştrendbettrendbet girişmatbetmatbet girişjojobetjojobet girişaresbetaresbet girişpadişahbetpadişahbet girişbetnanobetnano girişgalabetgalabet girişjojobetjojobet girişpusulabetpusulabet girişmeritkingmeritking girişmatbetmatbetmatbet girişnakitbahisnakitbahis girişlunabetlunabet girişlunabet girişmavibetmavibet girişbets10bets10 girişwbahiswbahis girişpadişahbetpadişahbet girişpashagaming
ब्रेकिंग

ऊर्जा मंत्री तोमर ने आजीविका फ्रेश मेले में स्व-सहायता समूह द्वारा लगाए गए स्टॉलों का किया अवलोकन

स्व-सहायता समूह की महिलाओं से की चर्चा

ग्वालियर 25 सितम्बर 2025/ सेवा पखवाड़े के तहत ग्वालियर में तीन दिवसीय आजीविका फ्रेश मेले का आयोजन ग्रामीण हाट बाजार में किया जा रहा है। मेले में जिले भर की स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा विभिन्न उत्पादों के स्टॉल लगाए गए हैं। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर गुरुवार को ग्रामीण हाट बाजार पहुँचे और स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को देखा। उन्होंने समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने ग्रामीण हाट बाजार में स्व-सहायता समूह द्वारा तैयार किए गए विभिन्न उत्पादों के स्टॉलों का अवलोकन किया और स्व-सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा की। उन्होंने महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों का शहरवासी उपयोग करें, इसके लिये व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री कुमार सत्यम ने बताया कि जिले की महिलाओं द्वारा आजीविका फ्रेश मेले में अपने उत्पादों का न केवल स्टॉल लगाया है बल्कि उनका विक्रय भी किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि मेले में आजीविका फ्रेश मेला विक्रय सह प्रदर्शनी में मुख्य रूप से मिट्टी से बने उत्पाद, गोबर के उत्पाद, तेल, बिभिन्न मसाले, शहद, अचार बड़ी पापड़, कारपेट इत्यादि का प्रदर्शन एवं विक्रय हो रहा है। साथ ही स्वादिष्ट पकवनों एवं चटपटे व्यंजनों के बिभिन्न इंस्टॉल भी लगाये गए है। मेले मे स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित एवं जिले के शिल्पकारों द्वारा निर्मित उत्पादों का विक्रय एवं प्रदर्शनी भी लगाईं गई है।