hacklink al
casibompadişahbetjojobet girişjojobetjojobetjojobet girişholiganbetholiganbet girişjojobetjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişmatbetmatbet girişholiganbetholiganbet girişmeritkingmeritking girişmeritkingmeritking girişjojobetjojobet girişbetcio girişbetciojojobetjojobet girişmeritkingmeritking girişmeritkingmeritkingmeritking girişholiganbet girişholiganbet girişholiganbet girişprimebahisprimebahis girişbetpuanbetpuanbetpuanbetmarinobetmarinocasibomprimebahisprimebahis giriş

मुरैना-सिकरोदा रेलखंड पर समपार फाटक सं 451 पर ROB निर्माण कार्य में आई तेज़ी

गति शक्ति यूनिट ने मात्र दो घंटे में पूरा किया गर्डर लॉन्चिंग का मेजर कार्य
सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए बड़ी सौगात-झाँसी-बांदा रेलखंड पर समपार फाटक संख्या 440 के स्थान पर नया रोड अंडर ब्रिज तैयार

झांसी 6 अक्टूबर 2025। रेल प्रशासन यात्रियों की सुविधा के साथ-साथ आमजन की सुगमता एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। इसी क्रम में मण्डल रेल प्रबन्धक श्री अनिरुद्ध कुमार के कुशल मार्गदर्शन तथा मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (आरएसपी) प्रयागराज श्री अनामुल हक़ के निर्देशन में मुरैना–सिकरोदा रेलखंड के मध्य स्थित समपार फाटक संख्या 451 पर एक अत्यंत महत्वपूर्ण परियोजना – रोड ओवर ब्रिज (ROB) – का निर्माण कार्य तीव्र गति से प्रगति पर है।

यह फाटक क्षेत्र का एक अत्यंत व्यस्त रेलवे समपार फाटक है, जिसका TVU 2.19 लाख है। सड़क उपयोगकर्ताओं की लगातार बढ़ती आवाजाही एवं बार-बार लगने वाले जाम को देखते हुए, गति शक्ति यूनिट द्वारा 54 मीटर स्पान का बो स्ट्रिंग टाइप ROB बनाया जा रहा है। यह परियोजना कुल 42.74 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित की जा रही है।

निर्माण कार्य में उच्च दक्षता और समर्पण का परिचय देते हुए दिनांक 05.10.2025 को मुख्य परियोजना प्रबन्धक (गति शक्ति) श्री प्रदीप कुमार सिंह तथा उप मुख्य अभियंता (गति शक्ति), ग्वालियर श्री सतीश दुबे द्वारा ROB निर्माण के अंतर्गत गर्डर लॉन्चिंग का अति महत्वपूर्ण कार्य किया गया। इस कार्य हेतु जहाँ प्रारंभिक योजना अनुसार दो दिन में पाँच घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक निर्धारित था, वहीं गति शक्ति यूनिट की प्रभावी योजना और तकनीकी निपुणता के चलते यह कार्य केवल एक दिन में मात्र दो घंटे में सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया। इस उपलब्धि से यह स्पष्ट है कि भारतीय रेल न केवल अपने कार्यों में गति ला रही है, बल्कि गुणवत्ता और सुरक्षा के उच्चतम मानकों को भी सुनिश्चित कर रही है।

ROB के पूर्ण निर्माण के उपरान्त, मुरैना-सिकरोदा मार्ग से आवागमन करने वाले नागरिकों को प्रतिदिन लगने वाले जाम और प्रतीक्षा की समस्या से स्थायी निजात मिल जाएगी। यह परियोजना क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगी। सड़क उपयोगकर्ताओं को होने वाली असुविधा को ध्यान में रखते हुए मंडल द्वारा एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। झाँसी-बांदा रेलखंड के अंतर्गत बरिपुरा और कबरई स्टेशनों के मध्य स्थित समपार फाटक संख्या 440 पर रोड अंडर ब्रिज (RUB) का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है और इसे आम जनमानस की सुविधा हेतु खोल दिया गया है।

रु. 6.13 करोड़ की लागत से निर्मित RUB संख्या 440 में 4.5 मीटर x 6 मीटर आकार के बॉक्स टाइप प्री-कास्ट सेगमेंट्स का उपयोग किया गया है। इस फाटक का ट्रैफिक यूनिट वॉल्यूम (TUV) लगभग 1.3 हज़ार है। समपार फाटक के स्थान पर ROB/RUB के निर्माण से न केवल संरक्षा में वृद्धि होती है बल्कि दुर्घटनाओं की संभावनाएं भी पूरी तरह समाप्त हो जाती हैं। साथ ही, गेटमैन के रूप में प्रयुक्त मैनपावर की आवश्यकता समाप्त हो जाने से संचालन व्यय में भी कमी आती है।

यह कार्य रेलवे प्रशासन के निरंतर प्रयासों का हिस्सा है, जो रेल एवं सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए बुनियादी ढांचे के विकास की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है।