hacklink al
casibompadişahbetjojobet girişjojobetjojobetjojobet girişholiganbetholiganbet girişjojobetjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişmatbetmatbet girişholiganbetholiganbet girişmeritkingmeritking girişmeritkingmeritking girişjojobetjojobet girişbetcio girişbetciojojobetjojobet girişmeritkingmeritking girişmeritkingmeritkingmeritking girişalobetalobet girişalobetalobet girişalobetalobet girişholiganbet girişholiganbet girişholiganbet girişmaksibet girişmaksibet

महिला कांग्रेस की पहली कार्यकारिणी बैठक में शुरू हुआ ‘संगठन सृजन अभियान’, जिला स्तर तक नए सिरे से बनेगा ढांचा

प्रदेश प्रभारी सुश्री सुनीता गावंडे, अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल और कार्यकारी अध्यक्ष सुश्री नूरी खान की मौजूदगी में तय हुई रणनीति, नवंबर के पहले सप्ताह तक घोषित होंगे सभी नए जिला अध्यक्ष

भोपाल 7 अक्टूबर 2025। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की पहली कार्यकारिणी बैठक आज भोपाल में स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय भवन में बुधवार को सम्पन्न हुई। इस बैठक में प्रदेश प्रभारी सुश्री सुनीता गावंडे, प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल और कार्यकारी अध्यक्ष सुश्री नूरी खान विशेष रूप से मौजूद रहीं। बैठक में महिला कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक बड़े अभियान ‘संगठन सृजन अभियान’ की शुरुआत की गई। यह अभियान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदरणीय श्री मलिकार्जुन खरगे जी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष, जननायक श्री राहुल गांधी जी और अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुश्री अलका लांबा जी के मार्गदर्शन में शुरू किया जा रहा है। इसका उद्देश्य मध्य प्रदेश में महिला कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे को नए सिरे से सशक्त बनाना है।

बैठक में तय किया गया कि अखिल भारतीय महिला कांग्रेस (AIMC) और मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस मिलकर पर्यवेक्षक नियुक्त करेंगे, जो पूरे प्रदेश के जिलों का दौरा करेंगे। ये पर्यवेक्षक जिला स्तर पर महिला कांग्रेस की वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से संवाद कर उनकी राय के आधार पर जिला अध्यक्ष पद के लिए पैनल तैयार करेंगे। इस पैनल में से सबसे सक्रिय, योग्य और नेतृत्व क्षमता वाली महिला को जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष बनाया जाएगा।

पूरी प्रक्रिया अक्टूबर माह के अंत तक पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है, जबकि नवंबर के पहले सप्ताह में नए जिला अध्यक्षों की घोषणा की जाएगी। इसके बाद महिला कांग्रेस राज्यभर में भाजपा सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली के विरोध में एक व्यापक राज्यव्यापी जन आंदोलन शुरू करेगी।

इस विरोध अभियान के केंद्र में महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार, महिला अपराध, महिलाओं का लापता होना, बेलगाम महंगाई, लाड़ली बहनों के साथ 3000 रुपए प्रतिमा देने के नाम पर वादा खिलाफी और स्वास्थ्य, शिक्षा सेवाओं में गिरावट जैसे मुद्दे रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल ने कहा कि यह अभियान भाजपा की “डबल इंजन सरकार” की विफलताओं को उजागर करेगा और महिलाओं की सुरक्षा, आर्थिक स्थिरता तथा जनकल्याण से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगा।

महिला कांग्रेस इसके साथ एक संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित करेगी, जिसमें नई जिला अध्यक्षों और प्रदेश पदाधिकारियों को संगठन प्रबंधन, नेतृत्व विकास और जनसंपर्क कौशल का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

महिला मोर्चा की बैठकनेताओं ने कहा कि ‘संगठन सृजन अभियान’ कांग्रेस की नई सोच का प्रतीक है, जिसमें महिलाओं को संगठन में सशक्त और निर्णायक भूमिका में लाने पर जोर है। यह पहल आने वाले महीनों में मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेगी।