hacklink al
casibompadişahbetjojobet girişjojobetjojobetjojobet girişholiganbetholiganbet girişjojobetjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişmatbetmatbet girişholiganbetholiganbet girişmeritkingmeritking girişmeritkingmeritking girişjojobetjojobet girişbetcio girişbetciojojobetjojobet girişmeritkingmeritking girişmeritkingmeritkingmeritking girişalobetalobet girişalobetalobet girişalobetalobet girişholiganbet girişholiganbet girişholiganbet girişmaksibet girişmaksibetprimebahisprimebahis giriş

उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक ने किया ग्वालियर एवं बिरला नगर स्टेशनों का दौरा

स्टेशन पुनर्विकास के कामों को समय सीमा के अंतर्गत पूरा करने के दिए निर्देश

बिरला नगर स्टेशन को किया जाएगा सैटेलाइट स्टेशन के रूप में विकसित

ग्वालियर 25 नवंबर 2025। महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे श्री नरेश पाल सिंह ने आज ग्वालियर क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान महाप्रबंधक ने सर्वप्रथम ग्वालियर स्टेशन का निरीक्षण किया और उन्होंने स्टेशन पुनर्विकास के कार्यों का जायजा लिया।

श्री नरेश पाल सिंह ने स्टेशन पर चल रहे कार्यों पर संतुष्टि जाहिर की और साथ ही उन्होंने सभी कामों को समयबद्ध तरीके से निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। श्री सिंह ने कहा कि स्टेशन के हेरिटेज लुक को बनाए रखते हुए ही पुनर्विकास के कार्य किए जाएं। साथ ही श्री नरेश पाल सिंह ने अधिकारियों को सभी नॉन ब्लॉक वाले कार्यों को अधिक मैनपॉवर लगाकर तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया ताकि निर्धारित समय सीमा का अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके।

इसके अतिरिक्त श्री सिंह ने अधिकारियों यह भी को कहा कि जो भी कार्य चाहे प्लेटफार्म सरफेस के हो या स्टेशन के सर्कुलेटिंग परिक्षेत्र के उनको समानांतर रूप से किया जाए।
ग्वालियर परिक्षेत्र के अपने दौरे के क्रम में इसके उपरांत महाप्रबंधक श्री नरेश पाल सिंह ने ग्वालियर के बिरला नगर स्टेशन का दौरा किया। यह दौरा बिरला नगर स्टेशन को ग्वालियर के विस्तृत होते स्वरूप के अनुरूप बढ़ती आवश्यकताओं के दृष्टिगत सैटेलाइट स्टेशन के तौर पर विकसित करने हेतु किया गया।

इस अवसर पर महाप्रबंधक महोदय ने स्टेशन के वर्तमान प्लेटफार्म की लंबाई बढ़ाने की आवश्यकता जताते हुए इसके लिए आवश्यक प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। इसी क्रम में उन्होंने स्टेशन पर आवश्यक यात्री सुविधाओं को बेहतर करने और यात्रियों को बेहतर से बेहतर यात्रा अनुभव देने के उद्देश्य से कार्य करने की बात कही।

उत्तर मध्य रेल महाप्रबंधक का निरीक्षणनिरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक के साथ उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी, मंडल रेल प्रबंधक झाँसी श्री अनिरुद्ध कुमार एवं मंडल के संबंधित अधिकारियों के साथ-साथ स्टेशन पुनर्विकास से जुड़े सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।