ब्रेकिंग

विधायक क्रिकेट प्रीमियर लीग: वार्ड क्रमांक 19, 22, 45, 57 एवं 59 की टीमों के बीच हुआ मैच

लक्की ड्राॅ में दर्शकों के लिये आर्कषक उपहार

ग्वालियर। जन उत्थान न्यास के तत्वाधान में हो रहे विधायक प्रीमियर लीग 2026 रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के आज 6 मैच एम.एल.बी काॅलेज के खेल मैदान में सायं 4 बजे से आयोजित किये गये। पहला मैच सायं 4 बजे टीम 22/ए एवं टीम 22/डी के मध्य खेला गया। इसी क्रमशः में दूसरा मैच सायं 5 बजे से टीम 45/ई एवं टीम 45/आई के मध्य, तीसरा मैच सायं 6 बजे से टीम 59/सी एवं टीम 59/जी के मध्य, चौथा मैच सायं 7 बजे से टीम 45/ओ एवं टीम 57/एल के मध्य, पांचवा मैच सायं 8 से टीम 19/ए एवं 19/बी के मध्य एवं अंतिम छठवां मैच टीम 57/सी एवं टीम 57/आई के मध्य खेला गया। टूर्नामेंट के अंत में रोजाना न्यासी आदित्य सिकरवार द्वारा दर्शकों के लिये लक्की ड्रा खोला जाता हैं, 30 दर्शकों को आर्कषक उपहार दिये जा रहे है।

मैच की शुरूआत में अतिथियों ने टीमों से परिचय किया और टीमों को शुभकामनाएं दी। आज के टूर्नामेंट में अतिथियों के रूप में दीपक पमनानी, ग्वालियर टिम्बर मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, सचिव आशीष जैन, एम.आई.सी मेम्बर एवं पार्षद श्रीमती गायत्री सुधीर मण्डेलिया, पार्षद अंकित कठठ्ल एवं पार्षद प्रमोद खरे मौजूद रहे।

आज शाम एम.एल.बी मैदान पर पहला मैच वार्ड क्रमांक 22 की टीम टीम 22/ए एवं 22/डी के बीच खेला गया। टीम 22/ए ने टाॅस जीतकर बैटिंग की और 8 ओवर में 37 रन बनाये। जिसके विरूद्ध टीम 22/डी ने 1 ओवर 4 बाॅल में 38 रन बनाये और जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच अरूणेश को मिला।

दूसरा मैच वार्ड क्रमांक 45 की टीम 45/ई एवं टीम 45/आई के बीच खेला गया। टीम 45/ई ने टाॅस जीतकर पहले बाॅलिंग की। टीम 45/आई ने बैटिंग करते हुये 8 ओवर में 126 रन बनायें। जिसके विरूद्ध टीम 45/ई ने 8 ओवर में 112 रन बनाये और मैच हार गई। मैन ऑफ द मैच 74 रन बनाने पर जुबेर को दिया गया।

तीसरा मैच वार्ड क्रमांक 59 की टीम 59/सी एवं टीम 59/जी के बीच खेला गया। टीम 59/जी ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 8 ओवर में 146 रन बनाये। जिसके विरूद्ध टीम 59/सी ने 8 ओवर में 47 रन बनाये और मैच हार गई। मैन ऑफ द मैच 68 रन बनाने पर निखिल को मिला।