hacklink al
jojobet girişjojobetjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişholiganbetjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişholiganbetholiganbet girişpadişahbetpaşacasinograndpashabetjojobetjojobet girişcasibom girişcasibom girişcasibom girişcasibom girişkralbetkingroyalmatbetmatbet girişmatbet güncel girişmatbetmatbet girişmatbet güncel girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişholiganbet girişnakitbahisnakitbahis girişnakitbahisnakitbahis girişnakitbahisnakitbahis girişmatbetmatbet girişcasibomcasibom girişkavbetkavbet girişkavbet güncel girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel giriş

सरकार और समाज परंपरागत भारतीय खेलों को बढ़ावा दे :श्री नरेंद्र सिंह तोमर

ग्वालियर 17 मार्च 2024। मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा खेलकूद हमारे जीवन का हिस्सा हैं। खेलकूद से सिर्फ व्यायाम ही नहीं होता, बल्कि इससे हमारे जीवन में अनुशासन भी आता है।

मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर रविवार को ग्वालियर जिले के प्रवास पर थे और इस दौरान कुलेंथ में स्वर्गीय महाराज सिंह की स्मृति में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ करते हुए यह बात सही। विधानसभा अध्यक्ष ने इस अवसर पर कहा कि भारतीय खेल और ग्रामीण परंपरागत खेलों की अपना महत्व है। इन खेलों को सरकार और समाज द्वारा बढ़ावा दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि परंपरागत खेलों के आयोजन में भी अधिक खर्च नहीं होता। विधानसभा अध्यक्ष ने इस मौके पर बैलगाड़ी दौड़, घुड़दौड़ हंसली उठाने जैसी प्रतियोगिताओं के लिए प्रतियोगिता के आयोजकों को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि स्वर्गीय महाराज सिंह की स्मृति में इस तरह के खेल आयोजन करने से अन्य लोगों को भी अपने पूर्वजों को याद करने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा अपनी पूर्वजों को याद करने के अपने-अपने तरीके हैं। लेकिन यह तरीका समाज को प्रेरणा देने वाला है।

मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा खेलों को बढ़ावा दिए जाने के कारण हमारे खिलाड़ियों में ओलंपिक जैसी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन किया। खेलो इंडिया जैसे खेल आयोजनों से खेल प्रतिमाएं बाहर आई हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इसके साथ ही भारत सरकार और मध्य प्रदेश सरकार ने भी खेलों को बढ़ावा देने के लिए अपने बजट में अभूतपूर्व बढ़ोतरी की है।