hacklink al
casibompadişahbetjojobet girişjojobetjojobetjojobet girişholiganbetholiganbet girişjojobetjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişmatbetmatbet girişholiganbetholiganbet girişmeritkingmeritking girişmeritkingmeritking girişjojobetjojobet girişbetcio girişbetciojojobetjojobet girişmeritkingmeritking girişmeritkingmeritkingmeritking girişalobetalobet girişalobetalobet girişalobetalobet girişholiganbet girişholiganbet girişholiganbet girişmaksibet girişmaksibet

प्रावधानों का पालन कर कराएँ फसलों का उपार्जन : कलेक्टर श्रीमती चौहान

अंतरविभागीय समन्वय बैठक में दिए निर्देश

ग्वालियर 01 अप्रैल 2024/ समर्थन मूल्य पर गेहूँ, चना व सरसों उपार्जन के लिये की गईं तैयारियों की कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने सोमवार को समीक्षा की। उन्होंने अंतरविभागीय समन्वय बैठक में उपार्जन से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले के सभी खरीदी केन्द्रों पर प्रावधानों का पालन कर उपार्जन कराएँ। साथ ही जो किसान पहले स्लॉट बुक कराएँ, उनसे खरीदी भी पहले की जाए। उपार्जन में कोई लापरवाही न हो।
सोमवार को यहाँ कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित हुई बैठक में जानकारी दी गई कि जिले में गेहूँ उपार्जन के लिये इस साल 14 हजार 377 किसानों ने पंजीयन कराया है, जो पिछले साल से लगभग 1100 अधिक है। इसी तरह सरसों के उपार्जन के लिये 5 हजार 639 व चना के लिये 313 किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है।
जिले में पंजीकृत किसानों से फसल उपार्जन के लिए 47 खरीदी केन्द्र स्थापित किए गए हैं। अभी तक सरसों की फसल के लिये 68 किसानों द्वारा स्लॉट बुकिंग कराई गई है।
बैठक में विभिन्न अंतरविभागीय प्रकरणों का समाधान भी कलेक्टर श्रीमती चौहान द्वारा किया गया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समय से अपने बिजली बिल जमा करें। साथ ही विभागीय मसलों को आपसी समन्वय बनाकर निपटाएँ।
कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विवेक कुमार, अपर कलेक्टर श्रीमती अंजू अरुण कुमार व श्री टी एन सिंह, जिले के सभी एसडीएम तथा उपार्जन व्यवस्था से जुड़े विभागों सहित अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे। डबरा व भितरवार के एसडीएम सहित अन्य क्षेत्रीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस बैठक में शामिल हुए।