hacklink al
jojobet girişjojobetjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişholiganbetjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişholiganbetholiganbet girişpadişahbetpaşacasinograndpashabetjojobetjojobet girişcasibom girişcasibom girişcasibom girişcasibom girişkralbetkingroyalmatbetmatbet girişmatbet güncel girişmatbetmatbet girişmatbet güncel girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel girişholiganbet girişnakitbahisnakitbahis girişnakitbahisnakitbahis girişnakitbahisnakitbahis girişmatbetmatbet girişcasibomcasibom girişkavbetkavbet girişkavbet güncel girişholiganbetholiganbet girişholiganbet güncel giriş

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा अप्रैल माह में प्राप्त की उल्लेखनीय उपलब्धियॉं

भोपाल 03 जून 2024। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा नर्मदापुरम वृत्त अंतर्गत माह अप्रैल 2024 में उल्लेखनीय प्रगति एवं उपब्धियॉं प्राप्त की हैं। इसी क्रम में माह अप्रैल 2024 में एस.एस.टी.डी. योजना अंतर्गत 33/11 केव्ही उपकेन्द्र चैतलाय में एक अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर स्थापना राशि रू. 32 लाख 97 हजार, 33/11 केव्ही उपकेन्द्र व्यावरा में एक पॉवर ट्रांसफार्मर की क्षमतावृद्धि (3.15 से 5 एम. व्हीए) राशि रू. 43 लाख 46 हजार एवं 11 केव्ही इंटर कनेक्शन 0.8 कि.मी. लागत राशि रू. 3 लाख 7 हजार का कार्य पूर्ण किया गया है। इसी तरह से अप्रैल माह में ही आर.डी.एस.एस. योजना के प्रथम चरण में नवीन 33/11 केव्ही उपकेन्द्र भीलटदेव लागत राशि रू. 2 करोड़ 31 लाख 26 हजार का कार्य पूर्ण कर सुचारू रूप से विदयुत प्रदाय किया जा रहा है। उक्त योजना में 11 केव्ही फीडर इंटरकनेक्शन 1.89 कि.मी. लागत राशि रू. 21 लाख 36 हजार, 11 केव्ही कंडक्टर क्षमतावृद्धि 2.14 कि.मी. लागत राशि रू. 24 लाख 68 हजार, 4 नं. अतिरिक्त 63 केव्हीए वितरण ट्रांसफार्मर स्थापना लागत राशि रू. 3 लाख 10 हजार एवं एलटी लाईन क्षमतावृद्धि 10.24 कि.मी. लागत राशि रू. 96 लाख 09 हजार का कार्य पूर्ण किया गया है। इसी तरह से योजना कोड 283 अंतर्गत आंगनवाडी भवनों में विद्युतीकरण के 86 कार्य लागत राशि रू. 23 लाख 68 हजार का कार्य पूर्ण किया गया है। 05 प्रतिशत सुपर विजन योजना अंतर्गत 25 केव्हीए के 6, 63 केव्हीए 4, 100 केव्हीए के 3 एवं 200 केव्हीए के 2 वितरण ट्रांसफार्मर स्थापना लागत राशि रू.71 लाख 13 हजार का कार्य पूर्ण किया गया है। 03 प्रतिशत सुपरविजन योजना अंतर्गत 25 केव्हीए के 102 वितरण ट्रांसफार्मर स्थापना लागत राशि रू. 2 करोड़ 14 लाख 20 हजार का कार्य पूर्ण किया गया है। माह अप्रैल 2024 में 267 मेगावॉट विदयुत सप्लाई प्रदाय की गई है एवं 19 करोड़ 27 लाख 44 हजार यूनिट विदयुत सप्लाई प्रदाय की गई है। माह अप्रैल 2024 के दौरान औसतन घरेलू हेतु 23.45 घण्टे एवं कृषि हेतु 9.46 घण्टे विदयुत प्रदाय किया गया है। अप्रैल 2024 में विदयुत चोरी एवं अन्य अनियमितताओं में विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 एवं 126 अंतर्गत 807 प्रकरण राशि रू. 64 लाख, 37 हजार के बनाये गये हैं। अप्रैल 2024 में राजस्व वसूली 27 करोड़ 37 लाख 75 हजार है। अप्रैल 2024 में निम्नदाब के 664 कनेक्शन जारी किये गये हैं तथा एक उच्चदाब कनेक्शन जारी किया गया है। अप्रैल माह में दो पेंशन प्रकरणों का निराकरण किया गया है तथा चार कारण बताओ सूचना पत्र प्रकरणों का निराकरण किया गया है। इसी तरह से अप्रैल माह में सीएम हेल्पलाईन पोर्टल में प्राप्त 1 हजार 445 शिकायतों में से 29 मई 2024 की स्थिति में 1316 शिकायतें संतुष्टि पूर्वक बंद कराई गयी हैं जो कि 91.07 प्रतिशत है तथा माह अप्रैल 2024 में ए ग्रेडिंग प्राप्त की है।