hacklink al
waterwipes ıslak mendilasetto corsa grafik paketijojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişpusulabetjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişpusulabetjojobetjojobet girişbets10padişahbetpadişahbet girişjojobetjojobet girişholiganbetmatbetmatbet girişjojobetjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobetcasibomholiganbetholiganbet giriş

नारीशक्ति के पंखों को उड़ान देने की जिम्मेदारी सरकार एवं प्रशासन की है – कलेक्टर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर कार्यक्रम हुआ आयोजित

जिला अंतर्गत विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाली बालिकाओं एवं महिलाओं को किया गया सम्मानित

जिले की 2.73 लाख से अधिक लाड़ली बहनों को 33.40 करोड़ से अधिक राशि का हुआ अंतरण

भिण्ड 08 मार्च 2025। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग भिण्ड द्वारा कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत कार्यालय भिण्ड के सभागार में किया गया। इस दौरान जनपद पंचायत भिण्ड अध्यक्ष श्रीमती सरोज बघेल, कलेक्टर श्री संजीव श्रीवास्तव, महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री संजय जैन सहित अन्य अधिकारी, लाड़ली बहना उपस्थित रहीं।

अतिथियों द्वारा जिला अंतर्गत विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाली बालिकाओं एवं महिलाओं को प्रमाण-पत्र, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कलेक्टर श्री संजीव श्रीवास्तव ने उपस्थित सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ना केवल आज का दिवस अपितु पूरा वर्ष महिलाओं को समर्पित है और आप हर क्षेत्र में उपलब्धि हासिल कर सकती हैं, नारीशक्ति के पंखों को उड़ान देने की जिम्मेदारी सरकार एवं प्रशासन की है।
उन्होंने कहा कि किसी भी महिला अथवा बालिका को किसी भी प्रकार की आवश्यक सहायता के लिए वह सीधा जिला प्रशासन, महिला बाल विकास विभाग से सम्पर्क कर सकती है। जिला प्रशासन आपको हर संभव मदद, पात्रता अनुसार योजना से संबंध एवं आपके हितैषी योजनाओं के लिए शासन को प्रस्तावित करने का कार्य करता है तथा सभी महिलाएं और बालिका सशक्त होकर अपने अधिकारों का प्रयोग करें और स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, राजनीति, हर क्षेत्र में विभिन्न मंचों पर अपनी कीर्ति फैला कर अपने परिवार, प्रदेश और देश का नाम रोशन करें।
जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री संजय कुमार जैन के द्वारा सभी बालिकाओं, महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा गया कि महिला दिवस केवल आज का उत्सव नहीं है अब तो ऐसा कोई भी दिन नहीं है जिस दिन महिला बराबर के सम्मान की हकदार ना हो, सभी महिलाओं को उनका बराबर का हक मिले, सभी महिलाएं सशक्त हों, सभी बालिकाएं अपनी रुचि अनुकूल विभिन्न पाठ्यक्रम में भाग लें, ऐसी सारी गतिविधियां प्रशासन के सहयोग से निरंतर संचालित की जाती हैं।
कार्यक्रम में महिला बाल विकास विभाग से बाल संरक्षण अधिकारी श्री अजय सक्सेना द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया।
उक्त कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय की चिकित्सक डॉक्टर शालिनी जैन को महिला स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पुरस्कार दिया गया, इसी के साथ विभिन्न विधाओं, खेल, स्कूल शिक्षा में उत्कर्ष प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं एवं विभिन्न मंचों पर राज्य स्तरीय, अंतर्राष्ट्रीय स्तरीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं, महिलाओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में कुशाभाऊ ठाकरे सभागार, भोपाल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित लाड़ली बहनों को सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि अंतरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण उपस्थित सभी प्रतिभागियों द्वारा देखा एवं सुना गया। जिला भिण्ड अंतर्गत कुल 2 लाख 73 हजार 808 लाड़ली बहनों को राशि 33 करोड़ 40 लाख 47 हजार 800 अंतरित की गई।