hacklink al
casibompadişahbetjojobet girişjojobetjojobetjojobet girişholiganbetholiganbet girişjojobetjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişmatbetmatbet girişholiganbetholiganbet girişmeritkingmeritking girişmeritkingmeritking girişjojobetjojobet girişbetcio girişbetciojojobetjojobet girişmeritkingmeritking girişmeritkingmeritkingmeritking girişholiganbet girişholiganbet girişholiganbet girişprimebahisprimebahis girişbetpuanbetpuanbetpuanbetmarinobetmarino

एमपीबीडीसी से मुख्य अभियंता अनिल श्रीवास्तव की विदाई लगभग तय !

कल इंटरव्यू के बाद होगा_ नए ENC का चयन..

भोपाल, 18 नवंबर 2025। मध्यप्रदेश भवन विकास निगम (एमपीबीडीसी) में सितंबर 2023 में संविदा पर हुए नियुक्त और बाद में एक वर्ष की समय-वृद्धि के आधार पर मुख्य अभियंता का दायित्व संभाल रहे अनिल श्रीवास्तव की कल BDC से विदाई होना लगभग तय माना जा रहा है। वर्तमान में वे यहां डब्ल्यूएमएस सॉफ्टवेयर के कार्य की देखरेख कर रहे हैं और ईएनसी का कार्यभार क्षेत्रवार दो महाप्रबंधक संभाल रहे हैं।

गौरतलब है कि मुख्य अभियंता के रूप में श्रीवास्तव की संविदा पर यह पहली नियुक्ति सितंबर 2023 में हुई और 1 वर्ष की समयवृद्धि उपरांत उनका कार्यकाल 2 अक्टूबर 2025 तक निर्धारित था। इसके बाद पुनः समय-वृद्धि के लिए अनिल श्रीवास्तव द्वारा प्रयास किए गए, जिनमें उन्हें आंशिक सफलता अवश्य मिली। उन्हें ENC पद पर नियुक्ति होने तक विभागीय व्यवस्था बनाए रखने के लिए दायित्व तो मिला, लेकिन यह नियुक्ति/समय वृद्धि कई सवालों के घेरे में रही।

समय वृद्धि / नियुक्ति पर उठे सवाल..

प्रबंध संचालक सीबी चक्रवर्ती द्वारा बिना शासन अनुमोदन के यह नियुक्ति कैसे की गई?

2 अक्टूबर को सेवा समाप्ति के बाद 22 अक्टूबर तक (20 दिन) सुचारू सेवा कैसे और कहां मानी गई?
विशेषज्ञों के अनुसार, यह नियुक्ति नियमों की स्पष्ट अवहेलना प्रतीत होती है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कल 19 नवंबर 2025 को संविदा पद पर मुख्य अभियंता के चयन हेतु इंटरव्यू होना है, जिसमें कई (पांच) पात्र उम्मीदवार भाग ले रहे हैं। यद्यपि श्रीवास्तव की आयु अभी 65 वर्ष नहीं है मगर पद पर चयन की आयु सीमा 63 वर्ष पर कर चुके हैं। उनकी वर्तमान आयु एवं कुछ आंतरिक कारण इस एक्सटेंशन में बाधा बन रहे हैं।

इन सभी परिस्थितियों को मध्ये नजर यह कहना मुनासिब होगा कि अनिल श्रीवास्तव की बीडीसी से अंतिम विदाई होना लगभग तय है।