hacklink al
casibompadişahbetjojobet girişjojobetjojobetjojobet girişholiganbetholiganbet girişjojobetjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişjojobetjojobet girişmatbetmatbet girişholiganbetholiganbet girişmeritkingmeritking girişmeritkingmeritking girişjojobetjojobet girişbetcio girişbetciojojobetjojobet girişmeritkingmeritking girişmeritkingmeritkingmeritking girişalobetalobet girişalobetalobet girişalobetalobet girişholiganbet girişholiganbet girişholiganbet girişmaksibet girişmaksibetprimebahisprimebahis giriş

व्यय प्रेक्षक सुश्री सुमिथा ने किया मीडिया अनुवीक्षण कार्य का निरीक्षण

पेड न्यूज पर बारीकी से नजर रखने पर दिया जोर

कहा पेड न्यूज साबित होने पर प्रत्याशी के चुनावी व्यय में जुड़वाएँ खर्चा

ग्वालियर 23 अप्रैल 2024/ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा ग्वालियर संसदीय क्षेत्र में प्रत्याशियों के चुनावी खर्चे पर निगरानी रखने के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक सुश्री पी. सुमिथा ने संभागीय जनसंपर्क कार्यालय पहुँचकर मीडिया अनुवीक्षण व प्रमाणन कक्ष का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रोनिक मीडिया, केबल नेटवर्क तथा एफएम रेडियो व सोशल मीडिया की निगरानी के लिए लगाई गई व्यवस्थाओं एवं कार्यवाहियों की वस्तुस्थिति जानी। सुश्री सुमिथा ने कहा प्रिंट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया में संदिग्ध पेड न्यूज सामने आने पर उसे एमसीएमसी कमेटी की बैठक में रखें और संबंधित उम्मीदवार को विधिवत नोटिस जारी करें। पेड न्यूज साबित होने पर उसका खर्चा संबंधित प्रत्याशी के चुनावी व्यय में जुड़वाएँ। उन्होंने इलेक्ट्रोनिक व प्रिंट मीडिया, एफएम रेडियो व सोशल मीडिया की निगरानी व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया गया।
ज्ञात हो संभागीय जनसंपर्क कार्यालय में स्थापित मीडिया अनुवीक्षण कक्ष के माध्यम से केबल नेटवर्क पर बारीकी से निगाह रखी जा रही है। कर्मचारी 24 घंटे 8 – 8 घंटे की ड्यूटी के हिसाब से तीन शिफ्ट में निगरानी कर रहे हैं। रिकॉर्डिंग की भी व्यवस्था है। जैसे ही किसी प्रकार के पेड न्यूज आदि की संभावना बनती है तो कर्मचारी तत्काल रिकॉडिंग करते हैं। इसी प्रकार एफएम रेडियो की भी निगरानी जा रही है। सोशल मीडिया की गतिविधियों पर सोशल मीडिया हैण्डलर निरंतर निगाह बनाए हुए हैं।
इसी प्रकार प्रिंट मीडिया अर्थात अखबारों में प्रकाशित हो रहीं चुनावी खबरों व विज्ञापनों की निगरानी रखी जा रही है। डीएबीपी की दरों से नाप-जोख कर विज्ञापन पर जो भी व्यय आता है, उसे निर्धारित प्रपत्र में भरकर जिला स्तर की व्यय लेखा कमेटी को दिया जा रहा है। व्यय प्रेक्षक द्वारा सभी अखबारों की रेट लिस्ट का अवलोकन किया गया। उन्होंने अखबारों में छपे विज्ञापनों के खर्च जोड़ने की प्रक्रिया को बारीकी से समझा और संतोष व्यक्त किया।
उप संचालक जनसपंर्क श्री मधु सोलापुरकर एवं सहायक जनसंपर्क अधिकारी श्री हितेन्द्र सिंह भदौरिया ने एमसीएमसी की गतिविधियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।