egebet girişpusulabetegebethotslotpusulabetegebethotslotpusulabetpusulabetegebetegebethotslothotslotpusulabetpusulabetpusulabetpusulabetpusulabetpusulabetpusulabetjojobet girişpusulabetegebethotslotpusulabetegebethotslotpusulabetpusulabetegebethotslotpusulabetpusulabetegebethotslotpusulabetzirvebetzirvebetzirvebet girişzirvebetzirvebetmeritkingmeritking girişmeritking güncel girişmeritkingmeritking girişmeritking güncel girişzirvebetzirvebet girişpusulabethotslothotslothotslothotslothotslothotslotegebetegebetegebetegebetegebetegebetegebetegebetpusulabetpusulabetegebetegebethotslothotslotpusulabethotslothotslotegebetegebetegebethotslotpusulabetpusulabetmeritkingmeritking girişmeritking güncel girişmeritkingmeritking girişmeritkingzirvebet girişzirvebetzirvebetzirvebetzirvebetzirvebetzirvebetzirvebet girişpusulabetzirvebet girişzirvebetzirvebetmatbetmatbet girişzirvebetzirvebetceltabetceltabet girişzirvebetzirvebet girişpusulabetpusulabet girişzirvebetmavibetmavibet girişroyalbet güncel girişikimisli girişikimisli güncel girişmarsbahispusulabetzirvebetzirvebetbetsmovezirvebet girişzirvebet girişteosbet girişmatbet girişinterbahismegabahisartemisbetzirvebetgrandpashabet girişgrandpashabet güncelzirvebet girişzirvebet girişKavbet girişzirvebetzirvebet girişzirvebetzirvebetzirvebetzirvebetzirvebet girişzirvebet girişakım koruyucuvoltaj koruyucukaçak akım rölesiakım koruyucuvoltaj koruyucukaçak akım rölesijojobetjojobet girişpadişahbetpadişahbet girişpadişahbet güncel girişzirvebetzirvebet girişmatbet matbet güncel matbet güncel girişzirvebet girişjojobet girişzirvebet girişpadişahbet güncelholiganbet girişholiganbet güncel girişbetsmovebetsmove girişbetsmove güncel girişyakabet girişyakabetrestbet güncel girişrestbet yeni girişjojobet güncel girişjojobet girişjojobetpadişahbetpadişahbet girişholiganbetholiganbet girişpusulabetpusulabetcasibomcasibom girişholiganbetvaycasinovaycasino girişvaycasino güncel girişbetebetbetsmovearesbetaresbet girişaresbet girişjojobetjojobet girişholiganbet girişholiganbet güncel girişmarsbahis güncel giriş@rayeabetasusholiganbet girişbetasusbetasusjojobetzirvebetjojobetjojobetbetgaranti girişistanbulbahisparobetbetixircapitolbetcasibommeritking girişkingroyal girişmeritkingmeritking

महिलाओं के हक और अधिकारों की मांगों को लेकर महिला कांग्रेस का नारी न्याय आंदोलन, राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

महिलाओं के अधिकार के लिए आरक्षण लागू किया जाये: मुकेश नायक

प्रदेश की महिलाओं में असुरक्षा और भय का माहौल है: सज्जन सिंह वर्मा
नारी न्याय आंदोलन से महिलाओं जागरूक किया जायेगा: पी.सी. शर्मा
महिला सुरक्षा के लिए मजबूत कानून बनाकर लागू किया जाये: विभा पटेल

भोपाल, 28 अगस्त 2024। मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस द्वारा आज राजधानी भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर नारी न्याय आंदोलन के तहत प्रदेश स्तरीय आयोजन रखा गया। मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल के नेतृत्व में नारी न्याय आंदोलन के माध्यम से आर्थिक, सामाजिक और यौन उत्पीड़न जैसी विभिन्न समस्याओं, महिला आरक्षण, जातिगत जनगणना, महिलाओं के साथ अपराधों के बढ़ते मामले, बेलगाम महंगाई, चौपट स्वास्थ्य व्यवस्था जैसे तमाम मुद्दों को लेकर धरना प्रदर्शन एवं राज्यपाल महोदय को ज्ञापन सौंपा गया। महिला कांग्रेस द्वारा ज्ञापन सौंपने रोशनपुरा से आगे बढ़ने से रोकने के लिए लगाए गए बेरिकेड्स पर चढ़कर महिलाओं ने सरकार विरोधी नारे लगाये और बेरिकेट्स पर से छलांग लगाते हुए महिलाएं राजभवन की तरफ दौड़ बढ़ी, इस दौरान महिला पुलिस अफसरों के साथ तीखी तकरार, झूमाझटकी, धक्का-मुक्की के दौरान महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ी। यह देखकर महिला कार्यकर्ताओं ने उन्हें संभाला। वहीं घोषणा के मुताबिक महिलाओं ने राजभवन तक पैदल मार्च किया। इसके कारण पुलिस को महिलाओं को पकड़ने के लिए काफी मशक्कत करना पड़ी।

प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष पूर्व मंत्री मुकेश नायक ने कहा कि महिलाओं के अधिकार और हकों के लिए महिला आरक्षण व्यवस्था लागू होनी चाहिए। जब तक आरक्षण व्यवस्था लागू नहीं होगी, महिलाओं को अधिकार नहीं मिलेंगे।


पूर्व मंत्री सज्ज्न सिंह वर्मा ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं में भय और असुरक्षा का माहौल है। महिलाओं के साथ हो रहे दुष्कर्म, दुराचार की घटनाएं रोज सामने आ रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री और मंत्री इन घटनाओं पर मौन हैं।
पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा ने कहा कि प्रदेश भर में कांग्रेस द्वारा चलाया जा रहा नारी न्याय आंदोलन के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों के लिए जागरूक किया जायेगा, यह आंदोलन सरकार को नींद से जगाने के लिए जिला और ब्लाक में भी किया जायेगा।
महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल ने कहा कि महिला सुरक्षा के लिए मजबूत कानून बनाकर उसे पूरी तरह लागू किया जाये। प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार, अनाचार और दुष्कर्म की घटनाओं का ग्राफ दिन-पर-दिन बढ़ता जा रहा हैं। महिला आरक्षण अधिनियम को तुरंत लागू कर 33 फीसदी आरक्षण केवल पिछड़ा वर्ग की महिलाओं को दिया जाना चाहिए। सामाजिक समानता, सामाजिक न्याय की खातिर जातिगत जनगणना शीघ्र करायी जाए। महिलाओं के जीवनयापन के लिए आर्थिक सशक्तिकरण किया जाये।
श्रीमती पटेल ने कहा कि आर्थिक स्थिति से कमजोर महिलाओं और लाड़ली बहनों सक्षम बनाने के लिए नारी न्याय के तहत हर गरीब परिवार की एक महिला को सालाना एक लाख रूपया अथवा हर महीने 8500 रूपए की आर्थिक सहायता शीघ्र प्रारंभ की जाये। महिलाओं के प्रति भेदभाव समाप्त कर ‘समान काम-समान वेतन’ का सिद्धांत लागू किया जाए। अत्याचार, दुराचार, दुष्कर्म की घटनाओं को रोकने और अपराधियों में भय का माहौल बने इसके लिए कठोर कानून बनाया जाए। पेंशन से वंचित परित्यक्ता महिलाओं-युवतियों, कल्याणी, निराश्रित वृद्व महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा पेंशन शीघ्र प्रांरभ की जाये, लाड़ली बहना योजना में काटे गये नामों को शीघ्र जोड़ा जाये, स्मार्ट मीटर योजना बंद की जाये और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के वेतन/ मानदेय में केंद्र सरकार का योगदान दो गुना किया जाए।
श्रीमती पटेल ने कहा कि अभा महिला कांग्रेस के आव्हान पर आज राजधानी भोपाल में प्रदेश स्तरीय नारी न्याय आंदोलन कर महिलाओं के अधिकारों की मांग की गई। आगामी समय में यह आंदोलन जिला स्तर पर किया जायेगा।
इस अवसर पर कांग्रेस नेता अरूण श्रीवास्तव, विधायक आरिफ मसूद, विधायक सेना पटेल, प्रवीण सक्सेना, राजकुमार पटेल, दीपचंद यादव, शबिस्ता जकी ने भी संबोधित किया।


कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष अर्चना जायसवाल, प्रवक्ता सुश्री संगीता शर्मा, रोशनी यादव, महिला कांग्रेस की पदाधिकारीगण राजलक्ष्मी नायक, शीतल मालवीय, किरण अहिरवार, संतोष कंसाना, महक राणा, लता देवरे, रत्ना पांडे, यशोदा पांडे, राशिदा मुस्तफा, कुसुम पाल, प्रतिभा विक्टर, सकुन राणा, गुड्डी जाटव, रमा सिंह वैस सहित प्रदेश भर से आयी महिला कांग्रेस की पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष और हजारों की संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।