egebet girişpusulabetegebethotslotpusulabetegebethotslotpusulabetpusulabetegebetegebethotslothotslotpusulabetpusulabetpusulabetpusulabetpusulabetpusulabetpusulabetjojobet girişpusulabetegebethotslotpusulabetegebethotslotpusulabetpusulabetegebethotslotpusulabetpusulabetegebethotslotpusulabetjojobetzirvebetzirvebet girişjojobetjojobetmeritkingmeritking girişmeritking güncel girişmeritkingmeritking girişmeritking güncel girişzirvebetzirvebet girişpusulabethotslothotslothotslothotslothotslothotslotegebetegebetegebetegebetegebetegebetegebetegebetpusulabetpusulabetegebetegebethotslothotslotpusulabethotslothotslotegebetegebetegebethotslotpusulabetpusulabetmeritkingmeritking girişmeritking güncel girişmeritkingmeritking girişmeritkingjojobet girişholiganbetjojobetjojobetjojobetjojobetjojobetjojobet girişpusulabetjojobet girişjojobetjojobetmatbetmatbet girişjojobetjojobetceltabetceltabet girişzirvebetzirvebet girişpusulabetpusulabet girişjojobetjojobetjojobetjojobetjojobet girişjojobet girişjojobetjojobet girişjojobet girişKavbetzirvebetzirvebet girişjojobetjojobetjojobetjojobetjojobet girişjojobet girişjojobetjojobet girişpadişahbetpadişahbet girişpadişahbet güncel girişzirvebetzirvebet girişjojobet girişjojobet girişjojobet girişholiganbet girişholiganbet güncel girişbetsmovebetsmove girişbetsmove güncel girişimajbet girişimajbetrestbetrestbet girişjojobet güncel girişjojobet girişjojobetpadişahbetpadişahbet girişpusulabetpusulabetcasibomcasibom girişvaycasinovaycasino girişvaycasino güncel girişbetebetrestbet güncel girişholiganbet girişholiganbet güncel girişmarsbahis güncel girişjojobetzirvebetjojobet girişbetsmovebetsmove girişakım koruyucuvoltaj koruyucukaçak akım rölesiakım koruyucuvoltaj koruyucukaçak akım rölesipusulabetpusulabet girişmatbetholiganbetholiganbetholiganbetjojobetjojobetjojobetcasibomjojobet girişcasibom girişbetasusbetasus girişgalabetgalabet girişbahiscasinobahiscasino girişgobahisgobahisgobahis girişcasibom güncel girişjojobet girişjojobet güncel giriş

मंत्री श्री कुशवाह ने कहा अच्छा काम करने वाली संस्थाओं को अनुदान की कमी नहीं आने दी जायेगी

नशा उन्मूलन में सम्पूर्ण समाज की सहभागिता जरूरी – मंत्री श्री कुशवाह

मद्य निषेध सप्ताह के समापन दिवस पर बाल भवन में हुआ कार्यक्रम का आयोजन

दृष्टि व श्रवण बाधितार्थ विद्यालय के बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने किया मंत्रमुग्ध

मद्य निषेध सप्ताह में अच्छा काम करने वाली संस्थायें पुरस्कृत, नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई

ग्वालियर 08 अक्टूबर 2024/ नशा जैसी बुराईयों को दूर करने के लिये केवल सरकार के प्रयास ही पर्याप्त नहीं हैं, इसमें सम्पूर्ण समाज की सहभागिता जरूरी है। यह सर्वसत्य है कि यदि कोई व्यक्ति नशा करता है तो केवल उसके परिवार पर ही नहीं, सम्पूर्ण समाज पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ता है। इसलिए समाज को नशा मुक्त बनाने के लिये सभी को एकजुट होकर प्रयास करने होंगे। इसी भाव के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नशा मुक्त भारत अभियान शुरू किया है। इस आशय के विचार सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने व्यक्त किए।
मंत्री श्री कुशवाह मद्य निषेध सप्ताह के समापन दिवस पर यहाँ बाल भवन में आयोजित हुए कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश कुँवर सिंह जाटव ने की। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विवेक कुमार, संत श्री संतोषानंद गुरूजी, गायत्री परिवार के संभागीय प्रमुख श्री अनंग पाल सिंह भदौरिया, श्री विनोद शर्मा एवं संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय श्रीमती कृति दीक्षित मंचासीन थीं।
इस अवसर पर शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सहित अन्य स्कूलों के बच्चों ने मनोहारी व भावुक कर देने वाले कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति देकर समा बांध दिया। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा मद्य निषेध सप्ताह में अच्छा काम करने वाली संस्थाओं एवं सेवाभावी नागरिकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों को स्वयं नशा न करने और अपने घर, परिवार और समाज को नशा मुक्त करने में योगदान देने की शपथ भी दिलाई गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि नशा मुक्ति के क्षेत्र में जो संस्थायें समर्पित भाव से अच्छा काम करेंगीं, उन्हें सरकार अनुदान की कमी नहीं आने देगी। श्री कुशवाह ने कहा कि हम सबको सदैव इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि हमारा जीवन केवल अपने लिए ही नहीं है। परमात्मा ने हमें परमार्थ करने की जिम्मेदारी भी दी है। उन्होंने कहा सकारात्मक सोच के साथ हम सब मिलजुलकर नशा मुक्त समाज बनाने के लिये कार्य करेंगे तो उसमें सफलता अवश्य मिलेगी।
जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश जाटव ने कहा कि नशा परिवार का विनाश करता है। जो पैसा बच्चों की परवरिश एवं परिवार के विकास में खर्च होना चाहिए था वह नशे में चला जाता है। इसीलिए सभी लोग सरकार द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्त भारत अभियान में सहभागी बनें।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री विवेक कुमार ने कार्यक्रम में मौजूद युवाओं व बच्चों से कहा कि नशा नाश की जड़ है। सफलता हासिल करने के लिए लक्ष्य प्राप्ति का नशा यानि जुनून जरूर होना चाहिए।
संत श्री संतोषानंद गुरूजी ने कहा कि नशा हमारे अस्तित्व व व्यक्तित्व को नष्ट कर देता है। इसलिए हमें नशे से सदैव दूर रहना चाहिए। कार्यक्रम में श्री विनोद शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की विषय वस्तु पर श्री हरिओम गौतम ने प्रकाश डाला। कार्यक्रम का प्रेरणादायी संचालन श्री धर्मेन्द्र सेंगर ने किया।

बोलने-सुनने में असमर्थ बच्चों की मनोहारी प्रस्तुतियों ने किया भावुक

जन्म से ही बोलने व सुनने में असमर्थ बच्चों की मनोहारी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने अतिथियों सहित कार्यक्रम में मौजूद लोगों को भावुक कर दिया। शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय की दो मूक-बधिर बालिकाओं कु. हिमांशी शर्मा व कु. शिखा केन ने मोबाइल फोन के संकेतों के आधार पर “रंगीलो म्हारो ढोलना” गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया तो सभी लोग मंत्रमुग्ध हो गए। इसी विद्यालय के 14 मूक-बधिर छात्र-छात्राओं ने भारतीय समाज में सदियों तक रचे-बसे रहे, मगर अब विलुप्त प्राय: बचपन के पारंपरिक खेलों का मंच पर संजीव प्रदर्शन किया तो सभी को ऐसा लगा कि मानो उनका बचपन लौट आया है। यह प्रस्तुति अंकिता तिवारी, उज्ज्वल, दिनेश गौड़, अजय जादौन, कृष्णकांत धाकड़, रामू गुर्जर, रोहित गुर्जर, रमन साहू, योगेश शर्मा, अंकित शाक्य, पुष्पेंद्र कदम, ओमकार बघेल, भूमि गुप्ता व रंजना द्वारा दी गई। आरंभ में कु. मंदिता शर्मा ने गणेश वंदना पर मनभावन प्रस्तुति दी।