egebet girişpusulabetegebethotslotpusulabetegebethotslotpusulabetpusulabetegebetegebethotslothotslotpusulabetpusulabetpusulabetpusulabetpusulabetpusulabetpusulabetjojobet girişpusulabetegebethotslotpusulabetegebethotslotpusulabetpusulabetegebethotslotpusulabetpusulabetegebethotslotpusulabetjojobet girişzirvebetzirvebet girişjojobet girişjojobet girişmeritkingmeritking girişmeritking güncel girişmeritkingmeritking girişmeritking güncel girişzirvebetzirvebet girişpusulabethotslothotslothotslothotslothotslothotslotegebetegebetegebetegebetegebetegebetegebetegebetpusulabetpusulabetegebetegebethotslothotslotpusulabethotslothotslotegebetegebetegebethotslotpusulabetpusulabetmeritkingmeritking girişmeritking güncel girişmeritkingmeritking girişmeritkingjojobet girişholiganbetjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobet girişpusulabetjojobet girişjojobet girişjojobet girişmatbetmatbet girişjojobet girişjojobet girişceltabetceltabet girişzirvebetzirvebet girişpusulabetpusulabet girişjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobet girişKavbetzirvebetzirvebet girişjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobet girişjojobetjojobet girişpadişahbetpadişahbet girişpadişahbet güncel girişzirvebetzirvebet girişjojobet girişjojobet girişjojobet girişholiganbet girişholiganbet güncel girişbetsmovebetsmove girişbetsmove güncel girişimajbet girişimajbetrestbetrestbet girişjojobet güncel girişjojobet girişjojobetpadişahbetpadişahbet girişpusulabetpusulabetcasibomcasibom girişvaycasinovaycasino girişvaycasino güncel girişbetebetrestbet güncel girişholiganbet girişholiganbet güncel girişmarsbahis güncel girişjojobetzirvebetjojobet girişbetsmovebetsmove girişakım koruyucuvoltaj koruyucukaçak akım rölesiakım koruyucuvoltaj koruyucukaçak akım rölesipusulabetpusulabet girişmatbetholiganbetholiganbetholiganbetjojobetjojobetjojobetcasibomjojobet girişcasibom girişbetasusbetasus girişgalabetgalabet girişbahiscasinobahiscasino girişgobahisgobahisgobahis girişcasibom güncel girişjojobet girişjojobet güncel girişbetasusbetasus girişgalabetgalabetbetmarinobetmarino girişpusulabetpusulabet girişmatbetmatbet girişgalabet girişgalabetpusullabetpusulabet güncel girişbetasusscratosroyalbet

मध्यप्रदेश बन गया है भारतीय जनता पार्टी का गढ़-  राजेंद्र शुक्ल

मध्यप्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता को किया संबोधित*
भाजपा सरकार में निवेश डेस्टीनेशन बना मध्यप्रदेश..
मध्यप्रदेश सरकार का बजट 2047 तक विकसित भारत बनाने के संकल्प की पूर्ति में महत्वपूर्ण योगदान देगा..
मध्यप्रदेश सरकार मोदी जी की चार जातियों गरीब, युवा, महिला व किसानों के लिए कार्य कर रही..

भोपाल 12 जुलाई 2024। मध्यप्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में पत्रकार-वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जो विकास के काम तेज गति के साथ पिछले दस सालों में हुए, उसी कारण लगातार तीसरी बार केंद्र में एनडीए की सरकार बनी और श्री नरेंद्र मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनकर देश के विकास को तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं। वहीं, प्रदेश में इस बार सभी 29 की 29 सीटें जीतकर रिकॉर्ड बनाया गया है। यह रिकॉर्ड हमेशा बने रहे, पार्टी हर चुनाव में इसका प्रयास करेगी। विधानसभा चुनाव में पार्टी को डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों के चलते 163 सीटें हासिल हुई थी। विधानसभा चुनाव हो या लोकसभा चुनाव हमें भरोसा था कि केंद्र और राज्य की जनहितैषी योजनाओं के कारण हमें चुनाव में प्रचंड जीत मिलेगी और हुआ भी ऐसा ही। मध्यप्रदेश अब भाजपा का गढ़ बन चुका है।
प्रदेश का बजट 5 साल बाद 7 लाख करोड़ का होगा
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि 3 जुलाई को प्रदेश सरकार ने 3 लाख 65 हजार करोड़ से ज्यादा का बजट पेश किया। यह पिछले बजट की तुलना में 16 प्रतिशत की वृद्धि थी। आने वाले पांच सालों में बजट का आकार 7 लाख करोड़ तक पहुंच जाएगा। जब इस तरह का बजट आता है तो इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होता है। पहले विकास कार्यों के लिए धन की कमी रहती थी और यह हमारे प्रदेश में एक बड़ी चुनौती थी। हम लोग कभी भूल नहीं सकते कि यह वहीं प्रदेश है जिसके पास 2003 के पहले सड़कों में गड्ढे भरने के लिए भी बजट नहीं होता था और ओवरड्राफ्ट हो जाता था। प्रदेश में हमारी सरकार आने के बाद लगातार विकास के लिए काम किया गया,उसका यह परिणाम है कि इंफ्रास्ट्रक्चर में ऐतिहासिक काम हुआ है। अब जितने भी संभागीय मुख्यालय हैं, वहां फोरलेन सड़कें विश्व स्तरीय हो गई हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार का इस वर्ष का बजट 2047 तक विकसित भारत बनाने के संकल्प की पूर्ति में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
प्रदेश सरकार ने कृषि के क्षेत्र में तेजी से काम किया
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि जब हमारी सरकार बनी थी तो 7 लाख हेक्टेयर में सिंचाई होती थी। आज 47 लाख हेक्टेयर में सिंचाई हो रही है। आने वाले 2 साल में यह 47 लाख से बढ़कर 60 लाख हेक्टेयर हो जाएगा और 5 वर्षों में एक करोड़ हेक्टेयर में सिंचाई का पानी पहुंचेगा। सरकार ने कृषि क्षेत्र में इस दिशा में बहुत तेजी से काम किया है और कृषि कर्मण अवार्ड लगातार छह बार प्रदेश को मिला है। जो स्थान कभी पंजाब हरियाणा को मिला करता था वह मध्य प्रदेश को मिलना शुरू हो गया। इसलिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी की सरकार ने आने वाले 5 वर्षों में एक करोड़ हेक्टेयर में सिंचाई का पानी पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।
शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पर्यटन के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि मध्यप्रदेश में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी लगातार मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़ती जा रही है। प्रदेश में 14 मेडिकल कॉलेज हैं और तीन इसी सत्र से नीमच, मंदसौर और सिवनी में शुरू होंगे। अगले वर्ष से 6 नए मेडिकल कॉलेज और शुरू होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार ने पीपीपी मॉडल में निजी पूंजी निवेशकों को आमंत्रित करने का फैसला लिया है। आने वाले समय में कुछ जगहों पर इन मेडिकल कॉलेज को जिला अस्पतालों से अटैच किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं है। प्रदेश सरकार द्वारा पर्यटन को बढावा देने के लिए अनेकों कार्य किए है। महाकाल लोक बनने से पर्यटन में कई गुना बढोत्तरी हुई है। राम वन गमन पथ के साथ अब श्रीकृष्ण गमन पथ बना रहे हैं।
14 जुलाई को पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस का होगा शुभारंभ
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि 4 करोड़ से ज्यादा आयुष्मान कार्ड धारक हमारे प्रदेश में हैं। अब तो 70 साल से अधिक उम्र के लोगों को भी इस योजना का लाभ मिल रहा है। हमने संविदा कर्मी, आशा कार्यकर्ता, सहायिकाओं को भी इस योजना में शामिल किया है। हमारी सरकार क्वालिटी एजुकेशन पर फोकस कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी की सरकार ने पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस पर काम किया और 14 जुलाई को केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी इंदौर से इसका शुभारंभ करेंगे। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार आने वाले समय में करीब 40 हजार स्वास्थकर्मियों की भर्ती करेगी। श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर हो चाहे हेल्थ सेक्टर या फिर एजुकेशन का सेक्टर, मध्य प्रदेश को अब निवेश के डेस्टिनेशन के तौर पर देखा जाने लगा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मोदी जी की चार जातियों गरीब, युवा, महिला व किसानों के लिए कार्य कर रही है।
इस अवसर प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष उषा अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता श्री पंकज चतुर्वेदी एवं श्री मिलन भार्गव उपस्थित रहे।