भारतीय भाषा राष्ट्र निर्माण का आधार, मातृभाषा से ही विकसित होगा भारत: राजकुमार वाजपेई
मुरैना। शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, मध्य भारत प्रांत के ग्वालियर विभाग, मुरैना तथा सरोजिनी विद्या निकेतन विद्यालय, मुरैना के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय भाषा दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन एवं वंदना के साथ हुआ। इसके बाद शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के पदाधिकारियों का अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया…
