झांसी मंडल में टिकट जांच से ऐतिहासिक उपलब्धि, उत्कृष्ट टिकट चेकिंग कर्मियों का सम्मान
झांसी। मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार के कुशल मार्गदर्शन में आज दिनांक 08 जनवरी 2026 को झांसी मंडल में अपनी सतर्कता, कर्तव्यनिष्ठा एवं अनुकरणीय कार्यशैली से मंडल के राजस्व में अभूतपूर्व वृद्धि करने वाले टिकट चेकिंग कर्मियों को सम्मानित किया गया। यह सम्मान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमन वर्मा द्वारा प्रदान किया गया।…
